एक्सप्लोरर

'हिंदुओं के हत्यारे हैं मोहम्मद युनुस', UN हेडक्वार्टर के बाहर विरोध में लगे नारे, लोगों ने आतंकी भी बताया!

Muhammad Yunus: बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार मोहम्मद युनुस का संयुक्त राष्ट्र के बाहर जबरदस्त विरोध किया गया.

Muhammad Yunus at UNGA: बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार मोहम्मद युनुस के खिलाफ संयुक्त राष्ट्र (यूएन) के मुख्यालय के बाहर जबरदस्त प्रदर्शन हुआ है. शुक्रवार (27 सितंबर, 2024) को न्यूयॉर्क में यूएन हेडक्वार्टर के बाहर प्रदर्शनकारी पहुंचे और आक्रोश में उनके खिलाफ नारेबाजी करने लगे. प्रदर्शनकारियों ने इस दौरान उन्हें न सिर्फ आतंकी करार दिया बल्कि अल्पसंख्यकों (बांग्लादेश में हिंदुओं के संदर्भ में) का हत्यारा भी बताया. उन्होंने कहा कि मोहम्मद युनुस हिंदुओं के हत्यारे हैं. ऐसे में उन्होंने वापस लौट जाना चाहिए और पद से फौरन हटना चाहिए. संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय के बाहर लोगों ने 'आतंकवादी, अल्पसंख्यक हत्यारा, हिंदू हत्यारा यूनुस, वापस जाओ, पद छोड़ो' के नारे भी लगाए.

मोहम्मद युनुस के खिलाफ यह नारेबाजी बांग्लादेश में हुए तख्तापलट के बाद हिंदुओं की टारगेट किलिंग के संदर्भ में हुई. समाचार एजेंसी एएनआई से बातचीत के दौरान प्रदर्शनकारियों में शामिल एक व्यक्ति ने बताया, "हम यहां एक ऐसे व्यक्ति के खिलाफ जुटे हैं, जो निर्वाचित नहीं है और वह अवैध रूप से संवैधानिक रूप से संचालित देश बांग्लादेश का प्रतिनिधित्व कर रहा है. उन्हें (यूनुस को) बांग्लादेश के 170 मिलियन लोगों की ओर से बोलने का कोई अधिकार नहीं है. मोहम्मद युनुस यूएन में बांग्लादेश का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं. 50 साल पहले इसी स्थान पर राष्ट्रपिता शेख मुजीबुर रहमान ने बंगाली में दुनिया को संबोधित किया था और आज डॉ. यूनुस ने अंग्रेजी में अपना व्याख्यान दिया था."

संयुक्त राष्ट्र महासभा सत्र में क्या कहा?

बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार मोहम्मद युनुस ने संयुक्त राष्ट्र महासभा सत्र में शुक्रवार (27 सितंबर) को कहा, 'हमें रोहिंग्याओं को पर्याप्त सुरक्षा और उन्हें अधिकारों के साथ वतन वापसी का अवसर देने की जरुरत है. म्यांमार में लगातार बदल रहे हालातों के बीच हम रोहिग्याओं के लिए अपने देश में सुरक्षित माहौल बनाने के लिए अंतर्राष्ट्रीय समुदायों के साथ मिलकर काम करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं.'

'लोग स्वतंत्र रूप से बोलें'

मोहम्मद युनुस ने कहा, 'लोगों के मौलिक अधिकारों को बनाए रखने और उनकी सुरक्षा करने के लिए हम प्रतिबद्ध हैं. हमारा लक्ष्या है कि बांग्लादेश के लोग स्वतंत्रता से बोलें, अपने विचार रखें, बिना किसी डर के कहीं भी एकत्रित हों, वोट दें और अपनी पसंद के लोगों का चुनाव कर सकें. न्यायपालिका की स्वतंत्रता और मीडिया की स्वतंत्रता के लिए भी हम प्रतिबद्ध हैं. हमारे लक्ष्यों में अतीत की गलतियों को सुधारना भी शामिल है. हम मजबूत अर्थव्यवस्था के लिए भी पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं.'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Xप्लेन: US डॉलर का दबदबा खात्मे की कगार पर! भारत को क्या फायदा होगा?
US डॉलर का दबदबा खात्मे की कगार पर! भारत को क्या फायदा होगा?
अब लोन देने के लिए टेलीमार्केटिंग कॉल की तो होगी जेल, फ्रांस में कानून, भारत में क्या हैं नियम
अब लोन देने के लिए टेलीमार्केटिंग कॉल की तो होगी जेल, फ्रांस में कानून, भारत में क्या हैं नियम
हॉर्मुज को लेकर US का बड़ा दावा, 1.5 करोड़ बैरल तेल की रोज हो रही सप्लाई
हॉर्मुज को लेकर US का बड़ा दावा, 1.5 करोड़ बैरल तेल की रोज हो रही सप्लाई
तुर्किए से निकलते वक्त ट्रंप ने क्यों बदल दिया था विमान? हो गया खुलासा
ट्रंप को मारने की साजिश कर रहा ईरान, डर की वजह से बदला था विमान

वीडियोज

Gold Silver Price: 1 ही दिन में 10,000 महंगी हुई चांदी! सोना 1.55 लाख के पार, मार्केट में आया भूचाल!
Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तमिलनाडु में परिसीमन के खिलाफ प्रस्ताव? CM विजय बोले- 'महिला आरक्षण को जोड़ने से...'
तमिलनाडु में परिसीमन के खिलाफ प्रस्ताव? CM बोले- 'महिला आरक्षण जोड़ने से देरी होगी'
अमित शाह के बयान पर संजय सिंह भड़के, कहा- इसका मतलब है...
अमित शाह के बयान पर संजय सिंह भड़के, कहा- इसका मतलब है...
RCB की श्रेयंका पाटिल ने लूटी महफिल, 'बबली बदमाश' पर दिखाए मूव्स; दीवाने हुए लोग
RCB की श्रेयंका पाटिल ने लूटी महफिल, 'बबली बदमाश' पर दिखाए मूव्स; दीवाने हुए लोग
'हजारों घंटे की मेहनत है...' रणबीर कपूर ने बंद की 'रामायण' के VFX को ट्रोल करने वालों की बोलती
'हजारों घंटे की मेहनत है...' रणबीर ने बंद की 'रामायण' के VFX को ट्रोल करने वालों की बोलती
गुटखा पर लगा बैन, आज से एक साल तक रहेगी पाबंदी, सरकार का बड़ा फैसला
गुटखा पर लगा बैन, आज से एक साल तक रहेगी पाबंदी, सरकार का बड़ा फैसला
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
National Flag Disposal Rules: 15 अगस्त पर सड़क पर पड़ा मिले तिरंगा तो यहां करें शिकायत
15 अगस्त पर सड़क पर पड़ा मिले तिरंगा तो यहां करें शिकायत
इस देश ने Meta Smart Glasses पर लगाया बैन! जानिए क्या है वजह
इस देश ने Meta Smart Glasses पर लगाया बैन! जानिए क्या है वजह
Embed widget