एक्सप्लोरर

Maldives News: मालदीव को चीनी कर्ज तले दबा रहे मुइज्जू, बीजिंग से लगा झटका तो भारत की आई याद

Maldives News: मालदीव की सत्ता में आने के बाद से लगातार मोहम्मद मुइज्जू देश को चीनी कर्ज तले दबाते जा रहे हैं. मालदीव अब पूरी तरह से चीन के जाल में फंसता नजर आ रहा है.

India-Maldives Relation: मोहम्मद मुइज्जू मालदीव के राष्ट्रपति बनने के बाद से लगातार चीन के साथ वफादारी दिखा रहे हैं, दूसरी तरफ चीन लगातार मालदीव को कर्ज तले दबा रहा है. कुर्सी पर बैठते ही मुइज्जू ने अपने दशकों पुराने दोस्त भारत से दूरी बनाने लगे, जिसपर अमेरिका ने भी चिंता जाहिर की. मालदीव हिंद माहासागर में रणनीतिक तौर पर काफी महत्व रखता है, लेकिन बीजिंग और माले की दोस्ती में सिर्फ चीन को ही फायदा होता दिख रहा है. इसके पहले मालदीव के राष्ट्रपति अबदुल्ला यामीन के समय में भी मालदीव चीन के लालच में आया था, लेकिन अब पूरी तरह से चीनी कर्ज तले दब गया है.

मालदीव साल 2024 में चीन के बेल्ट एंड रोड इनिशिएटिव प्रोजेक्ट का हिस्सा बना था, इसके बाद से मालदीव चीनी बैंकों से 1.4 अरब डॉलर का लोन ले चुका है. यानी मालदीव ने अपने कुल लोन का 20 फीसदी सिर्फ चीन से लिया है. ऐसे मालदीव अब चीन की हर बात मानने पर मजबूर होता जा रहा है. इसीलिए अब चीन के जासूसी जहाज मालदीव के बंदरगाहों पर आकर ठहर रहे हैं. हाल ही में चीनी का जासूसी जहाज दो बार मालदीव के बंदरगाह पर आ चुका है.

चीन-मालदीव कर रहे सैन्य समझौते
चीन के लिए रणनीतिक तौर पर मालदीव काफी अहम है, क्योंकि जिस समुद्री रास्ते पर मालदीव है उसी रास्ते से चीन का 80 फीसद तेल आता है. क्योंकि मालदीव हिंद महासागर के सबसे व्यस्त समुद्री रास्ते पर है. इसीलिए चीन लगातार मालदीव से दोस्ती मजबूत कर रहा है. विश्लेषकों का मानना है कि चीन इसी वजह से मुइज्जू के साथ सैन्य समझौते कर रहा है.

कर्ज भुगतान में राहत देगा भारत
साल 2023 में हुए चुनाव के दौरान मोहम्मद मुइज्जू 'इंडिया आउट' कैंपेन के साथ ही मालदीव की कुर्सी पर कब्जा जमाने में कामयाब हुए थे. मालदीव की सत्ता में आते ही उन्होंने भारतीय सैनिकों को मालदीव से बाहर करने की बात कही. 9 मई तक सभी भारतीय सैनिक मालदीव से वापस भारत आ गए, लेकिन अब चीन के कर्ज तले दबने पर मालदीव को भी महसूस होने लगा है. क्योंकि हाल ही में चीन ने मालदीव को कर्ज भुगतान में सहूलियत देने से इनकार कर दिया था. दूसरी तरफ भारत दौरे पर आए मालदीव के विदेश मंत्री मूसा जमीर ने कर्ज भुगतान में राहत की अपील की थी, जिसे भारत ने स्वीकार कर लिया.

यह भी पढ़ेंः Hijab And Beard Ban : ये कैसा मुस्लिम देश, जहां दाढ़ी रखने और हिजाब पहनने पर है प्रतिबंध

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली आने से पहले बांग्लादेश के पीएम का बड़ा दांव! भारत को दी गुड न्यूज
दिल्ली आने से पहले बांग्लादेश के पीएम का बड़ा दांव! भारत को दी गुड न्यूज
पाकिस्तान में नहीं खुल रही अल जजीरा की वेबसाइट, क्यों नाराज शहबाज, बैन के पीछे का कारण
पाकिस्तान में नहीं खुल रही अल जजीरा की वेबसाइट, क्यों किया गया बैन
गले लगाकर ट्रंप ने भोंका छुरा? PAK मंत्री का US को लेकर चौंकाने वाला दावा- 'हमारे खिलाफ...'
गले लगाकर ट्रंप ने भोंका छुरा? PAK मंत्री का US को लेकर चौंकाने वाला दावा- 'हमारे खिलाफ...'
होर्मुज को लेकर ओमान-ईरान के बीच फाइनल हुई डील, बनेगा नया रास्ता?
होर्मुज को लेकर ओमान-ईरान के बीच फाइनल हुई डील, बनेगा नया रास्ता?

वीडियोज

Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में
Salman Khan ने SVC63 के लिए घटाई फीस? 120 करोड़ से 70 करोड़ लेने की चर्चा
हम सालों से घुटने के दर्द से बेवजह डर रहे थे? जो बात डॉक्टर भी छुपाते हैं, वो आज बाहर आ गई!
Baba Bageshwar: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट ? | Dhirendra Shashtri

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बांकीपुर रिजल्ट: PK की जीत पर अरविंद केजरीवाल बोले, 'BJP की...'
बांकीपुर रिजल्ट: PK की जीत पर अरविंद केजरीवाल बोले, 'BJP की...'
युवाओं पर लाठी-पैलेट गन चलाने के लिए…, खरगे का PM मोदी पर हमला
युवाओं पर लाठी-पैलेट गन चलाने के लिए…, खरगे का PM मोदी पर हमला
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
बुमराह की जगह टीम इंडिया में आए आकिब नबी की टोटल नेटवर्थ कितनी है?
बुमराह की जगह टीम इंडिया में आए आकिब नबी की टोटल नेटवर्थ कितनी है?
बांकीपुर रिजल्ट: प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'मेरे विधायक बनने से…'
बांकीपुर रिजल्ट: प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'मेरे विधायक बनने से…'
दतिया में नरोत्तम मिश्रा नहीं बीजेपी की हार की ये हैं 5 बड़ी वजहें, पढ़ें यहां
दतिया में नरोत्तम मिश्रा नहीं बीजेपी की हार की ये हैं 5 बड़ी वजहें, पढ़ें यहां
कर्नाटक के साथ कावेरी विवाद, CM विजय ने खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा
कर्नाटक के साथ कावेरी विवाद, CM विजय ने खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा
आपराधिक बैकग्राउंड वालों को नहीं राहत, प्रदर्शन पर जानें SC ने क्या कहा
आपराधिक बैकग्राउंड वालों को नहीं राहत, प्रदर्शन पर जानें SC ने क्या कहा
Embed widget