एक्सप्लोरर

Libya: लीबिया में गहराया बिजली संकट, गुस्साए लोगों ने लगा डाली टोब्रुक संसद भवन में आग

Libyan On Protest: लीबिया में बिजली संकट के खिलाफ आठ सालों में सबसे बड़ा प्रदर्शन हुआ और गुस्साए प्रदर्शनकारियों ने टोब्रुक (Tobruk) में संसद भवन को आग लगा दी.

Libyan protesters set fire to parliament building:  उत्तरी अफ्रीकी (North Africa) देश लीबिया (Libya) में प्रदर्शनों का दौर थमने में नहीं आ रहा है. यहां के निवासी सत्तासीन लोगों पर जनता के साथ गद्दारी का आरोप लगा रहे हैं. यहां के लोगों को भीषण गर्मी में भयंकर बिजली संकट का सामना करना पड़ रहा है. इस परेशानी से जूझते लोगों का गुस्सा लीबिया के टोब्रुक (Tobruk) संसद भवन पर फूट पड़ा. लोगों ने इस भवन को आग के हवाले कर दिया. गौरतलब है कि देश के पश्चिम में राजधानी त्रिपोली (Tripoli) में ये बीते आठ सालों का सबसे बड़ा प्रदर्शन था. इसी दौरान प्रदर्शनकारियों (Libyan Protesters) ने नारेबाजी करते हुए टोब्रुक में संसद भवन को आग के हवाले कर दिया.

अंतरिम प्रधानमंत्री लोगों के साथ

लोगों के इस प्रदर्शन के बीच त्रिपोली स्थित सरकार के अंतरिम प्रधानमंत्री अब्दुलहमीद दबीबा (Abdulhamid Dbeibah) ने प्रदर्शनकारियों की चिंताओं के समर्थन में आवाज उठाई है. गौरतलब है कि इस देश में जीने के लिए बदहाल होते जा रहे हालातों और महीनों के राजनीतिक गतिरोध पर जनता गुस्से में है और इस वजह से उसका गुस्सा संसद भवन पर फूटा है.

बुलडोजर से तोड़ा संसद भवन का गेट

गौरतलब है कि शुक्रवार एक जुलाई को प्रदर्शनकारियों ने पूर्वी शहर टोब्रुक में लीबिया की संसद पर धावा बोल दिया और उसके कुछ हिस्सों में आग लगा दी,स्थानीय मीडिया के मुताबिक एक प्रदर्शनकारी ने संसद परिसर के गेट को बुलडोजर से तोड़ा और अन्य ने कंस्ट्रकशन टूल्स से दीवारों पर हमला किया, जिसके बाद पुरुषों ने टायर जलाए और कारों को आग लगा दी, जिससे काला धुआं फैल गया. शुक्र ये रहा कि लीबिया में शुक्रवार को सप्ताहांत होने की वजह से इमारत खाली थी. इस वजह से किसी की मौत की खबर नहीं है. 

प्रदर्शनकारियों ने लहराए गद्दाफी सरकार के झंडे

लीबिया गर्मी की तपिश में बिजली कटौती से जूझ रहा है. उस पर  गहरी राजनीतिक प्रतिद्वंद्विता के बीच प्रमुख तेल सुविधाओं की नाकाबंदी से स्थिति और खराब हो गई हैं. प्रदर्शन के दौरान प्रदर्शनकारियों ने नारे लगाए, ""हम चाहते हैं हमें बिजली मिले."  इनमें से कुछ प्रदर्शनकारी गद्दाफ़ी शासन (Kadhafi Regime) के हरे झंडे लहराते भी देखे गए. 

ये भी पढ़ें:

लीबिया में अगवा किए गए 7 भारतीय रिहा, 14 सितंबर को हुआ था अपहरण

लीबिया: अमेरिकी हवाई हमले में ISIS के 17 आतंकी ढेर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

NLSIU दीक्षांत समारोह: CJI सूर्यकांत ने छात्रों को किया संबोधित, दी ये सलाह
NLSIU दीक्षांत समारोह: CJI सूर्यकांत ने छात्रों को किया संबोधित, दी ये सलाह
ट्रंप ने रूसी तेल खरीद से हटाया टैरिफ तो गदगद हुए पुतिन के दूत- 'यह सच में...'
ट्रंप ने रूसी तेल खरीद से हटाया टैरिफ तो गदगद हुए पुतिन के दूत- 'यह सच में...'
एअर इंडिया ने रद्द की जेद्दा-रियाद की फ्लाइट्स, सऊदी जाने वाली उड़ानों पर क्यों लगी रोक?
एअर इंडिया ने रद्द की जेद्दा-रियाद की फ्लाइट्स, सऊदी जाने वाली उड़ानों पर क्यों लगी रोक?
कर्ज के लिए मोहताज पाक बनेगा IMF-वर्ल्ड बैंक का अध्यक्ष, 1953 के बाद पहली बार मौका
कर्ज के लिए मोहताज पाक बनेगा IMF-वर्ल्ड बैंक का अध्यक्ष, 1953 के बाद पहली बार मौका

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
Embed widget