एक्सप्लोरर

अमेरिका के लॉस एंजेलिस में मॉडल का कत्ल, दिल्ली श्रद्धा मर्डर केस की तरह शव को फ्रिज में रखा

Los Angeles Model Murder: टॉक्सिकोलॉजी के नतीजों से पता चला है कि मृत मॉडल के शरीर से बेंजोइलेकगोनिन (एक कोकीन मेटाबोलाइट) और साथ ही कोकेथिलीन और इथेनॉल का मिश्रण पाया गया.

LA Model Found in Fridge: अमेरिका के लॉस एंजिल्स के एक अपार्टमेंट में एक मॉडल मृत पाई गई. उसका शव फ्रिज से बरामद किया गया. मीडिया की जानकारी के मुताबिक मौत से पहले उसके साथ मारपीट की गई थी. पोस्टमॉर्टम में बताया गया कि महिला दो महीने की गर्भवती थी.

पुलिस ने बताया है कि महिला का नाम मालेसा मूनी है. मूनी की बहन मॉडल जार्डिन पॉलीन ने स्थानीय समाचार केटीएलए को बताया कि उनकी बहन हमेशा से मां बनने का सपना संजोती थी, मौत के समय वह दो महीने की गर्भवती थी.

हाथ बंधे, मुंह बंद, खून से लथपथ शरीर

रिपोर्ट में कहा गया, जिस परिस्थिति में मूनी को पाया गया उससे पता चलता है कि मौत से पहले उनके साथ शारीरिक हिंसा हुई थी. रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिस को मून का शव फ्रिज में खून से लथपथ मिला था. उसका मुंह बंद था, हाथ और पैर बांध दिए गए थे.

न्यूयॉर्क पोस्ट की खबर के मुताबिक, टॉक्सिकोलॉजी के नतीजों से पता चला है कि महिला के शरीर से बेंजोइलेकगोनिन (एक कोकीन मेटाबोलाइट) और साथ ही कोकेथिलीन और इथेनॉल का मिश्रण पाया गया. रिपोर्ट में कहा गया, शव परीक्षण के समय शरीर पर ऐसी चोट के निशान मिले हैं, जिनसे जान का खतरा हो. इस बात के भी सबूत मिले कि महिला का गला घोंटा गया था.

मूनी की बहन ने एक समाचार चैनल से बातचीत में कहा, "मैं सोच भी नहीं सकती कि मेरी बहन को किस हद से गुजरना पड़ा होगा, मैं इसे सोचकर ही कांप जाती हूं." वहीं, पुलिस ने बताया कि मूनी के मोबाइल फोन और मैकबुक से जुड़े आईक्लाउड में एक अलर्ट था. जिसका मतलब था कि उसका फोन कोई और इस्तेमाल कर रहा था.

ये भी पढ़ें:
Israel Gaza Attack: 'इजरायल को तुरंत इस पागलपन को रोकना चाहिए', युद्ध के बीच भड़के तुर्किए के राष्ट्रपति

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PoJK-बलूचिस्तान में बेकाबू हालात, मुनीर की सेना बोली- PAK में कानून...
PoJK-बलूचिस्तान में बेकाबू हालात, मुनीर की सेना बोली- PAK में कानून...
गलवान झड़प के बाद पहली बार भारत आ रहे शी जिनपिंग, नई दिल्ली-बीजिंग में हलचल
गलवान झड़प के बाद पहली बार भारत आ रहे शी जिनपिंग, नई दिल्ली-बीजिंग में हलचल
SCO समिट में पाकिस्तान जाएंगे PM मोदी? तैयारी कर रहा इस्लामाबाद!
SCO समिट में पाकिस्तान जाएंगे PM मोदी? तैयारी कर रहा इस्लामाबाद!
PAK के गृहमंत्री Gen-Z से डरे! दिल्ली के CJP प्रोटेस्ट का किया जिक्र, बोले- सिस्टम फेल
PAK के गृहमंत्री Gen-Z से डरे! दिल्ली के CJP प्रोटेस्ट का किया जिक्र, बोले- सिस्टम फेल

वीडियोज

Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak
24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला का इस्तीफा, जानिए कांग्रेस से बीजेपी तक का सफर
BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला का इस्तीफा, जानिए कांग्रेस से बीजेपी तक का सफर
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
What To Watch: ओटीटी से थिएटर तक देखने लायक है ये 4 फिल्में 1 सीरीज, बाकी सब वेस्ट ऑफ टाइम!
ओटीटी से थिएटर तक देखने लायक है ये 4 फिल्में 1 सीरीज, बाकी सब वेस्ट ऑफ टाइम!
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
PoJK-बलूचिस्तान में बेकाबू हालात, मुनीर की सेना बोली- PAK में कानून...
PoJK-बलूचिस्तान में बेकाबू हालात, मुनीर की सेना बोली- PAK में कानून...
Xप्लेन: तो भारत में इस समाज में एक से ज्यादा पति या पत्नी की प्रथा! हकीकत कितनी जुदा?
भारत में इस समाज में एक से ज्यादा पति या पत्नी की प्रथा! हकीकत कितनी जुदा?
सोलर पैनल योजना को सरकार ने दिए 5070 करोड़, हर वक्त मिलेगी सस्ती बिजली
सोलर पैनल योजना को सरकार ने दिए 5070 करोड़, हर वक्त मिलेगी सस्ती बिजली
Embed widget