एक्सप्लोरर

Mohamed Muizzu Statement on India: भारत दौरे के बाद मालदीव लौटते ही क्या बोल गए मोहम्मद मुइज्जू, इंडिया को लेकर दिया ये बयान

Mohamed Muizzu India Visit: मालदीव के राष्ट्रपति बनने के बाद मोहम्मद मुइज्जू दूसरी बार भारत के दौरे पर आए हुए थे, जहां उन्होंने कई अहम समझौतों पर साइन किया.

Mohamed Muizzu India Visit: मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू 5 दिनों के दौरे पर अपनी वाइफ सजीदा मोहम्मद के साथ भारत आए हुए थे. वो गुरुवार (10 अक्टूबर) को अपनी यात्रा खत्म कर वापस अपने देश लौट गए. इस साल ये दूसरी बार था, जब मुइज्जू राष्ट्रपति बनने के बाद भारत के दौरे पर आए थे. इस दौरान उन्होंने आर्थिक सहायता देने और मुश्किल समय में सपोर्ट करने के लिए भारत का आभार जताया है.

उन्होंने 5 करोड़ अमरीकी डॉलर (41 करोड़) के ट्रेजरी बिल के समय को बढ़ाने के लिए भारत का खासतौर पर धन्यवाद किया है. इसके अलावा बीते सोमवार को दोनों देशों के बीच करेंसी एक्सचेंज को लेकर एक समझौता पर साइन किया गया, जिसके तहत मालदीव में सड़क, पोर्ट, स्कूल और घर बनाने पर पैसे खर्च किया जाएगा.

राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू ने अपनी राजकीय यात्रा के दौरान भारत के साथ रिश्तों को सुधारने पर जोर दिया. मुइज्जू ने यात्रा के वक्त प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति मुर्मू और देश के दूसरे वरिष्ठ अधिकारियों के साथ मिलकर मैत्री और विकास साझेदारी को मजबूत करने पर बल दिया. इस दौरान भारत और मालदीव के बीच कई नए समझौते भी हुए, जिसे द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है.

भारत और मालदीव के बीच हुए प्रमुख समझौते
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू ने मालदीव में रुपे कार्ड की शुरुआत की और हनीमाधू अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर नए रनवे का उद्घाटन किया. इसके साथ ही दोनों नेताओं ने कई महत्वपूर्ण क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर सहमति व्यक्त की खासकर आर्थिक और समुद्री सुरक्षा क्षेत्र में.

  • रुपे कार्ड की शुरुआत: प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति मुइज्जू ने मालदीव में रुपे कार्ड की शुरुआत की, जिससे दोनों देशों के बीच व्यापार और यात्रा के क्षेत्र में सहूलियत मिलेगी.
  • हनीमाधू इंटरनेशनल एयरपोर्ट रनवे: नए रनवे का उद्घाटन मालदीव में हवाई यातायात और पर्यटन को बढ़ावा देने में मदद करेगा, जो दोनों देशों के बीच बढ़ते आर्थिक संबंधों का प्रतीक होगा.
  • समुद्री सुरक्षा साझेदारी: दोनों पक्षों ने "व्यापक आर्थिक और समुद्री सुरक्षा साझेदारी" पर सहमति जताई, जो द्विपक्षीय सहयोग को और मजबूत करेगा. ये फैसला हिंद महासागर क्षेत्र में स्थिरता बनाए रखने के लिए बेहद जरूरी है.
  • आर्थिक सहयोग: भारत ने मालदीव को 40 करोड़ डॉलर की सहायता देने की घोषणा की है. साथ ही 3,000 करोड़ रुपये की मुद्रा अदली-बदली के समझौते पर हस्ताक्षर किए. यह मालदीव को पैसों की कमी से जुड़ी चुनौतियों से निपटने में मदद करेगा.
  • सोशल हाउसिंग प्रोजेक्ट: भारत ने हुलहुमाले में 700 सोशल हाउसिंग यूनिट का निर्माण पूरा कर मालदीव को सौंपा, जो एक्जिम बैंक की क्रेता लोन सुविधाओं के तहत बनाया गया था.

ये भी पढ़ें: पहले भारत के खिलाफ उगला जहर अब 4 महीने में दूसरी बार भागे-भागे भारत क्यों आए मुइज्जू, 'बैकफुट' पर आने की वजह जानिए

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ओमान को ट्रंप की बमबारी की धमकी, किस देश की सेना अधिक ताकतवर, जानिए
ओमान को ट्रंप की बमबारी की धमकी, किस देश की सेना अधिक ताकतवर, जानिए
स्कॉटिश सांसद मार्टिन डे ने केरल में की पारंपरिक शादी, फोटो वायरल
स्कॉटिश सांसद मार्टिन डे ने केरल में की पारंपरिक शादी, फोटो वायरल
Xप्लेन: जहाजों पर सैनेटरी पेड्स और टैम्पोन तक खत्म! क्या खुद से लड़ाई हार जाएगी US नेवी?
जहाजों पर सैनेटरी पेड्स-टैम्पोन खत्म! क्या खुद से लड़ाई हारेगी US नेवी?
ईरान से UAE ने काटा कारोबारी कनेक्शन! सभी प्रमुख लेन-देन बंद
ईरान से UAE ने काटा कारोबारी कनेक्शन! सभी प्रमुख लेन-देन बंद

वीडियोज

Kangana Ranaut के ‘Generation Gutter’ बयान पर Baba Ramdev नाराज, BJP को दी सख्त नसीहत
Ramayana के ₹4000 करोड़ Budget पर Yash ने दिया बड़ा Clarification, बताया रकम का पूरा गणित
Toxic के Intimate Scenes पर बोले Yash, Radhika Pandit के Reaction पर किया बड़ा खुलासा
Awarapan 2 में नहीं दिखा Emraan Hashmi का Kiss Scene, Fans ने कहा- Serial Kisser कहां है?
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh, Nirahua और Aamrapali ने Kajal Raghwani को किया जमकर Roast

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CM विजय का यू-टर्न, छात्रों का प्रोटेस्ट से दूर रहने का आदेश लिया वापस
CM विजय का यू-टर्न, छात्रों का प्रोटेस्ट से दूर रहने का आदेश लिया वापस
बिहार में RJD का मार्च, 'AK-47' लिए दिखे कार्यकर्ता, सामने आई ये तस्वीरें
बिहार में RJD का मार्च, 'AK-47' लिए दिखे कार्यकर्ता, सामने आई ये तस्वीरें
हॉकी वर्ल्ड कप में भयानक हादसा, भारतीय खिलाड़ी लहूलुहान
हॉकी वर्ल्ड कप में भयानक हादसा, भारतीय खिलाड़ी लहूलुहान
Box Office: 6ठे दिन दोपहर 2 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का कलेक्शन
6ठे दिन 2 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
स्कॉटिश सांसद मार्टिन डे ने केरल में की पारंपरिक शादी, फोटो वायरल
स्कॉटिश सांसद मार्टिन डे ने केरल में की पारंपरिक शादी, फोटो वायरल
RJD के मार्च के बीच तेज प्रताप का बड़ा बयान, 'अगर तेजस्वी यादव जी…'
RJD के मार्च के बीच तेज प्रताप का बड़ा बयान, 'अगर तेजस्वी यादव जी…'
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
Video: शादी वाले दिन पहुंचा दुल्हन का बॉयफ्रेंड, दूल्हे को दिखाई फोटो- फिर मचा बवाल
शादी वाले दिन पहुंचा दुल्हन का बॉयफ्रेंड, दूल्हे को दिखाई फोटो- फिर मचा बवाल
Embed widget