एक्सप्लोरर

मलेशिया में McDonald के खिलाफ चला बॉयकॉट कैंपेन, कंपनी ने किया मुकदमा, हुआ करोड़ों का नुकसान

McDonald Malaysia Sues: मैकडॉनल्ड्स मलेशिया ने उन लोगों के खिलाफ मुकदमा दायर किया है, जिन्होंने इजरायल हमास जंग के बीच उनके नाम पर झूठ खबरें फैलाई. जिससे कंपनी को भारी नुकसान हुआ है

McDonald Malaysia: इजरायल हमास में जारी जंग के बीच फूड फ्रेंचाइजी कंपनी मैकडॉनल्ड्स (McDonald ) भी खूब सुर्खियों में रहा है. दरअसल, विवाद की शुरुआत तब हुई, जब मैकडॉनल्ड्स को लेकर कहा गया कि उसने हमास के साथ संघर्ष के दौरान इजरायली सैनिकों को मुफ्त में खाने की पेशकश की है. इसके बाद कई जगहों पर अमेरिकी फूड कंपनी मैकडॉनल्ड्स का विरोध देखने को मिला. ऐसे में अब मैकडॉनल्ड्स मलेशिया ने झूठे और अपमानजनक बहिष्कार को बढ़ावा देने वाले एक आंदोलन पर मुकदमा दायर किया है. 

मैकडॉनल्ड्स मलेशिया की तरफ से दायर मुक़दमे में कहा गया है कि इसके तरह के झूठे आंदोलन के कारण उसके व्यवसाय को नुकसान पहुंचा है. ऐसे में कंपनी ने 6 मिलियन रिंगिट ($ 1.31 मिलियन) की क्षतिपूर्ति की मांग की है. गौरतलब है कि मलेशिया, एक बहुसंख्यक मुस्लिम देश है और फिलिस्तीनियों का कट्टर समर्थक है. ऐसे में इजरायली सैनिकों को 4,000 भोजन के पैकेट्स बांटे जाने की खबर फैलने के बाद यहां लोगों ने व्यापक स्तर पर मैकडॉनल्ड्स का बहिष्कार किया, जिससे कंपनी को तगड़ा नुकसान हुआ है. इसके बाद से कई अरब देशों ने मैकडॉनल्ड्स के खिलाफ बॉयकॉट कैंपेन चलाया. इनमें जॉर्डन, तुर्किए और सऊदी अरब सहित पाकिस्तान भी शामिल था.

गेरबैंग अलाफ रेस्तरां ने ने दायर कराया मुकदमा 

मलेशिया में मैकडॉनल्ड्स का लाइसेंसधारी गेरबैंग अलाफ रेस्तरां ने सोशल  मीडिया पर फेंक कैंपेन चलाने वालों के खिलाफ मुकदमा किया है. रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार, गेरबैंग अलाफ रेस्तरां ने आरोप लगाया कि देश में हुए आंदोलन ने जनता को मैकडॉनल्ड्स का बहिष्कार करने के लिए उकसाया, जिसके कारण बहुत नुकसान हुआ. हालत यह हो गई कि कंपनी को अपने कई कर्मचारियों को निकालना पड़ा. 

शुक्रवार को एक बयान में कहा गया कि मैकडॉनल्ड्स मलेशिया ने अपने अधिकारों और हितों की रक्षा के लिए BDS मलेशिया ( Boycott, Divestment, Sanctions, Malaysia) के खिलाफ मुकदमा दायर किया है. इसके जवाब में बीडीएस मलेशिया ने कहा कि वह फास्ट-फूड कंपनी को बदनाम करने से स्पष्ट रूप से इनकार करता है और मामले को अदालत पर छोड़ता है. 

ये भी पढ़ें: China-US Relations: 'हमसे मुकाबला नहीं कर सकती US नेवी', अमेरिका ने साउथ चाइना सी में उतारी सबमरीन तो बौखलाए चीन ने दे डाली धमकी

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Britain New PM: ब्रिटेन को मिला नया प्रधानमंत्री! जानें कौन है वह शख्स जिसे कीर स्टार्मर की विदाई के बाद मिली बड़ी जिम्मेदारी?
ब्रिटेन को मिला नया प्रधानमंत्री! जानें कौन है वह शख्स जिसे कीर स्टार्मर की विदाई के बाद मिली बड़ी जिम्मेदारी?
भारत के सामने नेपाल का नर्म रुख, विवाद के बाद एक रुपये के सिक्के से हटाएगा विवादित नक्शा
भारत के सामने नेपाल का नर्म रुख, विवाद के बाद एक रुपये के सिक्के से हटाएगा विवादित नक्शा
नेतन्याहू होंगे गिरफ्तार? न्यूयार्क के मेयर ममदानी के बयान पर आया ट्रंप का रिएक्शन, बोले - 'इजरायल के PM को...'
नेतन्याहू होंगे गिरफ्तार? ममदानी के बयान पर आया ट्रंप का रिएक्शन, बोले - 'इजरायल के PM को...'
शिप एमवी गोल्डेन पर मिसाइल हमले में चार भारतीयों की मौत से हड़कंप, जानिए क्या बोली सरकार
शिप एमवी गोल्डेन पर मिसाइल हमले में चार भारतीयों की मौत से हड़कंप, जानिए क्या बोली सरकार

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
Embed widget