एक्सप्लोरर

बिना पायलट आसमान में 10 मिनट तक उड़ता रहा प्लेन, 200 यात्री थे सवार; फिर क्या हुआ? 

जर्मनी से स्पेन जा रही लुफ्थांसा की एक फ्लाइट 10 मिनट तक बिना पायलट के आसमान में उड़ती रही. इस प्लेन में 200 यात्री सवार थे.

Flight Weird Incident: जर्मनी की जानी-मानी एयरलाइंस कंपनी लुफ्थांसा की एक फ्लाइट में चौंकाने वाला वाकया सामने आया. फ्लाइट जर्मनी के फ्रैंकफर्ट से स्पेन के सेविल जा रही थी. जब प्लेन करीब 36 हजार फीट की ऊंचाई पर था, उस समय वो बिना पायलट के आसमान में उड़ता रहा. ऐसा 1-2 मिनट नहीं करीब 10 मिनट तक हुआ. 

यह घटना 17 फरवरी 2024 की है. लुफ्थांसा की A321 फ्लाइट के कॉकपिट में केवल को-पायलट मौजूद था, जो अचानक बेहोश हो गया. प्लेन में उस समय 199 यात्री और 6 क्रू मेंबर सवार थे. यह जानकारी जर्मन समाचार एजेंसी DPA ने स्पेन की विमानन दुर्घटना जांच एजेंसी CIAIAC की रिपोर्ट के हवाले से दी है. 

जब को-पायलट बेहोश हुआ, तब कप्तान कॉकपिट से बाहर वॉशरूम गए हुए थे. इसी दौरान पूरा विमान ऑटोपायलट मोड पर उड़ान भर रहा था. सौभाग्य से ऑटोपायलट सिस्टम ने विमान को स्थिर और नियंत्रित ढंग से उड़ते रहने में मदद की. हालांकि कॉकपिट वॉयस रिकॉर्डर में रिकॉर्ड हुई आवाज़ें यह दर्शा रही थीं कि कॉकपिट में गंभीर स्वास्थ्य आपातकाल जैसी स्थिति थी. विमान में एक एयर होस्टेस ने कोशिश की कि कॉकपिट में कॉल करके को-पायलट से बात कर सके, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला.

कैप्टन ने इमरजेंसी कोड से खोला दरवाजा 

प्लेन के कैप्टन ने कॉकपिट में लौटने के लिए नियमित सुरक्षा कोड का पांच बार इस्तेमाल किया, जिससे अंदर बजर बजे और पायलट दरवाजा खोल सके, लेकिन को-पायलट बेहोश होने के कारण दरवाज़ा नहीं खुला. आखिरकार कैप्टन ने आपातकालीन ओवरराइड कोड का उपयोग किया जिससे कुछ सेकंड की देरी के बाद दरवाजा अपने-आप खुल जाता.

हालांकि इससे पहले कि दरवाजा खुलता, को-पायलट को कुछ होश आया और उसने खुद दरवाजा खोल दिया. वह अंदर काफी बीमार हालत में था. इसके बाद कप्तान ने स्थिति को भांपते हुए मैड्रिड में इमरजेंसी लैंडिंग करने का निर्णय लिया. जहां सह-पायलट को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया. 

लुफ्थांसा ने की इंटरनल जांच, लेकिन नहीं किया खुलासा 

DPA की रिपोर्ट के अनुसार, लुफ्थांसा को इस घटना की जानकारी है और उसकी फ्लाइट सेफ्टी टीम ने अपनी तरफ से जांच की है. हालांकि, कंपनी ने इस जांच के निष्कर्ष सार्वजनिक नहीं किए हैं. विमानन विशेषज्ञों का कहना है कि यदि ऑटोपायलट सक्रिय नहीं होता, तो स्थिति और भी गंभीर हो सकती थी. यह घटना को-पायलट की एकमात्र उपस्थिति में कॉकपिट ऑपरेशन के जोखिमों को उजागर करती है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ईरान के इरादों पर उठाए सवाल! ट्रंप ने तेहरान की लगाई क्लास, कहा- वो बेईमान लोग
ईरान के इरादों पर उठाए सवाल! ट्रंप ने तेहरान की लगाई क्लास, कहा- वो बेईमान लोग
'AI की रेस जीत सकता है चीन', मेटा के CEO जकरबर्ग ने क्यों की ये भाविष्यवाणी?
'AI की रेस जीत सकता है चीन', मेटा के CEO जकरबर्ग ने क्यों की ये भाविष्यवाणी?
अमेरिकी सेना ने जहाज पर चलाई गोली, ईरान की नाकेबंदी तोड़ते वक्त किया अटैक
अमेरिकी सेना ने जहाज पर चलाई गोली, ईरान की नाकेबंदी तोड़ते वक्त किया अटैक
सीरिया के पूर्व राष्ट्रपति बशर अल असद को मौत की सजा, वॉर क्राइम का आरोप
सीरिया के पूर्व राष्ट्रपति बशर अल असद को मौत की सजा, वॉर क्राइम का आरोप

वीडियोज

Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
Embed widget