एक्सप्लोरर

Kenya Terrorist Attack: केन्या के लामू में आतंकी संगठन अल-शबाब ने किया हमला, पांच लोगों की हत्या, घरों में लगाई आग

Kenya News: केन्या अल-कायदा से जुड़े आतंकवादियों से निपटने के लिए सोमालिया में अपने सैनिक भेजकर मदद कर रहा है. जिस वजह से अल शबाब ग्रुप की ओर से केन्या को कई बार निशाना बनाया जा चुका है.

Kenya Terrorist Attack: केन्या के सोमालिया (Somalia) से सटे क्षेत्र में अल शबाब (Al-Shabaab) ग्रुप के आंतकियों ने पांच लोगों की हत्या कर दी. एएफपी ने रविवार (25 जून) को ये जानकारी दी. पुलिस ने कहा कि शनिवार (24 जून) को दक्षिण-पूर्व केन्या में लामू (Lamu) काउंटी के दो गांवों पर हथियारबंद हमलावरों के हमले में पांच लोगों की मौत हो गई. हमलावरों ने इस दौरान घरों को भी जला दिया. पुलिस ने इस घटना को आतंकवादी हमला बताया है.

केन्या के लामू क्षेत्र को लगातार हमलों का सामना करना पड़ा है. लामू सोमालिया के साथ लगती केन्या की सीमा के पास है और अल शबाब के लड़ाके केन्या पर सोमालिया से सैनिकों को वापस बुलाने के लिए दबाव डालने के प्रयासों के तहत क्षेत्र में अक्सर हमले करते रहते हैं. पुलिस ने कहा कि हमलावरों के एक ग्रुप ने रविवार सुबह लामू के सलामा और जुहुदी गांवों पर हमला किया है.  

लोगों को मारा, घरों में लगाई आग

पुलिस ने बताया कि आतंकियों ने कई लोगों की गला काटकर हत्या की है. जबकि एक व्यक्ति को गोली मारी है. पुलिस ने कहा कि हमले में मारे गए लोगों और अन्य निवासियों के घरों को आग लगा दी गई. जिसके बाद हमलावर पास के जंगल में भाग गए. एक चश्मदीद ने एएफपी को बताया कि अल-शबाब जिहादियों ने पांच नागरिकों की हत्या कर दी है, जिनमें से कुछ का सिर काटकर कर दिया गया है. हमला शनिवार शाम करीब 7:30 बजे हुआ था. 

सोमालिया में चल रहा है संघर्ष

आतंकी संगठन अल कायदा का सहयोगी अल शबाब सोमालिया में केंद्र सरकार को गिराने और अपना शासन स्थापित करने के लिए 15 वर्षों से लड़ रहा है. केन्या ने पहली बार 2011 में अल-कायदा से जुड़े आतंकवादियों से निपटने के लिए सोमालिया में सेना भेजी थी और अब वह इस समूह के खिलाफ अफ्रीकी संघ के सैन्य अभियान में एक प्रमुख भागीदार है. 

कई बार केन्या को बनाया निशाना

केन्या को इस दौरान कई जवाबी हमलों का सामना करना पड़ा है, जिसमें 2013 में नैरोबी के वेस्टगेट मॉल में आतंकी हमले में 67 लोगों की जान चली गई थी और 2015 में गरिसा विश्वविद्यालय पर हुए हमले में 148 लोग मारे गए थे. 

ये भी पढ़ें- 

Russia Wagner Conflict: रूस में वैग्नर के विद्रोह की अमेरिका को पहले से थी जानकारी, येवेनी प्रीगोझिन के साथ हुई सीक्रेट डील?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

US- ईरान में फिर शुरू होगी बातचीत? ट्रंप का दावा- हॉर्मुज पर पूरा कंट्रोल
US- ईरान में फिर शुरू होगी बातचीत? ट्रंप का दावा- हॉर्मुज पर पूरा कंट्रोल
भारत के 2 डॉक्टरों को पाकिस्तान करेगा सम्मानित, जानें क्या है वजह
भारत के 2 डॉक्टर्स को पाकिस्तान करेगा सम्मानित, जानें क्या है वजह
Xप्लेन: क्या वाकई होर्मुज स्ट्रेट पर ईरान कंट्रोल खो रहा है? अब किसका कब्जा
क्या वाकई होर्मुज स्ट्रेट पर ईरान कंट्रोल खो रहा है?
सर्वे में पिछड़ी नेतन्याहू की लिकुड पार्टी, युद्ध का नहीं मिल रहा चुनावी फायदा
सर्वे में पिछड़ी नेतन्याहू की लिकुड पार्टी, युद्ध का नहीं मिल रहा चुनावी फायदा

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पाकिस्तानी ओपनर के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड, टेस्ट मैच की पहली गेंद पर आउट
पाकिस्तानी ओपनर के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड, टेस्ट मैच की पहली गेंद पर आउट
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
Embed widget