एक्सप्लोरर

Canada India Relations: कनाडा ने लोगों से क्यों कहा- इस भारतीय राज्य की यात्रा करने से बचें! पढ़िए जस्टिन ट्रूडो सरकार की एडवाइजरी

Manipur ethnic Clashes: मणिपुर में हिंसा के कारण पैदा हुई मुश्किलों को देखते हुए दुनिया के दूसरे सबसे बड़े देश की सरकार ने अपने नागरिकों के लिए एक एडवाइजरी जारी की है. जानें उसमें क्या कुछ कहा गया है.

Manipur Violence: पूर्वोत्तर भारत के राज्य मणिपुर (Manipur) में हिंसा भड़कने से कोहराम मचा हुआ है. वहां मैतेई समुदाय और नगा और कुकी जनजाति के लोगों में मारा-मारी हो रही है. इन लोगों में बड़ी तादाद क्रिश्चियन (ईसाइयों) की भी है, और ऐसे में यह मामला विदेशी मूल के लोगों से भी जुड़ा है. मणिपुर में कई राज्यों के लोग रहते हैं, हिंसा भड़कने के कारण वहां से लगभग 23 हजार से ज्यादा लोगों का रेस्क्यू किया गया है. 

दुनिया के दूसरे सबसे बड़े देश कनाडा (Canada) ने हिंसा प्रभावित मणिपुर के बारे में अपने नागरिकों के लिए एक एडवाइजरी जारी की है. कनाडाई सरकार ने अपने नागरिकों से हिंसा प्रभावित मणिपुर की गैर-जरूरी यात्रा से बचने को कहा है.

कनाडाई सरकार की एडवाइजरी में कहा गया, “3 मई, 2023 से भारत के मणिपुर राज्य में हिंसक प्रदर्शन हो रहे हैं, जिसके परिणामस्वरूप दर्जनों लोग हताहत हुए हैं. विरोध प्रदर्शनों के कारण वहां यातायात और सार्वजनिक परिवहन बाधित हुआ है. कई जिलों में कर्फ्यू लगा दिया गया है और मोबाइल और इंटरनेट सेवाएं सीमित हो सकती हैं. ऐसे में जरूरी है कि हमारे लोग अभी मणिपुर की गैर-जरूरी यात्रा से बचें.”


Canada India Relations: कनाडा ने लोगों से क्यों कहा- इस भारतीय राज्य की यात्रा करने से बचें! पढ़िए जस्टिन ट्रूडो सरकार की एडवाइजरी

  • अलर्ट के तहत, कनाडा ने अपने लोगों को यह सलाह दी है कि मणिपुर जाने से उनकी सुरक्षा का जोखिम हो सकता है. इसलिए जरूरी उपायों को ध्यान रखें और स्थानीय अधिकारियों के निर्देशों का भी पालन करें, उनके संपर्क में रहें.

सरकार ने कहा- हालात तेजी से सुधर रहे

इधर, भारत सरकार की ओर से कहा जा रहा है कि मणिपुर में हालात सामान्य होने लगे हैं. वहां अब हिंसा थम चुकी है. चूराचांदपुर जिले में रविवार, 7 मई की सुबह 7 बजे से 10 बजे तक के लिए कर्फ्यू हटाया गया, ताकि लोग अपनी जरूरत का सामान खरीद सकें. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, 10 बजते ही सेना और असम राइफल्स ने पूरे जिले में फ्लैग मार्च किया. चूराचांदपुर वही जिला है, जहां 27 अप्रैल को हिंसा शुरू हुई थी, जो पूरे राज्य में फैल गई. 


Canada India Relations: कनाडा ने लोगों से क्यों कहा- इस भारतीय राज्य की यात्रा करने से बचें! पढ़िए जस्टिन ट्रूडो सरकार की एडवाइजरी

हिंसा में अब तक 54 लोगों की मौत

पूर्वोत्तर से आई खबरों में बताया गया है कि मणिपुर हिंसा में अब तक 54 लोगों की मौत हो चुकी है. और, इसके चलते वहां सुरक्षाबलों की 14 कंपनी तैनात की गई हैं. खबर यह भी है कि केंद्र सरकार 20 और कंपनी राज्य में भेजने वाली है. अब तक मणिपुर से कई राज्य अपने लोगों को निकाल चुके हैं. जिनमें नगालैंड ने 676, सिक्किम ने 128 और महाराष्ट्र ने 22 नागरिकों को निकाला है.

यह भी पढ़ें: मणिपुर हिंसा ने अब तक निगलीं 52 जिंदगियां, राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग, इरोम शर्मिला ने की अपील

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PoK प्रदर्शन के 31वें दिन पाक रेंजर्स ने फिर दिखाई बर्बरता, फायरिंग में 2 की मौत और 13 घायल
PoK प्रदर्शन के 31वें दिन पाक रेंजर्स ने फिर दिखाई बर्बरता, फायरिंग में 2 की मौत और 13 घायल
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच अयातुल्ला अली खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
यूएस एयरफोर्स और नेवी ने ईरान में कहां-कहां बरपाया बारूदी कहर? तेहरान ने कुछ ऐसे दिया जवाब
यूएस एयरफोर्स और नेवी ने ईरान में कहां-कहां बरपाया बारूदी कहर? तेहरान ने कुछ ऐसे दिया जवाब
US-Iran War News LIVE: ईरान के विदेश मंत्री ने पाक आर्मी चीफ असीम मुनीर को किया फोन, मध्यस्थता में जुटा कतर-पाक
LIVE: ईरान के विदेश मंत्री ने पाक आर्मी चीफ असीम मुनीर को किया फोन, मध्यस्थता में जुटा कतर-पाक

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच अयातुल्ला अली खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
Embed widget