एक्सप्लोरर

#BoyCottMaldives ट्रेंड के बीच चीन से दोस्ती बढ़ाने चले मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू, जिनपिंग ने किया था इनवाइट

Maldivian President Mohamed Muizzu: मालदीव के राष्ट्रपति कार्यालय के मुताबिक, मालदीव और चीन इस यात्रा के दौरान व्यापार, व्यावसायिक विकास और सामाजिक आर्थिक सहयोग बढ़ाने के लिए आधिकारिक वार्ता करेंगे.

Muizzu State Visit: मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू और उनकी पत्नी साजिदा अहमद रविवार (07 जनवरी) रात चीन के लिए रवाना हो गए. मालदीव सरकार के मुताबिक ये मोहम्मद मुइज्जू की 'पहली राजकीय यात्रा' है. हालांकि राष्ट्रपति बनने के बाद मोहम्मद मुइजजू तुर्किए का राजकीय दौरा कर चुके हैं. 

मोहम्मद मुइज्जू की यात्रा चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के निमंत्रण पर हो रही है. मालदीव के राष्ट्रपति के साथ मालदीव सरकार का एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल भी साथ है. मालदीव के राष्ट्रपति कार्यालय के मुताबिक, मालदीव और चीन इस यात्रा के दौरान व्यापार, व्यावसायिक विकास और सामाजिक आर्थिक सहयोग बढ़ाने के लिए आधिकारिक वार्ता करेंगे और महत्वपूर्ण समझौतों पर हस्ताक्षर करेंगे. उन्होंने यह भी कहा कि इससे दोनों देशों के बीच प्रौद्योगिकी और अन्य क्षेत्रों में सहयोग को बढ़ावा मिलेगा.

कार्यालय के मुताबिक, राष्ट्रपति मुइज्जू चीन के फूजौ में इन्वेस्ट मालदीव फोरम में भाग लेंगे और मालदीव और चीन के बीच सामाजिक आर्थिक संबंधों को मजबूत करने के रास्ते तलाशने के लिए वरिष्ठ चीनी व्यापारिक नेताओं से मिलेंगे. 

भारत से क्या है विवाद?

मालदीव के राष्ट्रपति को चीनपरस्त माना जाता है. चुनाव में भी मोइज्जू ने इंडिया आउट का नारा दिया. सरकार में आने के बाद उन्होंने भारतीय सैनिकों को वापस देश लौटने को कहा था. इसके बाद से भारत और मालदीव के बीच तनाव सबसे खराब दौर में चल रही है.

इस बीच भारत के प्रधानमंत्री लक्ष्यद्वीप गए और समंदर के किनारों पर उनकी तस्वीर वायरल हो गई. मालदीव के कुछ मंत्रियों ने पीएम के लक्ष्यद्वीप दौरे पर आपत्तिजनक बयान दे दिए. इसके बाद भारत में #BoyCottMaldives ट्रेंड करने लगा. सोशल मीडिया पर लोग मालदीव का बहिष्कार करने लगे. कई लोगों ने तो अपने टिकट भी कैंसिल करवा लिए. पर्यटन बुकिंग कंपनी Ease My Trip ने मालदीव जाने वाली सभी फ्लाइट को अपने वेबसाइट से अनलिस्ट कर दिया है. 

ये भी पढ़ें:
पाकिस्तान में अचानक ठप पड़ा इंटरनेट, बंद हुए सोशल मीडिया ऐप्स, क्या इसका है पूर्व पीएम इमरान खान से कनेक्शन?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'कदम रखते ही शेख हसीना होंगी गिरफ्तार', बांग्लादेश के मंत्री की धमकी
'कदम रखते ही शेख हसीना होंगी गिरफ्तार', बांग्लादेश के मंत्री की धमकी
PoK में उबाल! रेंजर्स पर फायरिंग, मारपीट और एम्बुलेंस जलाने के आरोप
PoK में उबाल! रेंजर्स पर फायरिंग, मारपीट और एम्बुलेंस जलाने के आरोप
ईरान अपने करीबी चीन को मिसाइल से बना रहा निशाना, IRGC ने कहा- देंगे सजा
ईरान अपने करीबी चीन को मिसाइल से बना रहा निशाना, IRGC ने कहा- देंगे सजा
क्या है ईरान की Mosquito Fleet, जिसकी पुतिन ने की जमकर तारीफ, चिढ़ा अमेरिका
क्या है ईरान की Mosquito Fleet, जिसकी पुतिन ने की जमकर तारीफ, चिढ़ा अमेरिका

वीडियोज

24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !
Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल
Ranveer Singh का मजेदार जवाब हुआ वायरल, Female फैन की बात पर हंसी नहीं रोक पाए लोग

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चीन ने J-20 फाइटर जेट LAC के करीब किया तैनात, सैटेलाइट से सामने आयी तस्वीर
चीन ने J-20 फाइटर जेट LAC के करीब किया तैनात, सैटेलाइट से सामने आयी तस्वीर
215 वाइस चांसलरों ने लिखा प्रियंका गांधी को ओपन लेटर, पढ़ें पूरा मामला
215 वाइस चांसलरों ने लिखा प्रियंका गांधी को ओपन लेटर, पढ़ें पूरा मामला
बांकीपुर: 34.30% वोटिंग, प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसे बड़ा झटका?
बांकीपुर: 34.30% वोटिंग, प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसे बड़ा झटका?
BO Collection: 'द ओडिसी' से 'बॉर्डर 2' तक, 'स्पाइडर मैन' ने तोड़े 9 बड़ी फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स
'द ओडिसी' से 'बॉर्डर 2' तक, 'स्पाइडर मैन' ने तोड़े 9 बड़ी फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स
रहाणे की रिटायरमेंट पर किसने क्या कहा, सचिन-युवराज और सूर्या ने किया भावुक पोस्ट
रहाणे की रिटायरमेंट पर किसने क्या कहा, सचिन-युवराज और सूर्या ने किया भावुक पोस्ट
पेपर लीक बवाल के बीच ओडिशा में पेपर लीक, व्हाट्सएप पर वायरल, जांच के आदेश
पेपर लीक बवाल के बीच ओडिशा में पेपर लीक, व्हाट्सएप पर वायरल, जांच के आदेश
Xप्लेन: देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
Embed widget