एक्सप्लोरर

Coronavirus: स्वीडन की राजकुमारी और पति कोरोना वायरस से संक्रमित

विक्टोरिया के छोटे भाई कार्ल फिलिप और उनकी पत्नी राजकुमारी सोफिया कोरोना संक्रमित हो गए हैं. हालांकि ये जोड़ा कोरोना से संक्रमित होने वाले शाही परिवार के पहले सदस्य नहीं हैं.

Coronavirus: स्वीडन की राजकुमारी विक्टोरिया और उनके पति राजकुमार डेनियल कोरोना वायरस पॉजिटिव पाए गए हैं. गुरुवार को शाही दरबार ने दोनों के संक्रमित होने की पुष्टि की. दरबार ने बयान जारी कर बताया कि बुधवार को मामूली लक्षण जाहिर होने के बाद शाही जोड़ा अपने दोनों बच्चे राजकुमारी एस्टेले और राजकुमार ऑस्कर के साथ सेल्फ आइसोलेशन में चला गया है.

स्वीडन की राजकुमारी और पति कोरोना वायरस संक्रमित

43 साल की राजकुमारी का सिंहासन की पंक्ति में अगला नंबर है. शाही महल ने कहा, "राजकुमारी और राजकुमार को संक्रमण का मामूली लक्षण जाहिर है, लेकिन दोनों ठीक महसूस कर रहे हैं." बयान में आगे बताया गया कि गुरुवार को कोरोना वायरस की जांच में पता चला कि दोनों को कोविड-19 का संक्रमण है. शाही परिवार के निजी डॉक्टरों की निगरानी में कंटैक्ट ट्रेसिंग का काम चल रहा है.

आपको बता दें कि ये जोड़ा कोविड-19 की चपेट में आनेवाले पहले शाही परिवार के सदस्य नहीं हैं. इससे पहले, विक्टोरिया के छोटे भाई कार्ल फिलिप और उनकी पत्नी राजकुमारी सोफिया संक्रमित हो चुके हैं.

मामूली लक्षण जाहिर होने के बाद दोनों सेल्फ आइसोलेट

महामारी की शुरुआत से स्वीडन ने यूरोप की तरह लॉकडाउन कभी नहीं लागू किया. उसने फेस मास्क का इस्तेमाल और गैर बाध्यकारी उपायों के मुकाबले ज्यादातर सोशल डिस्टेंसिंग को प्राथमिकता दी है. लेकिन पिछले साल नवंबर से उसने नियमों को सख्त करना शुरू किया. रात 8 बजे के बाद शराब की बिक्री पर बैन लगाया, आठ लोगों से ज्यादा के इकट्ठा होने को गैरकानूनी घोषित किया, स्वीमिंग पूल, स्पोर्ट्स सेंटर और दुकानों में ग्राहकों की संख्या को सीमित करने जैसे उपाय लागू किए. 1 मार्च तक सभी रेस्टोरेंट और कैफै को रात 8.30 बजे तक अपने दरवाजे बंद करने की जरूरत है.

ये भी पढ़ें-

H-1B वीजा: बाइडेन प्रशासन ने न्यूनतम वेतन के नियम में देरी के लिए जारी की अधिसूचना

नाइजीरिया में नहीं थम रही अपहरण की वारदातें, अब 30 छात्र-छात्राओं को किया गया अगवा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

POK में फिर बरसीं पाकिस्तानी गोलियां! चुनाव से पहले फायरिंग, 2 की मौत
POK में फिर बरसीं पाकिस्तानी गोलियां! चुनाव से पहले फायरिंग, 2 की मौत
ईरान ने मान ली ये शर्त तो परमाणु डील से पीछे हट जाएंगे ट्रंप? रिपोर्ट में बड़ा दावा
ईरान ने मान ली ये शर्त तो परमाणु डील से पीछे हट जाएंगे ट्रंप? रिपोर्ट में बड़ा दावा
नेतन्याहू ने ठुकराया ट्रंप का गाजा पीस प्लान, कहा- 'इजरायली सेना...'
नेतन्याहू ने ठुकराया ट्रंप का गाजा पीस प्लान, कहा- 'इजरायली सेना...'
मक्का रक्षा समझौते पर भड़का ईरान तो आया तुर्किए का रिएक्शन, कहा - 'ये केवल...'
मक्का रक्षा समझौते पर भड़का ईरान तो आया तुर्किए का रिएक्शन, कहा - 'ये केवल...'

वीडियोज

Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
अब दोबारा से होगी आरजीकर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
अब दोबारा से होगी RG कर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
Gum Disease Can Cause Heart Attack: मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
Embed widget