एक्सप्लोरर

India-Bangladesh Relations: भारत को मुहम्मद यूनुस ने दिखाई अकड़, कहा- अच्छे संबंध चाहता हूं लेकिन...

India-Bangladesh Relations: बांग्लादेश के मुख्य सलाहकार मो यूनुस ने भारत को आंख दिखाने की कोशिश की है. भारत और बांग्लादेश के बीच आगामी संबंधों को लेकर उन्होंने तीखे बयान दिए हैं. 

India-Bangladesh Relations: बांग्लादेश में शेख हसीना की सरकार गिरने के बाद स्थिति सुधरने का नाम नहीं ले रही है, लेकिन अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार अकड़ दिखाने से बाज नहीं आ रहे हैं. रविवार को मुहम्मद यूनुस ने कहा कि उनका देश भारत के साथ अच्छे संबंध चाहता है, लेकिन ये संबंध समानता और निष्पक्षता पर आधारित होना चाहिए. सरकारी समाचार एजेंसी बीएसएस ने बताया कि मुहम्मद यूनुस ने यह टिप्पणी उन छात्रों के साथ एक बैठक के दौरान की, जिन्होंने पिछले महीने आंदोलन में भाग लिया था और शेख हसीना को इस्तीफा देना पड़ा था. 

दरअसल, मुहम्मद यूनुस अपने भाषणों में लगातार तीखापन लाने की कोशिश कर रहे हैं. हाल ही में एक बयान में उन्होंने कहा था कि भारत को यह विचार त्याग देना चाहिए कि शेख हसीना ही बांग्लादेश में शांति और स्थिरता ला सकती हैं. मुख्य सलाहकार के विशेष सहायक महफूज आलम ने मुहम्मद यूनुस के हवाले से कहा, 'हमें भारत के साथ अच्छे संबंध बनाए रखने की जरूरत है, लेकिन ये संबंध समानता और निष्पक्षता पर आधारित होने चाहिए.'

बैठक से निकलने के बाद महफूज ने कहा, मुख्य सलाहकार ने कहा है कि बंग्लादेश अपने पड़ोसियों के साथ संबंध बनाए रखने में समानता और आपसी सम्मान को हमेशा महत्व देता रहा है. इस दौरान उन्होंने दक्षिण एशियाई क्षेत्रीय सहयोग संगठन (सार्स) को दोबारा से शुरू करने पर जोर दिया. 

मो यूनुस अमेरिका समर्थक
बांग्लादेश में कोटा सिस्टम के विरुद्ध शुरू हुआ संघर्ष अपने आखिरी चरणों में हिंसक हो गया था. सरकार विरोधी प्रदर्शन के बाद 5 अगस्त को शेख हसीना इस्तीफा देने के लिए मजबूर हो गईं और देश छोड़कर भारत चली गईं. शेख हसीना के इस्तीफे के कुछ दिनों बाद बांग्लादेश में अंतरिम सरकार का गठन किया गया, जिसका मुखिया मुहम्मद यूनुस को बनाया गया. मो यूनुस को अमेरिकी पसंद वाला नेता माना जाता है. शेख हसीना भी दावा कर चुकी हैं कि उनको पद से हटाने के लिए अमेरिका ने साजिश रची थी. इसके अलावा कई अन्य रिपोर्ट में दावा किया गया है कि अमेरिकी अधिकारियों ने बांग्लादेश में आंदोलन को हवा दी. 

राजनाथ सिंह के बयान पर क्या बोले तौहीद हुसैन?
पिछले सप्ताह भी मो यूनुस भारत के साथ अच्छे संबंध की वकालत कर चुके हैं, लेकिन उस दौरान भी उन्होंने कहा था कि भारत को ये विचार त्याग देना चाहिए कि बांग्लादेश में सिर्फ शेख हसीना ही शांति और स्थिरता ला सकती हैं. इसी बीच बांग्लादेश के विदेशी मामलों के सलाहकार मो तौहीद हुसैन ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के एक बयान पर आश्चर्य व्यक्त किया. उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि दोनों पड़ोसियों के बीच उन्हें तत्काल किसी संघर्ष का कोई खतरा नजर नहीं आता. दरअसल, राजनाथ सिंह ने गुरुवार को यूक्रेन-गाजा संघर्षों के साथ बांग्लादेश की मौजूदा स्थितियों का विश्लेषण करने के आदेश दिए थे, जिससे भविष्य की किसी भी समस्या का अनुमान लगाया जा सके.

