एक्सप्लोरर

अलास्का में दुर्घटनाग्रस्त हुआ लापता विमान, सभी 10 यात्रियों की मौत

US Plane: पश्चिमी अलास्का में एक छोटा यात्री विमान शुक्रवार को हादसे का शिकार हो गया. हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई है. इस अमेरिकी प्लेन ने गुरुवार (6 फरवरी) को अलास्का के उनालकलीट से उड़ान भरी थी.

Missing US Plane Found : अमेरिका तटरक्षक बल ने शुक्रवार (7 फरवरी) को कहा कि पश्चिमी अलास्का से गुरुवार (6 फरवरी) को लापता हुआ एक छोटा अमेरिकी विमान दुर्घटनाग्रस्त हालत में मिल गया. इस हादसे में छोटे कम्यूटर प्लेन के सवार सभी 10 लोगों की मौत हो चुकी है. यह कम्यूटर प्लेन नोम के पूर्वोत्तर क्षेत्र से 34 मील (करीब 55 किलोमीटर) पाया गया.

USCG ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इस दुर्घटना को लेकर एक पोस्ट किया है. इस पोस्ट में USCG ने कहा, “प्लेन में सवार 10 लोगों में 3 के शव प्लेन में पाए गए हैं. वहीं, बाकी 7 लोगों के शव प्लेन के अंदर होने की संभावना है. लेकिन दुर्घटनाग्रस्त प्लेन की हालत के कारण प्लेन के अंदर जा पाना फिलहाल अभी मुश्किल है.”

एजेंसी ने अपने पोस्ट में कहा, “USCG ने लापता विमान के मिल जाने के बाद अपने खोजी अभियान के समाप्त कर दिया है. प्लेन नोम के उत्तर-पूर्व भाग में 34 मील दूर दुर्घटनाग्रस्त हालत में पाया गया.” उन्होंने आगे कहा, “विमान में सवार अन्य 7 लोगों का भी प्लेन के अंदर होने की संभावना है. लेकिन दुर्घटना के बाद प्लेन की हालत की वजह से फिलहाल इसके अंदर जा पाना मुश्किल हैं. हम इस दुर्घटना में पीड़ितों के परिवारों के प्रति अपनी संवेदना प्रकट करते हैं.”

उड़ान भरने के बाद प्लेन रडार से हो गई थी लापता

CNN की रिपोर्ट की मुताबिक, अमेरिकी विमान सेसना 208B ग्रैंड कैरवैन ने अलास्का के उनालकलीट शहर के स्थानीय समय के मुताबिक गुरुवार (6 फरवरी) को दोपहर 2:37 बजे नोम जाने के लिए उड़ान भरा था और उड़ान भरने के 39 मिनट के बाद रडार से गायब हो गया था. यह विमान बीयरिंग एयर द्वारा ऑपरेट की जाती थी, इसमें 9 यात्री और 1 पायलट सवार थे.

रिपोर्ट के मुताबिक, तटरक्षक बल के लेफ्टिलेंट कमांडर बेंजामिन मैकइंटायर कोबल ने कहा, “प्लेन ने उड़ान भरने के बाद किसी तरह की तकनीक खराबी हुई होगी, जिसके बाद उसके तेज रफ्तार और ऊंचाई से गिरने के कारण यह भयानक हादसा हो गया.”

रडार से विमान हो गया था लापता

गुरुवार को प्लेन के रडार से लापता होने के बाद लगातार इसके खोज के लिए अभियान चलाए जा रहे थे. हालांकि, खराब मौसम और कम अदृश्ता के बाधा के कारण कई घंटों तक चल खोजी अभियान के बाद विमान को दुर्घटनाग्रस्त हालत में पाया गया. जहां फायर फाइटर्स नोम से टॉपकोक तक जमीन पर खोजी अभियान चला रहे थे. वहीं अमेरिकी तटरक्षक बल के विमान हवाई क्षेत्र में खोजी अभियान चला रहे थे.

दुर्घटना के पीड़ितों के परिवारों को दे दी गई सूचना

नोम वोलेंटियर फायर डिपार्टमेंट ने कहा, “विमान में सवार सभी लोगों के पहचान को अभी सार्वजनिक नहीं किया गया है, लेकिन दुर्घटना के सभी पीड़ितों के परिवारों को सूचना दे दी गई है.” वहीं, अलास्का स्टेट ट्रूपर्स के लेफ्टिनेंट बेन एनड्रेस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, “इस दुर्घटना में प्लेन में सवार सभी 10 लोग वयस्क थे.”

यह भी पढ़ेंः भारत से शेख हसीना ने यूनुस सरकार को ललकारा, बांग्लादेश ने इंडिया को लेकर कह दी बड़ी बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘ICC धमकी देना बंद करे, नहीं तो हम...’, ट्रंप प्रशासन ने प्रतिबंध लगाकर क्या कहा?
‘ICC धमकी देना बंद करे, नहीं तो हम...’, ट्रंप प्रशासन ने प्रतिबंध लगाकर क्या कहा?
नोबेल शांति पुरस्कार: ट्रंप के लिए बैटिंग करते रहे शहबाज शरीफ, जानें इजरायल क्यों भड़का
नोबेल शांति पुरस्कार: ट्रंप के लिए बैटिंग करते रहे शहबाज शरीफ, जानें इजरायल क्यों भड़का
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
नोबेल शांति पुरस्कार का ऐलान, भारतीय मूल की नावी पिल्लै को मिला सम्मान
नोबेल शांति पुरस्कार का ऐलान, भारतीय मूल की नावी पिल्लै को मिला सम्मान

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव
नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
Embed widget