एक्सप्लोरर

'Covid mRNA वैक्सीन से बढ़ा हार्ट अटैक का खतरा, पुरुषों पर ज्यादा असर'- फ्लोरिडा के सर्जन जनरल

COVID-19 MRNA Vaccine: कोविड-19 की  एमआरएनए (mRNA) वैक्सीन लगाने वालों के हार्ट अटैक से मरने का जोखिम अधिक रहता है. इस बात का खुलासा फ्लोरिडा (Florida) के स्वास्थ्य विभाग की तरफ से किया गया है.

COVID-19 MRNA Vaccine: फ्लोरिडा के सर्जन जनरल डॉ जोसेफ लैडेपोव (DrJoseph Ladapo ) ने कोविड-19 की वैक्सीन को लेकर बड़ा बयान दिया है. डॉ लैडेपोवे का कहना है कि कोविड-19 की  एमआरएनए (COVID-19 mRNA) वैक्सीन से हृदय से जुड़ी मौतों का खतरा बढ़ जाता है. खासकर 18 से 39 की उम्र के पुरुषों में इस बात का जोखिम अधिक देखा जा रहा है.

फ्लोरिडा के स्वास्थ्य विभाग ने कोविड वैक्सीन को लेकर एक जांच की थी. इसी जांच में पता चला है कि वैक्सीन की वजह से हार्ट अटैक से मरने का खतरा बढ़ा है. 

पब्लिक को जानने की जरूरत

फ्लोरिडा के सर्जन जनरल (Florida Surgeon General) डॉ जोसेफ लैडेपोव ने कहा, " आज हमने कोविड-19 mRNA वैक्सीन को लेकर एक विश्लेषण (Analysis) जारी किया है, जिसके बारे में जनता का जागरूक होना जरूरी है. इस विश्लेषण में पता चला है कि ये वैक्सीन 18-39 साल के पुरुषों में हार्ट अटैक से होने वाली मौतों के जोखिम को बढ़ा रही है."

सर्जन जनरल लैडपोन ने ट्वीट किया, "फ्लोरिडा इस पर चुप नहीं रहेगा. टीके सहित किसी भी दवा की सुरक्षा और असर का अध्ययन सार्वजनिक स्वास्थ्य का एक महत्वपूर्ण अंग है. सुरक्षा पर बहुत कम ध्यान दिया गया है और कई व्यक्तियों की चिंताओं को खारिज कर दिया गया है - ये महत्वपूर्ण निष्कर्ष हैं जिन्हें फ्लोरिडियन को बताया जाना चाहिए."

कैसे हुआ खुलासा

फ्लोरिडा के स्वास्थ्य विभाग (Florida Department of Health) ने ये विश्लेषण सेल्फ कंट्रोल केस सीरीज (Self-Controlled Case Series) के जरिए किया है. दरअसल ये वास्तविक तौर पर वैक्सीन सुरक्षा का मूल्यांकन करने के लिए विकसित एक तकनीक है. इसी के जरिए एमआरएनए कोविड-19 (mRNA COVID-19) वैक्सीनेशन के बाद मौत के खतरा होने की स्टडी की गई.

फ्लोरिडा के स्वास्थ्य विभाग के इस विश्लेषण में एमआरएनए टीकाकरण (Vaccination) के बारे में सकते में डालने वाले खुलासे हुए हैं. इसमें बताया गया है कि इस टीके लगाने के 28 दिनों के अंदर ही 18 से 39 साल के पुरुषों में हृदय संबंधी मौत की घटनाओं में 84 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई है. फ्लोरिडा डिपार्टमेंट ऑफ हेल्थ बुलेटिन के मुताबिक हालांकि गैर-एमआरएनए टीकों में ये बढ़े हुए जोखिम नहीं देखे  गए हैं.

84 फीसद बढ़ा खतरा

कोविड-19 की एमआरएनए वैक्सीन को लेकर फ्लोरिडा के गवर्नर रॉन डेसेंटिस (Ron DeSantis) और सर्जन जनरल लैडपोव ने लोगों के लिए स्वास्थ्य सलाह जारी की है. इसमें कहा कि ऐसे लोग जो पहले से ही हृदय संबंधी बीमारियों से जूझ रहे हैं वो वैक्सीनेशन कराते वक्त खास सावधानी बरते. खासकर मायोकार्डिटिस (Myocarditis) और पेरिकार्डिटिस (Pericarditis) के मरीजों को सलाह दी गई है कि टीकाकरण का विचार करते वक्त वो अपने डॉक्टर से बात करने के बाद ही कोई फैसला लें.

भारत की स्वदेशी एमआरएनए वैक्सीन

इस बीच भारत की पहली एमआरएनए कोविड-19 की वैक्सीन के जल्द ही उपलब्ध होने की संभावना है. देश के औषधि महानियंत्रक-डीसीजीआई (Drugs Controller General Of India- DCGI) के जेनोवा (Gennova) की इस एमआरएनए वैक्सीन के आपातकालीन इस्तेमाल के लिए जल्द ही मंजूरी देने की उम्मीद है. ये जेमकोवैक-19 (GEMCOVAC-19) वैक्सीन देश की पहली स्वदेशी एमआरएनए कोविड-19 वैक्सीन है. कंपनी ने वैक्सीन की सुरक्षा, प्रतिरक्षाजनकता (Immunogenicity) और सहनशक्ति का मूल्यांकन करने के लिए 4000 लोगों पर चरण 2 और चरण 3 डेटा परीक्षण किए गए हैं. कंपनी ने इसकी असर और सुरक्षा की गारंटी दी है.

ये भी पढ़ेंः 

Covid -19 : कोविड-19 वायरस कैसे हार्ट को पहुंचाता है नुकसान, रिसर्च में सामने आई ये बात

Heart Attack: कोविड के बाद क्यों बढ़ गया है हार्ट अटैक का खतरा, एक्सपर्ट डॉक्टर से जानिए क्या है वजह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ईरान ने मान ली ये शर्त तो परमाणु डील से पीछे हट जाएंगे ट्रंप? रिपोर्ट में बड़ा दावा
ईरान ने मान ली ये शर्त तो परमाणु डील से पीछे हट जाएंगे ट्रंप? रिपोर्ट में बड़ा दावा
नेतन्याहू ने ठुकराया ट्रंप का गाजा पीस प्लान, कहा- 'इजरायली सेना...'
नेतन्याहू ने ठुकराया ट्रंप का गाजा पीस प्लान, कहा- 'इजरायली सेना...'
मक्का रक्षा समझौते पर भड़का ईरान तो आया तुर्किए का रिएक्शन, कहा - 'ये केवल...'
मक्का रक्षा समझौते पर भड़का ईरान तो आया तुर्किए का रिएक्शन, कहा - 'ये केवल...'
ईरान युद्ध ने खोली अमेरिकी ‘हथियारों की पोल’! पेंटागन ने कंपनियों को क्या दिया आदेश
ईरान युद्ध ने खोली अमेरिकी ‘हथियारों की पोल’! पेंटागन ने कंपनियों को क्या दिया आदेश

वीडियोज

Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
अब दोबारा से होगी आरजीकर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
अब दोबारा से होगी RG कर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
Gum Disease Can Cause Heart Attack: मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
Embed widget