एक्सप्लोरर

Lufthansa Flight: यूरोप की सबसे बड़ी एयरलाइंस की फ्लाइट से खतरे में पड़ गई यात्रियों की जान, बदनामी के डर से फिर क्रू ने कहा- वीडियो डिलीट कर दें

Lufthansa flight Severe Turbulence: लुफ्थांसा के एक प्लेन में टर्बुलेंस पैदा होने की वजह से यात्रियों की जिंदगी खतरे में पड़ गई थी. यात्रियों को हॉस्पिटल ले जाना पड़ा था. इमरजेंसी में प्लेन उतारा गया.

Lufthansa Flight: यूरोप की सबसे बड़ी एयरलाइन कंपनियों में से एक लुफ्थांसा एयरलाइंस की फ्लाइट गड़बड़ी के चलते सुर्खियों में है. अमेरिका से जर्मनी जाने वाली लुफ्थांसा फ्लाइट में टर्बुलेंस पैदा होने की वजह से यात्रियों की जान पर बन आई थी, जिसके बाद कुछ तस्‍वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर आए तो लुफ्थांसा की सर्विस पर सवाल उठने लगे. अब लुफ्थांसा फ्लाइट के क्रू-मेंबर्स ने यात्रियों से फ्लाइट में रिकॉर्ड की गई सभी तस्वीरें और वीडियो को डिलीट करने को कहा है.

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जर्मनी जाने वाली लुफ्थांसा फ्लाइट-469 के क्रू-मेंबर्स, जिन्‍होंने 1 मार्च को टेनेसी (अमेरिका) के ऊपर उड़ान भरते समय "गंभीर गडबड़ी" का सामना किया था, ने यात्रियों से सभी तस्‍वीरें और वीडियो को हटाने के लिए कहा है. एक वेबसाइट 'इनसाइडर' की रिपोर्ट के अनुसार, घटना के दौरान घायल हुए 7 यात्रियों में से एक रोलांडा श्मिट ने बताया कि उड़ान के दौरान विमान जोरदार झटकों के साथ नीचे आया था, जिससे विमान में रखा यात्रियों का भोजन और अन्‍य सामान पूरे केबिन में उड़ गया.

हवाई सफर के दौरान विमान में लगे थे जोर के झटके

यात्री रोलांडा श्मिट ने बताया कि जब पहला झटका लगा तो उसका सिर सामने की सीट पर प्लास्टिक ट्रे टेबल पर जाकर लगा. एक बार विमान स्थिर हो गया था और फिर तेजी से उड़ना शुरू कर दिया तो रोलांडा श्मिट अपनी सीट से उछल गई और फिर उसका सिर विमान की छत से टकरा गया.
रोलांडा श्मिट के मुताबिक, कई यात्रियों ने उस घटना का वीडियो रिकॉर्ड कर लिया था, जिसका पता फ्लाइट के क्रू-मेंबर्स को लग गया. कंपनी की बदनामी न हो इसलिए फ्लाइट के क्रू-मेंबर्स ने कहा कि सभी यात्री अपने-अपने मोबाइल से ली गई तस्‍वीरें और रिकॉर्ड किए गए वीडियो को डिलीट कर दें.

बदनामी न हो इसलिए फ्लाइट अटेंडेंट ने कहा-वीडियो डिलीट कर दें!

रोलांडा श्मिट ने कहा, "जब विमान इमरजेंसी लैंडिंग करने के लिए डलेस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरा, तो एक फ्लाइट अटेंडेंट ने लाउडस्पीकर पर यह कहा कि आप सब अपने ​डिवाइस में लिए गए सभी चित्रों और वीडियो को रिमूव कर दें."
श्मिट ने कहा कि उसी फ्लाइट अटेंडेंट ने लगभग पांच मिनट बाद दूसरी घोषणा की, हालांकि इस बार, उसका इशारा अन्य यात्रियों की प्राइवेसी को सिक्‍योर करना था.

सात यात्रियों को अस्पताल ले जाना पड़ा था

बताया जाता है कि बीते 1 मार्च को, लुफ्थांसा के विमान की उड़ान में गड़बड़ी होने पर उसे वाशिंगटन डलेस अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर भेज दिया गया था और उसमें सवार सात लोगों को क्षेत्र के अस्पतालों में ले जाया गया.

यह भी पढ़ें: फ्लाइट में नहीं थम रहे यात्रियों के कारनामे! अब टॉयलेट में सिगरेट पीते पकड़ा गया शख्स, बांधने पड़े हाथ-पैर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ट्रंप के खास तक पहुंचे चीनी जासूस के तार, Nvidia के CEO को किया टारगेट! व्हाइट हाउस में हड़कंप
ट्रंप के खास तक पहुंचे चीनी जासूस के तार, Nvidia के CEO को किया टारगेट! व्हाइट हाउस में हड़कंप
जिनपिंग को सताया तख्तापलट का डर! सेना के 16 जनरलों समेत 33 टॉप लीडर बर्खास्त
जिनपिंग को सताया तख्तापलट का डर! सेना के 16 जनरलों समेत 33 टॉप लीडर बर्खास्त
हसीना की सत्ता पलटने की योजना पहले से बनाई थी, यूनुस के पूर्व सचिव का खुलासा
हसीना की सत्ता पलटने की योजना पहले से बनाई थी, यूनुस के पूर्व सचिव का खुलासा
इजरायल: फिलिस्तीनी वोटर्स को राष्ट्रपति हर्जोग का साथ, बेंजामिन के आरोपों पर क्या बोले?
इजरायल: फिलिस्तीनी वोटर्स को राष्ट्रपति हर्जोग का साथ, बेंजामिन के आरोपों पर क्या बोले?

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Rawa Dosa Recipe: घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
Embed widget