एक्सप्लोरर

रुस से लिंक की खबरों के बीच ट्रंप के NSA माइकल फ़्लिन ने दिया इस्तीफा

नई दिल्लीः अमेरिका के राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार माइकल फ़्लिन ने इस्तीफ़ा दे दिया है. रूस के साथ कथित संपर्क की वजह से फ़्लिन पर इस्तीफ़ा देने का दबाव बढ़ता जा रहा था. राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार माइकल फ़्लिन के बारे में कुछ ख़बरों में कहा गया था कि उन्होंने ट्रंप के सत्ता संभालने से पहले अमेरिका में रूसी राजदूत से प्रतिबंधों के संबंध में चर्चा की थी. इसे विदेश नीति का उल्लंघन माना गया था.

ये न सिर्फ़ अमेरिकी विदेश नीति से जुड़े क़ानून का उल्लंघन था बल्कि फ़्लिन ने उप-राष्ट्रपति माइक पेंस से भी कहा कि उन्होंने प्रतिबंधों से संबंधित कोई बात नहीं की थी. माइक पेंस ने उनकी बातों पर यकीन करते हुए टीवी चैनलों के सामने जाकर कहा कि वो पूरे यकीन के साथ कह सकते हैं कि प्रतिबंधों के बारे में कोई बात नहीं हुई थी.

पिछले हफ़्ते कुछ अख़बारों ने अमरिकी खुफिया अधिकारियों के हवाले से ख़बर दी कि प्रतिबंधों का भी ज़िक्र हुआ था और ये मामला फिर से सुर्खियों में आ गया. ऐसी ख़बरें भी आ रही थीं कि फ़्लिन ने उप-राष्ट्रपति से माफी मांगी थी. लेकिन डेमोक्रैट्स उनके इस्तीफ़े की मांग कर रहे थे.

आरोप लगने के बाद से ही ट्रंप प्रशासन इस पर ख़ामोश था. लेकिन सोमवार की शाम उनकी एक उच्च सलाहकार केलीऐन कॉनवे ने टीवी पर बयान दे दिया कि फ़्लिन को राष्ट्रपति ट्रंप का "पूरा विश्वास" प्राप्त है और उसके बाद यही लग रहा था कि विवादों के बावजूद फ़्लिन अपने पद पर बने रहेंगे.

इसके एक घंटे के बाद ही व्हाइट हाउस के प्रवक्ता शॉन स्पाइसर ने बयान जारी किया कि ट्रंप पूरी "स्थिति का जायज़ा" ले रहे हैं. ये मामला ऐसा था जिसमें देश के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने उप-राष्ट्रपति को झूठा बयान दिया था और इसलिए इस पर ख़ासा हंगामा मचा.

कुछ दिनों से लगातार इस तरह की ख़बरें आ रही थीं कि व्हाइट हाउस के अंदर भी कई ख़ेमे बन चुके हैं और सोमवार को दो घंटों के अंदर दिए अलग-अलग बयान कुछ हद तक उसकी पुष्टि कर रहे थे. माइकल फ़्लिन चुनाव प्रचार के दिनों में ट्रंप के करीबी सहयोगियों में से थे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आज भारत आ रहे अमेरिकी विदेश मंत्री रुबियो, जयशंकर से करेंगे मुलाकात, जानें शेड्यूल
आज भारत आ रहे अमेरिकी विदेश मंत्री रुबियो, जयशंकर से करेंगे मुलाकात, जानें शेड्यूल
Explained: पेरिस की सड़कों से संसद तक,1968 से अब तक के फ्रांसीसी छात्र आंदोलन और उनके परिणाम
Explained: पेरिस की सड़कों से संसद तक,1968 से अब तक के फ्रांसीसी छात्र आंदोलन और उनके परिणाम
नाइजीरिया के बोर्नो में सेना के काफिले पर हमला, 15 लोगों की मौत
नाइजीरिया के बोर्नो में सेना के काफिले पर हमला, 15 लोगों की मौत
डोनाल्ड ट्रंप ने एलन मस्क को बताया महान दोस्त, स्पेसएक्स के फैसले पर कहा- बिग थैंक्यू...
डोनाल्ड ट्रंप ने एलन मस्क को बताया महान दोस्त, स्पेसएक्स के फैसले पर कहा- बिग थैंक्यू...

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
RSS के स्थापना दिवस पर पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं, कहा- 'आने वाले समय में भी देश...'
RSS के स्थापना दिवस पर पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं, कहा- 'आने वाले समय में भी देश...'
Dussehra 2026: दिल्ली-NCR में भीड़ से लेकर ट्रैफिक पर नजर, 13 हजार पुलिसकर्मी अलर्ट
दिल्ली-NCR में भीड़ से लेकर ट्रैफिक पर नजर, 13 हजार पुलिसकर्मी अलर्ट
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
Box Office Clash: 23 अक्टूबर को बड़े पर्दे पर महाक्लैश, रिलीज होंगी 'उड़ता तीर' से 'तू है मेरी किरण' तक 8 धांसू फिल्में
23 अक्टूबर को बड़े पर्दे पर महाक्लैश, रिलीज होंगी 8 धांसू फिल्में
विराट-गंभीर की दोस्ती करवानी है, BCCI ने इस वजह से प्रज्ञान ओझा को बनाया चीफ सेलेक्टर
विराट-गंभीर की दोस्ती करवानी है, BCCI ने इस वजह से प्रज्ञान ओझा को बनाया चीफ सेलेक्टर
आज भारत आ रहे अमेरिकी विदेश मंत्री रुबियो, जयशंकर से करेंगे मुलाकात, जानें शेड्यूल
आज भारत आ रहे अमेरिकी विदेश मंत्री रुबियो, जयशंकर से करेंगे मुलाकात, जानें शेड्यूल
रेप पीड़िता को 31वें हफ्ते में गर्भपात की इजाजत, दिल्ली HC की अहम टिप्पणी
रेप पीड़िता को 31वें हफ्ते में गर्भपात की इजाजत, दिल्ली HC की अहम टिप्पणी
'पापा की परी' का दिवाली स्टंट पड़ा भारी! बांहों में फटा रॉकेट
'पापा की परी' का दिवाली स्टंट पड़ा भारी! बांहों में फटा रॉकेट
Embed widget