यह भी पढ़ेंः दुर्गा पूजा पर मंदिरों में रहेंगे मदरसों के छात्र, आखिर बांग्लादेश की सरकार ने किससे कहा- हम उन्हें नहीं छोड़ेंगे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Iran Nuclear Programe: क्या ईरान फिर शुरू कर रहा न्यूक्लियर प्रोग्राम? मोसाद का दावा- 'पिकएक्स माउंटेन में सुरक्षित हैं यूरेनियम सेंट्रीफ्यूज'
क्या ईरान फिर शुरू कर रहा न्यूक्लियर प्रोग्राम? मोसाद का दावा- 'पिकएक्स माउंटेन में सुरक्षित हैं यूरेनियम सेंट्रीफ्यूज'
US Tariff On Canada: डोनाल्ड ट्रंप ने अब कनाडा पर लगाया 50 फीसदी टैरिफ, शराब, डेयरी समेत लिस्ट में हैं ये प्रोडक्ट्स
डोनाल्ड ट्रंप ने अब कनाडा पर लगाया 50 फीसदी टैरिफ, शराब, डेयरी समेत लिस्ट में हैं ये प्रोडक्ट्स
दोस्त 'रूस' के मिसाइल हमले में मारे गए 4 भारतीय, गुस्से में विदेश मंत्रालय ने दी चेतावनी- 'भारतीयों की जान खतरे में डालना...'
दोस्त 'रूस' के मिसाइल हमले में मारे गए 4 भारतीय, गुस्से में विदेश मंत्रालय ने दी चेतावनी- 'भारतीयों की जान खतरे में डालना...'
अमेरिका ने ईरान पर फिर किया घातक हमला, लगातार 10वीं रात बरसाया बारूद, कहा- 'हॉर्मुज से 900...'
अमेरिका ने ईरान पर फिर किया घातक हमला, लगातार 10वीं रात बरसाया बारूद, कहा- 'हॉर्मुज से 900...'

वीडियोज

DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!
Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ
BMW खरीदते वक्त Mileage कौन देखता है? Mileage नहीं, Experience मायने रखता है! Ft. Himanshu Arya
Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा
Lock Upp 2 से Yogesh Rawat हुए Evict, Fans ने Makers को किया ट्रोल, बोले- 'Unfair Elimination!'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘प्रधान, शाह और पीएम मोदी दें इस्तीफा’, पीएम आवास के बाहर रातभर चलेगा राहुल का धरना, मान-मनौव्वल की कोशिश नाकाम
‘प्रधान, शाह और पीएम मोदी दें इस्तीफा’, पीएम आवास के बाहर रातभर चलेगा राहुल का धरना
यूपी चुनाव 2027 में बीजेपी का चेहरा सीएम योगी होंगे या नहीं? पंकज चौधरी ने दिए ये संकेत
यूपी चुनाव 2027 में बीजेपी का चेहरा सीएम योगी होंगे या नहीं? पंकज चौधरी ने दिए ये संकेत
Maharashtra Politics: शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
'तो यह दिन नहीं देखना पड़ता... ' मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी के धरने पर बोले अशोक गहलोत
'तो यह दिन नहीं देखना पड़ता... ' मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी के धरने पर बोले अशोक गहलोत
नीम के पेड़ पर कैसे उग आता है पीपल या बरगद, जानें इसके पीछे का विज्ञान
नीम के पेड़ पर कैसे उग आता है पीपल या बरगद, जानें इसके पीछे का विज्ञान
सफदरजंग से मेदांता अस्पताल में शिफ्ट होंगे सोनम वांगचुक, दिल्ली हाई कोर्ट का बड़ा आदेश    
सफदरजंग से मेदांता अस्पताल में शिफ्ट होंगे सोनम वांगचुक, दिल्ली हाई कोर्ट का बड़ा आदेश    
Embed widget