एक्सप्लोरर

Mexico Firing: मैक्सिको में फायरिंग, दो बच्चों समेत 8 की मौत

Mexico Gun Firing: मैक्सिको क्षेत्रीय अभियोजक के कार्यालय के अनुसार गुआनाजुआतो राज्य (Guanajuato State) के सिलाओ (Silao) क्षेत्र में मोटरसाइकिल पर सवार दो बंदूकधारियों ने घरों पर फायरिंग की.

Mexico Gun Firing: मैक्सिको में फिर से फायरिंग की घटना हुई है. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक मध्य मैक्सिको के एक इलाके में ड्रग्स तस्करों की फायरिंग में कम से कम 8 लोगों की मौत हो गई. फायरिंग की घटना से मरने वालों में एक साल की बच्ची और 16 साल की एक लड़की भी शामिल है. मैक्सिको क्षेत्रीय अभियोजक के कार्यालय के अनुसार गुआनाजुआतो राज्य (Guanajuato State) के सिलाओ (Silao) नगर पालिका क्षेत्र में मंगलवार देर रात मोटरसाइकिल पर सवार दो बंदूकधारियों ने घरों पर फायरिंग की. इस घटना में दो बच्चे समेत 8 लोगों की जान चली गई.

मैक्सिको फायरिंग में 8 की मौत

राज्य की गृह सचिव लीबिआ गार्सिया ने ट्वीट किया कि सालिओ में जो हुआ उससे हमें गहरी पीड़ा पहुंची है. गुआनाजुआतो सरकार के तौर पर हम मिलकर काम करेंगे और उन कायरों को बचने का जरा भी मौका नहीं देंगे, जो लोगों की जिंदगियां लेते हैं. पीड़ितों को न्याय मिलेगा.’’ ऐसा माना जा रहा है कि हमलावरों ने एक घर में मौजूद चार लोगों को निशाना बनाया था और इस दौरान वहां मौजूद एक महिला भी मारी गयी. स्थानीय मीडिया के अनुसार, सालिओ कस्बे के दूरदराज के इलाके में बने मकान का इस्तेमाल मादक पदार्थों का सेवन करने वाले लोगों द्वारा किया जाता था.

ड्रग्स गिरोह के बीच वर्चस्व की लड़ाई

मैक्सिको में कई गिरोह हैं जो मादक पदार्थों की तस्करी (Drug Trafficking) और चोरी के ईंधन बाजारों (Stolen Fuel Markets) पर नियंत्रण के लिए वर्चस्व की लड़ाई लड़ रहे हैं. इसी तरह के दो हमलों में नवंबर के मध्य में सिलाओ (Silao) में 11 लोगों की मौत हो गई थी. आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक साल 2006 के बाद से जब सरकार ने एक विवादास्पद ड्रग-विरोधी सैन्य अभियान शुरू किया है तब से मैक्सिको में 300,000 से अधिक हत्या के मामले दर्ज हुए हैं.

ये भी पढ़ें: Omicron: WHO की चीफ साइंटिस्ट का दावा- ओमिक्रोन के खिलाफ टीके काफी कारगर, जिन लोगों ने नहीं लगवाया वो फौरन लगवाएं वैक्सीन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

18 साल बाद अमेरिका छोड़ भारत लौटे Meta के इंजीनियरिंग लीडर, बोले- ‘अब परिवार को दूर से नहीं देखना था’
18 साल बाद अमेरिका छोड़ भारत लौटे Meta के इंजीनियरिंग लीडर, बोले- ‘अब परिवार को दूर से नहीं देखना था’
मैक्सिको में 7.4 तीव्रता के भूकंप से दहल उठी धरती, सुनामी की चेतावनी भी जारी
मैक्सिको में 7.4 तीव्रता के भूकंप से दहल उठी धरती, सुनामी की चेतावनी भी जारी
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
ट्रंप-नेतन्याहू में दरार? यूएस प्रेसिडेंट नहीं दिया मिलने का समय, इजरायली पीएम ने रद्द की वाशिंगटन यात्रा
ट्रंप-नेतन्याहू में दरार? यूएस प्रेसिडेंट नहीं दिया मिलने का समय, इजरायली पीएम ने रद्द की वाशिंगटन यात्रा

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय, कहा- ‘अभी चर्चा की जरूरत’
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
Embed widget