एक्सप्लोरर

Lok Sabha Election: पिछले चुनावों से क्यों ज्यादा महत्वपूर्ण है भारत का इस बार का चुनाव? अमेरिकी प्रोफेसर ने बताई बड़ी वजह

प्रोफेसर ने कहा कि भारत में लोकतांत्रिक मूल्यों में गिरावट के संबंध में आलोचना थोड़ी ज्यादा लगती है, लेकिन कर अधिकारियों का उपयोग करके नेताओं को निशाना बनाने के मामलों की अधिक पड़ताल की जरूरत है.

भारतीय मूल के एक प्रतिष्ठित अमेरिकी प्रोफेसर ने मंगलवार (16 अप्रैल) को यहां कहा कि भारत में इस सप्ताह शुरू होने वाले संसदीय चुनाव पिछले कुछ समय की तुलना में सबसे महत्वपूर्ण चुनाव होंगे. जॉर्जटाउन विश्वविद्यालय के प्रोफेसर इरफान नूरुद्दीन ने पीटीआई-भाषा को दिए साक्षात्कार में कहा कि भारत में लोकतांत्रिक मूल्यों में गिरावट के संबंध में आलोचना थोड़ी ज्यादा लगती है, लेकिन कर अधिकारियों का उपयोग करके नेताओं को निशाना बनाने के मामलों की अधिक पड़ताल की जरूरत है.

प्रतिष्ठित जॉर्जटाउन विश्वविद्यालय में भारतीय राजनीति विषय के प्रोफेसर हमाद बिन खलीफा अल सानी नूरुद्दीन ने कहा, 'पिछले कुछ समय की तुलना में ये चुनाव हमारे लिए सबसे महत्वपूर्ण हैं. एक ओर, आपके पास एक बहुमत वाली सरकार है जो अपने बहुमत का विस्तार करना चाह रही है, लेकिन इससे भारत के साथ-साथ विदेश में भी इस बात को लेकर चिंताएं बढ़ गई हैं कि भारत को लोकतांत्रिक पतन, विरोध जताने को लेकर डर, धमकी, विशेष रूप से मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जैसी चर्चित हस्ती की गिरफ्तारी और मीडिया की स्वतंत्रता को लेकर चिंता का सामना करना पड़ सकता है.'

उन्होंने कहा, 'लेकिन अंतत: यह चुनाव भारतीय लोगों के लिए है. और मुझे लगता है कि दुनिया की नजरें मतदान की दर और इस बात पर रहेंगी कि चुनाव कितने प्रतिस्पर्धी हैं ताकि परिणाम चाहे जो भी हो, भारत के लोकतंत्र में विश्वास एक बार फिर से बहाल हो सके.' नूरुद्दीन ने कहा, 'भारत में लोकतंत्र के बारे में चिंताएं कुछ ज्यादा ही बढ़ी हुई लगती हैं क्योंकि इस समय हमारे पास अब भी एक प्रतिस्पर्धी पार्टी परिदृश्य है, जिसमें कई पार्टियां काफी स्वतंत्र रूप से सरकार की आलोचना कर रही हैं.' उन्होंने कहा कि यह लोकतंत्र का हिस्सा है.'

प्रोफेसर ने कहा, 'दूसरी ओर, मुझे लगता है कि विशेष रूप से कुछ खास राजनेताओं और सार्वजनिक हस्तियों को निशाना बनाने के लिए कर अधिकारियों के उपयोग के बारे में चिंता एक ऐसी चीज है जिसकी अधिक पड़ताल की आवश्यकता है.'

यह भी पढ़ें:-
US React on Pm Modi Comment : आतंकवादियों को घर में घुसकर मारेंगे वाले PM मोदी के बयान पर US ने कही बड़ी बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ईरान ने US से की हमले न करने की मिन्नतें? ट्रंप के दावे पर तेहरान का जवाब
ईरान ने US से की हमले न करने की मिन्नतें? ट्रंप के दावे पर तेहरान का जवाब
'मुसलमानों को...', भारत-अफगानिस्तान के रिश्ते पर पाकिस्तान ने उगला जहर
'मुसलमानों को...', भारत-अफगानिस्तान के रिश्ते पर पाकिस्तान ने उगला जहर
मशहूर पर्वतारोही निर्मल पुरजा का शव मिला, PoK में एवलांच की चपेट में आने से मौत
मशहूर पर्वतारोही निर्मल पुरजा का शव मिला, PoK में एवलांच की चपेट में आने से मौत
US के नए वीजा नियम ने बढ़ाई चिंता, क्या भारतीयों पर भी पड़ेगा असर?
US के नए वीजा नियम ने बढ़ाई चिंता, क्या भारतीयों पर भी पड़ेगा असर?

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
पप्पू यादव पर जिस चाकू से हुआ हमला, सामने आई उसकी तस्वीर
पप्पू यादव पर जिस चाकू से हुआ हमला, सामने आई उसकी तस्वीर
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
Box office: अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
ईरान ने US से की हमले न करने की मिन्नतें? ट्रंप के दावे पर तेहरान का जवाब
ईरान ने US से की हमले न करने की मिन्नतें? ट्रंप के दावे पर तेहरान का जवाब
'बिना समय बर्बाद किए...', कावेरी विवाद पर डीके शिवकुमार का बड़ा बयान?
'बिना समय बर्बाद किए...', कावेरी विवाद पर डीके शिवकुमार का बड़ा बयान?
राहुल गांधी पर हुई FIR तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'सही काम...'
राहुल गांधी पर हुई FIR तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'सही काम...'
15 हजार की EMI पर Brezza खरीदें तो कितनी डाउन पेमेंट देनी होगी? जानें हिसाब
15 हजार की EMI पर Brezza खरीदें तो कितनी डाउन पेमेंट देनी होगी? जानें हिसाब
Embed widget