एक्सप्लोरर

यूरोप के कई देशों में एस्ट्राजेनेका-ऑक्सफोर्ड की वैक्सीन पर लगी रोक, जानिए वजह

एस्ट्राजेनेका वैक्सीन को यूरोपीयन कमीशन ने 29 जनवरी 2021 को इस्तेमाल करने की मंजूरी दी थी. लेकिन अब डेनमार्क, ऑस्ट्रिया, इटली, बुल्गारिया, रोमानिया, एस्टोनिया, समेत कई देशों ने वैक्सीन के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगा दिया है.

कोपेनहेगन: कई यूरोपीय देशों ने पूरे या आंशिक रूप से ब्रिटिश कंपनी एस्ट्राजेनेका और ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी द्वारा विकसित की गई कोविड-19 वैक्सीन के इस्तेमाल पर रोक लगा दी है. इन देशों ने वैक्सीन के इस्तेमाल को निलंबित करने का निर्णय टीकाकरण के बाद खून के थक्के जमने से हुईं संदिग्ध मौतों के बाद लिया गया है.

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, डेनमार्क की हेल्थ अथॉरिटी ने गुरुवार को एक बयान में कहा कि गंभीर प्रतिकूल घटनाओं की आशंका के चलते डेनमार्क में एस्ट्राजेनेका वैक्सीन के उपयोग को 14 दिनों के लिए निलंबित कर दिया गया है. टीकाकरण के बाद खून के थक्के जमने की कई रिपोर्ट आईं. साथ ही ऐसे ही एक मामले में इससे 60 साल की महिला की मौत भी हो गई थी.

वहीं यूरोपीय चिकित्सा एजेंसी (ईएमए) ने गुरुवार को डेनमार्क के इस कदम को एक एहतियाती कदम बताया. साथ ही जोर दिया कि अभी तक ऐसे कोई संकेत नहीं मिले हैं कि ये स्थितियां टीकाकरण के कारण बनीं.

ब्रिटेन में लोगों का वैक्सीन लेना जारी डेनमार्क के अलावा ऑस्ट्रिया, इटली, बुल्गारिया, रोमानिया, एस्टोनिया, लिथुआनिया, लक्जमबर्ग, लातविया और गैर-यूरोपीय संघ (ईयू) के देश नॉर्वे और आइसलैंड ने भी खून के थक्के जमने की ऐसी ही रिपोर्टों के बाद एहतियात के तौर पर वैक्सीन के उपयोग पर प्रतिबंध लगा दिया है. इसमें से बुल्गारिया ने एस्ट्राजेनेका वैक्सीन की 45 लाख से ज्यादा डोज बुक किए थे.

ब्रिटेन में मेडिसिन्स एंड हेल्थकेयर प्रोडक्ट्स रेगुलेटरी एजेंसी ने एक बयान में कहा कि 'अब तक यह पुष्टि नहीं हुई है कि एस्ट्राजेनेका कोविड-19 वैक्सीन के कारण खून के थक्के बने हैं. लिहाजा लोगों को अभी भी कोविड-19 वैक्सीन लेना जारी रखना चाहिए.'

ये भी पढ़ें- Coronavirus: स्वीडन की राजकुमारी और पति कोरोना वायरस से संक्रमित

देश में कोरोना मामलों का ग्राफ चढ़ा, 24 घंटे में आए 25 हजार नए केस, 158 संक्रमितों की मौत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अब गुलजार होंगी ब्रिटेन की रातें, आधी रात को भी जगमग रहेगा लंदन, जानें नई सरकार के अहम फैसले
अब गुलजार होंगी ब्रिटेन की रातें, आधी रात को भी जगमग रहेगा लंदन, जानें नई सरकार के अहम फैसले
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
सरकार ने बताया पाकिस्तान को क्यों नहीं भेजा कोई अलर्ट, सिंधु जल संधि पर भी दिया बड़ा संदेश
सरकार ने बताया पाकिस्तान को क्यों नहीं भेजा कोई अलर्ट, सिंधु जल संधि पर भी दिया बड़ा संदेश
युद्ध के बीच जेलेंस्की का बड़ा दांव! विवादित कमांडर मखाइलो द्रपतई बने यूक्रेन के नए सेना प्रमुख
युद्ध के बीच जेलेंस्की का बड़ा दांव! विवादित कमांडर मखाइलो द्रपतई बने यूक्रेन के नए सेना प्रमुख

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
Mumbai News: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
मुंबई: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि

Embed widget