एक्सप्लोरर

Pakistan Blast: पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में भीषण बम ब्लास्ट, आतंकियों ने पुलिस वैन को बनाया निशाना, पांच की मौत

Pakistan Blast: पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में एक बार फिर बम विस्फोट हुआ है, जिसमें कुल पांच लोगो की मौत हो गई और 20 लोग घायल हो गए. घायलों में कुछ की स्थिति गंभीर बताई जा रही है.

Pakistan: पाकिस्तान एक बार फिर बम धमाके से दहल उठा है. शुक्रवार (3 नवंबर) को आतंकियों ने खैबर पख्तूनख्वा में बम विस्फोट कर पुलिस को निशाना बनाया है. जियो न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, शुक्रवार को डेरा इस्माइल खान में एक पुलिस वैन को निशाना बनाकर किए गए विस्फोट में कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई और 20 लोग घायल हो गए.

पुलिस अधिकारी मोहम्मद अदनान ने कहा कि डेरा इस्माइल खान शहर में एक पुलिस गश्ती दल के करीब बम विस्फोट किया गया. पुलिस अधिकारी ने बताया कि घायलों में कुछ की स्थिति गंभीर बनी हुई है, ऐसे में मृतकों की संख्या बढ़ सकती है.

कानून प्रवर्तन अधिकारियों के अनुसार, विस्फोट के बाद गोलियों की आवाज भी सुनी गई. गौरतलब है कि पाकिस्तान में बीते दिनों इस तरह के कई ब्लास्ट हुए हैं. अभी पिछले महीने, केपी और बलूचिस्तान में दो विस्फोट हुए थे, जिसमें कई लोग मारे गए.

विस्फोटक मोटरसाइकिल में था फिक्स 

रिपोर्ट के अनुसार, विस्फोटक सामग्री को एक मोटरसाइकिल से फिक्स किया गया था. पुलिस ने कहा कि कई घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया. हालांकि अभी मृतकों और घायलों की पहचान उजागर नहीं की गई है. पुलिस ने बताया कि धमाके की आवाज बहुत ज्यादा थी और आसपास के लोगों में दहशत फैल गई.  

पुलिस अधिकारी मोहम्मद अदनान ने कहा कि पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी गई है. हम मामले की जांच कर रहे हैं और इसके पीछे के दोषियों को गिरफ्तार किया जाएगा.”

पाकिस्तान में बढ़ गईं हैं आतंकी घटनाएं 

पिछले एक साल में आतंकियों ने कई बार पाकिस्तान को दहलाया है. बलूचिस्तान और खैबर पख्तूनख्वा विशेष रूप से आतंकवादियों के रडार में रहा है. उधर, पाकिस्तान देश से आतंकवाद को खत्म करने के लिए आतंकवादियों के खिलाफ अभियान चला रहा है, लेकिन जमीन पर इसका असर देखने को नहीं मिल रहा है. 

पाकिस्तान इंस्टीट्यूट फॉर कॉन्फ्लिक्ट एंड सिक्योरिटी स्टडीज (पीआईसीएसएस) की रिपोर्ट में कहा गया है कि अगस्त में देश भर में आतंकवादी हमलों में तेज वृद्धि दर्ज की गई और 99 आतंकवादी घटनाएं दर्ज की गईं हैं. रिपोर्ट के अनुसार, यह नवंबर 2014 के बाद से किसी भी एक महीने में दर्ज की गई सबसे अधिक संख्या थी. इन हमलों में 112 मौतें हुईं और 87 घायल हुए, जिनमें ज्यादातर सुरक्षा बलों के कर्मियों और नागरिकों को निशाना बनाया गया है.

ये भी पढ़ें: इजरायल ने गाजा शहर को घेरा, जंग के बीच अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन दूसरी बार करेंगे मध्य पूर्व का दौरा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इस्लामिक नाटो में शामिल होगा ईरान? मुनीर के दौरे से बढ़ी हलचल
इस्लामिक नाटो में शामिल होगा ईरान? मुनीर के दौरे से बढ़ी हलचल
गिनी में भूस्खलन से भारी तबाही, कम से कम 22 लोगों की मौत, रेस्क्यू जारी
गिनी में भूस्खलन से भारी तबाही, कम से कम 22 लोगों की मौत, रेस्क्यू जारी
जापान में फिर डोली धरती, भूकंप के जोरदार झटकों से कांपा होक्काइडो
जापान में फिर डोली धरती, भूकंप के जोरदार झटकों से कांपा होक्काइडो
ट्रंप की भी नहीं सुन रहे नेतन्याहू! गाजा में इजरायल का बड़ा हमला, दो की मौत
ट्रंप की भी नहीं सुन रहे नेतन्याहू! गाजा में इजरायल का बड़ा हमला, दो की मौत

वीडियोज

खाकी वर्दी पर अटैक की LIVE पिक्चर !
कूड़े के ढेर में भीषण आग, चारों तरफ धुएं का घना गुबार
2027 की तैयारी या आरक्षण का दांव? क्यों गरमाई सियासत!
Gen-Z की आधी आबादी पर सबकी नजर! 2029 का बड़ा समीकरण
Gen-Z को लुभाने की सियासत? युवाओं के मुद्दों पर विश्लेषकों का विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कब तक बनकर तैयार होगा 'भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन? ISRO चीफ ने किया खुलासा
कब तक बनकर तैयार होगा 'भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन? ISRO चीफ ने किया खुलासा
बांका में नीतीश कुमार के सांसद के घर छापेमारी, पुलिस पर आरोप
बांका में नीतीश कुमार के सांसद के घर छापेमारी, पुलिस पर आरोप
सबसे कम गेंद में 10 विकेट, मिचेल स्टार्क ने रचा इतिहास; बनाया बड़ा रिकॉर्ड
सबसे कम गेंद में 10 विकेट, मिचेल स्टार्क ने रचा इतिहास; बनाया बड़ा रिकॉर्ड
'टॉक्सिक' बनी 2026 की दूसरी सबसे ज्यादा एडवांस बुकिंग करने वाली फिल्म, 'पेद्दी'-'द राजा साब' का तोड़ा रिकॉर्ड
'टॉक्सिक' बनी 2026 की दूसरी सबसे ज्यादा एडवांस बुकिंग करने वाली फिल्म
PoK में प्रदर्शनकारियों ने कर दिया बड़ा ऐलान, बौखला उठेंगे शहबाज-मुनीर!
PoK में प्रदर्शनकारियों ने कर दिया बड़ा ऐलान, बौखला उठेंगे शहबाज-मुनीर!
राहुल गांधी से फिटनेस की तुलना पर बोले किरेन रिजिजू - 'मैं यहां का...'
राहुल गांधी से फिटनेस की तुलना पर बोले किरेन रिजिजू - 'मैं यहां का...'
शुगर पेशेंट घर के लिए एक महीने में कितनी चाहिए चीनी? नोट कर लें हिसाब किताब
शुगर पेशेंट घर के लिए एक महीने में कितनी चाहिए चीनी? नोट कर लें हिसाब किताब
छतरपुर में चार हाथ-चार पैर वाले बच्चे का जन्म, डॉक्टर भी हैरान
छतरपुर में चार हाथ-चार पैर वाले बच्चे का जन्म, डॉक्टर भी हैरान
Embed widget