एक्सप्लोरर

Malaysia: हमास से जारी जंग के बीच मलेशिया ने इजरायल को दिया करारा झटका, जहाजों पर लगाया प्रतिबंध

Malaysia Ban Israel Flagged Ships: गाजा में जारी बमबारी के बीच मलेशिया ने इजरायल के खिलाफ सख्त एक्शन लिया है. मलेशिया ने इजरायल के सभी मालवाहक जहाजों को अपने बंदरगाहों पर उतरने से बैन कर दिया है.

Israel Hamas War: हमास के साथ जारी जंग के बीच इजरायल को मलेशियाई सरकार ने तगड़ा झटका दिया है. दरअसल, गाजा में जारी इजरायली बमबारी को फिलिस्तीनियों के खिलाफ नरसंहार और क्रूरता बताते हुए मलेशिया ने इजरायल के झंडे वाले सभी मालवाहक जहाजों को अपने बंदरगाहों पर उतरने से प्रतिबंधित कर दिया है. इसके साथ ही मलेशिया ने इजरायल पर अंतरराष्ट्रीय कानून का उल्लंघन करने का आरोप लगाया है. 

बुधवार (20 दिसंबर) को मलेशियाई प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम ने कहा कि इजरायल-हमास युद्ध में इजरायल की क्रूर कार्रवाई के खिलाफ यह प्रतिबंध लगाया गया है. उन्होंने फिलिस्तीनी लोगों के खिलाफ इजरायल द्वारा जारी क्रूरता की निंदा की. साथ ही उन्होंने इजरायल से संबद्ध जहाजों पर समुद्री प्रतिबंध लगाने के निर्णय की घोषणा की. 

सबसे बड़ी शिपिंग कंटेनर कंपनी पर भी बैन 

आगे उन्होंने कहा कि इजराइल जाने वाले जहाजों को तत्काल प्रभाव से दक्षिण पूर्व एशियाई राष्ट्र के किसी भी बंदरगाह पर माल लोड करने से रोक दिया जाएगा. अनवर ने कहा कि मलेशियाई सरकार ने इजरायल स्थित शिपिंग कंपनी ZIM को किसी भी मलेशियाई बंदरगाह पर डॉकिंग करने से रोकने और अनुमति न देने का फैसला किया है. बता दें कि ZIM दुनिया की 10वीं सबसे बड़ी शिपिंग कंटेनर कंपनी है. 

गाजा की लगातार मदद कर रहा है मलेशिया 

गौरतलब है कि मलेशिया में 60 प्रतिशत आबादी मुस्लिमों की है. ऐसे में वह इजरायल के साथ राजनयिक संबंध नहीं रखता है.  इसके साथ ही मलेशिया ने गाजा को लाखों डॉलर की सहायता दी है और अनवर ने फिलिस्तीनी मुद्दे का मुखर समर्थन किया है और 7 अक्टूबर से गाजा पर इजरायल की बमबारी की निंदा की है. अक्टूबर में युद्ध शुरू होने के बाद से इजरायली हमलों में कम से कम 19,667 फिलिस्तीनी मारे गए हैं. वहीं इजरायल पर हमास के हमले से मरने वालों की संख्या लगभग 1400 है. मालूम हो कि सात अक्टूबर को हमास ने ही अचानक इजरायल पर हमला कर युद्ध की शुरुआत की थी.

ये भी पढ़ें:  इस देश में मिलेगी भारतीय कामगारों को नौकरी, पाकिस्तानियों की 'नो एंट्री'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सीमा पर चीनी हथियारों की तैनाती पर भारत की दो टूक, पाक को दी सीधी चेतावनी
सीमा पर चीनी हथियारों की तैनाती पर भारत की दो टूक, पाक को दी सीधी चेतावनी
हूती विद्रोहियों का अटैक? यमन तट के पास लाल सागर में डूबा भारतीय जहाज
हूती विद्रोहियों का अटैक? यमन तट के पास लाल सागर में डूबा भारतीय जहाज
जेलेंस्की ने US में तैनात यूक्रेनी राजदूत को क्यों किया बर्खास्त? जानें कारण
जेलेंस्की ने US में तैनात यूक्रेनी राजदूत को क्यों किया बर्खास्त? जानें कारण
PoJK को लेकर लाल टोपी का दावा, भारतीय सेना को लेकर दिया बड़ा बयान
PoJK को लेकर लाल टोपी का दावा, भारतीय सेना को लेकर दिया बड़ा बयान

वीडियोज

Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सीमा पर चीनी हथियारों की तैनाती पर भारत की दो टूक, पाक को दी सीधी चेतावनी
सीमा पर चीनी हथियारों की तैनाती पर भारत की दो टूक, पाक को दी सीधी चेतावनी
'मैं करारा जवाब दूंगी...', गूंगी गुड़िया विवाद पर पहली बार बोलीं सुनेत्रा पवार
'मैं करारा जवाब दूंगी...', गूंगी गुड़िया विवाद पर पहली बार बोलीं सुनेत्रा पवार
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
Xप्लेन: क्या सुप्रीम कोर्ट के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
क्या SC के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
TMC के बागी सांसद अबू ताहिर खान का बड़ा बयान, 'हम NDA के साथ नहीं, लेकिन CM...'
TMC में वापस जाएंगे बागी? NDA की बैठक के बाद दिल्ली से बंगाल तक बढ़ी हलचल
AIR India फ्लाइट में टर्बुलेंस पर मचा बवाल: एक्शन में DGCA, एयरलाइन ने बताई वजह
AIR India फ्लाइट में टर्बुलेंस पर मचा बवाल: एक्शन में DGCA, एयरलाइन ने बताई वजह
‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
Embed widget