एक्सप्लोरर

Istanbul Blast: इस्तांबुल में ब्लास्ट का सामने आया वीडियो, धमाके के बाद तबाही का भी दिखा मंजर

Istanbul News: ये धमाका टकसिम स्क्वायर पर हुआ है. धमाके के वक्त बड़ी संख्या में लोग सड़क पर मौजूद थे.

Istanbul Blast Video: तुर्की की राजधानी इस्तांबुल में रविवार (13 नवंबर) को एक बम विस्फोट हुआ है जिसमें कम से कम 11 लोग घायल हो गए हैं. सोशल मीडिया पर इस धमाके के वीडियो शेयर किए गए हैं जिसमें विस्फोट से हुए नुकसान के बीच जमीन पर कई लोगों को दिखाया गया है. सोशल मीडिया पर, यूजर्स ने कहा कि ये धमाका टकसिम स्क्वायर पर हुआ है.

फुटेज में एंबुलेंस और पुलिस मौके पर पहुंचती नजर आ रही है. वीडियो में लोग भागते हुए नजर आ रहे हैं. इस्तिकलाल स्ट्रीट बेयोग्लू के मध्य जिले से होकर गुजरती है, जो कई विदेशी निवासियों का घर है और अक्सर यहां बड़ी संख्या में पर्यटकों की मौजूदगी रहती है. 

वीडियो में देखा गया आग का गोला

ऑनलाइन पोस्ट किए गए वीडियो में भीड़भाड़ वाली सड़क पर एक आग का गोला देखा जा सकता है. विस्फोट के समय कई सड़क पर टहल रहे थे. इस्तांबुल के मेयर एक्रेम इमामोग्लू के अनुसार, मध्य इस्तांबुल में रविवार को ये विस्फोट हुआ, जिसमें कम से कम 11 लोग घायल हो गए. इमामोग्लू ने ट्विटर पर लिखा, "इस्तिकलाल स्ट्रीट पर विस्फोट के बाद हमारी पुलिस और स्वास्थ्य टीमें सहायता करने में जुट गई हैं. ऐसे में भय और दहशत पैदा करने वाली पोस्ट से बचना आवश्यक है."

शाम के समय हुआ धमाका 

तुर्की मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, ये विस्फोट स्थानीय समय के अनुसार शाम 4:20 बजे हुआ है. उस वक्त इस स्ट्रीट पर काफी संख्या में लोग मौजूद थे. इससे पहले तुर्की में 2015 और 2017 के बीच इस्लामिक स्टेट समूह और प्रतिबंधित कुर्द समूहों ने कई घातक बम विस्फोट किए थे.

ये भी पढ़ें- 

China Taiwan Tension: उकसा रहा ड्रैगन! ताइवान में दिखे चीन के 36 फाइटर जेट और 3 नौसेना के जहाज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
सरकार ने बताया पाकिस्तान को क्यों नहीं भेजा कोई अलर्ट, सिंधु जल संधि पर भी दिया बड़ा संदेश
सरकार ने बताया पाकिस्तान को क्यों नहीं भेजा कोई अलर्ट, सिंधु जल संधि पर भी दिया बड़ा संदेश
युद्ध के बीच जेलेंस्की का बड़ा दांव! विवादित कमांडर मखाइलो द्रपतई बने यूक्रेन के नए सेना प्रमुख
युद्ध के बीच जेलेंस्की का बड़ा दांव! विवादित कमांडर मखाइलो द्रपतई बने यूक्रेन के नए सेना प्रमुख
Explained: ईरान पर सऊदी के कंधे से बंदूक चलाएगा अमेरिका! इजरायल को क्यों हजम नहीं हो रहा न्यूक्लियर प्रोग्राम?
ईरान पर सऊदी के कंधे से बंदूक चलाएगा US! इजरायल को क्यों हजम नहीं हो रहा न्यूक्लियर प्रोग्राम?

वीडियोज

NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने
Bollywood News:
DR. Aarambhi:😱Nayra की मदद करना Aarmabhi पर पड़ा भारी, गुनहगारों के साथ बेगुनाह हुई गिरफ्तार #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी ने विपक्ष के नेताओं के साथ की बड़ी बैठक, कहा- छात्र नहीं अकेले, पूरा विपक्ष उनके साथ
राहुल गांधी ने विपक्ष के नेताओं के साथ की बड़ी बैठक, कहा- छात्र नहीं अकेले, पूरा विपक्ष उनके साथ
जंतर मंतर पर CJP को समर्थन देने पहुंचीं महबूबा मुफ्ती, 'सरकार बहुत घमंडी हो गई है, अब अगर...'
जंतर मंतर पर CJP को समर्थन देने पहुंचीं महबूबा मुफ्ती, 'सरकार बहुत घमंडी हो गई है, अब अगर...'
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
IND vs ZIM: भारतीय बॉलर्स की रफ्तार के आगे जिम्बाब्वे पस्त, मयंक यादव ने बरपाया कहर; भारत को 126 रन का लक्ष्य
भारतीय बॉलर्स की रफ्तार के आगे जिम्बाब्वे पस्त, मयंक यादव ने बरपाया कहर; भारत को 126 रन का लक्ष्य
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री और PM से जवाब
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री से जवाब
CJP से बात करने जंतर-मंतर जाएंगे मंत्री? मानी शर्त, मोदी सरकार बोली- आइए बैठकर करें बात
CJP से बात करने जंतर-मंतर जाएंगे मंत्री? मानी शर्त, मोदी सरकार बोली- आइए बैठकर करें बात
Embed widget