एक्सप्लोरर

मॉडर्ना का बड़ा कदम, 12 साल से कम उम्र के बच्चों पर वैक्सीन का मानव परीक्षण किया शुरू

मॉडर्ना ने अपनी कोविड-19 वैक्सीन का छह महीने से लेकर 12 साल से कम उम्र के बच्चों पर मानव परीक्षण करने का एलान किया है. इससे पहले 12-17 साल के बच्चों पर किए गए मानव परीक्षण के नतीजे नहीं आए हैं.

मॉडर्ना ने छह महीने समेत 12 साल से नीचे के बच्चों पर कोविड-19 वैक्सीन का मानव परीक्षण शुरू कर दिया है. कंपनी ने बताया कि अमेरिका और कनाडा से 6 हजार 750 स्वस्थ बच्चों को शामिल करने का मकसद है. इससे पहले उसने वैक्सीन का मानव परीक्षण 12-17 वर्षीय बच्चों पर किया है, लेकिन नतीजों का एलान नहीं किया है.

12 साल से कम उम्र बच्चों पर वैक्सीन का मानव परीक्षण 

शोधकर्ता छोटे बच्चों के साथ मानव परीक्षण शुरू कर वैक्सीन का रिस्पॉन्स देखना चाहते हैं. मानव परीक्षण में शामिल हर बच्चे को 28 दिन के अंतराल पर दो डोज लगाया जाएगा, जैसा कि वर्तमान में वैक्सीन लेने वाले व्यस्कों के साथ किया जा रहा है. मॉडर्ना ने अपने रिसर्च को दो हिस्सों में करने की बात कही है. पहले हिस्से में 2-12 साल के बीच बच्चे शामिल होंगे और उन्हें दो डोज लगाया जाएगा.

कंपनी ने कहा कि हर डोज 50 या 100 माइक्रोग्राम होगा. जबकि 2 साल से कम उम्र के बच्चों को 25, 50 या 100 माइक्रोग्राम का दो डोज दिया जा सकता है. परीक्षण के दूसरे चरण में चुनिंदा डोज बच्चों को लगवाया जाएगा. शोधकर्ता वैक्सीन के असर को जांचने के लिए दूसरे टीकाकरण के बाद प्रतिभागियों की एक साल मॉनिटरिंग करेंगे. उसके बाद अंतिरम विश्लेषण इस बात का पता लगाने के लिए किया जाएगा कि सबसे अच्छा डोज हर ग्रुप के लिए क्या हो.

मासूम समेत बच्चों 12 साल से कम उम्र के होंगे प्रतिभागी

बच्चों में बीमारी की गंभीरता या कोविड-19 से मरने की संभावना व्यस्कों के मुकाबले बहुत कम होती है, लेकिन उनकी क्षमता दूसरों तक वायरस फैलाने की होती है. महामारी रोग विशेषज्ञों का कहना है कि आबादी के इस वर्ग का टीकाकरण जरूरी है. मॉडर्ना ने इस हफ्ते अपनी वैक्सीन की 'अगली पीढ़ी' के शुरुआती मानव परीक्षण में पहले मरीजों को डोज लगाने का एलान किया है.

एमआरएन नाम से नई वैक्सीन को फ्रीजर के बजाए रेफ्रिजेरेटर में संभावित तौर पर रखा जा सकता है, जिससे उसका वितरण और टीकाकरण खासकर विकासशील देशों में ज्यादा आसान हो जाता है. मॉडर्ना की दो डोज वाली वैक्सीन कोविड-19 के खिलाफ अमेरिका में इस्तेमाल के लिए स्वीकृत तीन वैक्सीन में से एक है. दो अन्य वैक्सीन में एक फाइजर-बायोएनटेक की विकसित और दूसरी जॉनसन एंड जॉनसन की सिंगल डोज वाली को हरी झंडी मिली है.

Coronavirus: फ्रांस में कोरोना की तीसरी लहर, जानें- क्या कहते हैं आंकड़े

पाकिस्तान में विपक्षी दलों ने सरकार के विरोध में प्रदर्शन को किया स्थगित, जानें- वजह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ट्रंप के खास तक पहुंचे चीनी जासूस के तार, Nvidia के CEO को किया टारगेट! व्हाइट हाउस में हड़कंप
ट्रंप के खास तक पहुंचे चीनी जासूस के तार, Nvidia के CEO को किया टारगेट! व्हाइट हाउस में हड़कंप
जिनपिंग को सताया तख्तापलट का डर! सेना के 16 जनरलों समेत 33 टॉप लीडर बर्खास्त
जिनपिंग को सताया तख्तापलट का डर! सेना के 16 जनरलों समेत 33 टॉप लीडर बर्खास्त
हसीना की सत्ता पलटने की योजना पहले से बनाई थी, यूनुस के पूर्व सचिव का खुलासा
हसीना की सत्ता पलटने की योजना पहले से बनाई थी, यूनुस के पूर्व सचिव का खुलासा
इजरायल: फिलिस्तीनी वोटर्स को राष्ट्रपति हर्जोग का साथ, बेंजामिन के आरोपों पर क्या बोले?
इजरायल: फिलिस्तीनी वोटर्स को राष्ट्रपति हर्जोग का साथ, बेंजामिन के आरोपों पर क्या बोले?

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Rawa Dosa Recipe: घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
Embed widget