एक्सप्लोरर

कम विकसित देश फाइजर की वैक्सीन लेने को तैयार नहीं, जानिए वजह

डब्ल्यूएचओ के क्षेत्रीय कार्यालय ने बुधवार को कहा कि फाइजर द्वारा विकसित वैक्सीन को -70 डिग्री तापमान पर स्टोर करना होगा, जो कम विकसित के लिए सबसे बड़ी चुनौती है. कोल्ड स्टोरेज की क्षमता नहीं रखने वाले देशों में ट्रांसपोर्ट करना काफी चुनौतीपूर्ण है.

नई दिल्ली: अमेरिकी दवा कंपनी फाइजर की कोरोना वैक्सीन को खरीदने में कई कम विकसित देश सक्षम नहीं हैं. खासकर ये देश अमेरिकी प्रायद्वीप के कम विकसित देश हैं. इस बात की जानकारी डब्ल्यूएचओ के क्षेत्रीय कार्यालय ने है. डब्ल्यूएचओ के क्षेत्रीय कार्यालय ने बुधवार को कहा कि फाइजर द्वारा विकसित वैक्सीन को -70 डिग्री तापमान पर स्टोर करना होगा, जो कम विकसित के लिए सबसे बड़ी चुनौती है. कोल्ड स्टोरेज की क्षमता नहीं रखने वाले देशों में ट्रांसपोर्ट करना काफी चुनौतीपूर्ण है.

बता दें कि फाइजर और बायोएनटेक द्वारा कोविड-19 वैक्सीन के 90 फीसदी सफल होने की बात कही गई है. 12 लाख से ज्यादा लोगों की मौत का कारण बने वायरस से जूझ रही दुनिया के लिए यह बड़ी अच्छी खबर है, लेकिन टीका बन जाने के बाद भी मुश्किलें कम नहीं हुई हैं. भंडारण वितरण और टीकाकरण को लेकर काफी चुनौतियां हैं.

उचित आवंटन हो- WHO

फाइजर और बायोएनटेक द्वारा उनके कोविड-19 वैक्सीन के 90 फीसदी सफल होने की बात कहने के बाद डब्लूएचओ के महानिदेशक ट्रेडोस एडहोम घेब्रेयेसिस ने वैक्सीन के 'उचित आवंटन' का आह्वान किया है. डब्ल्यूएचओ प्रमुख ने मंगलवार को 73वीं विश्व स्वास्थ्य महासभा में कहा कि संयुक्त राष्ट्र की स्वास्थ्य एजेंसी फाइजर की इस आशाजनक खबर का स्वागत करती है और उम्मीद करती है कि जल्द ही दुनिया को प्रभावी टीके मिलेंगे. उन्होंने आगे कहा, "मैं सदस्य देशों से फिर से कोविड वैक्सीन के उचित आवंटन के लिए प्रतिबद्ध रहने की बात दोहराता हूं. हमें किसी भी देश को पीछे नहीं छोड़ना चाहिए."

वर्तमान अनुमानों के आधार पर, फाइजर और बायोएनटेक इस साल विश्व स्तर पर 5 करोड़ वैक्सीन डोज और 2021 तक 1.3 अरब डोज तक का उत्पादन करेंगी.

इस मौके पर डब्ल्यूएचओ के अफ्रीका के क्षेत्रीय निदेशक मत्स्यदिसो मोएटी ने कहा, मोईटी ने कहा, "एक संभावित प्रभावी टीका उपलब्ध होने की खबर रोमांचक है, लेकिन अफ्रीकी देशों को इसे रखने के लिए जरूरी कोल्ड चेन को लेकर चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा. इसे लेकर उसे सहायता देनी होगी."

सोमवार को विश्व स्वास्थ्य महासभा में अपने शुरुआती भाषण में डब्ल्यूएचओ प्रमुख ने कहा था कि महामारी को नियंत्रित करने के लिए एक टीके की तत्काल जरूरत है, लेकिन हमें यह देखना होगा कि गरीबी, भूख, जलवायु परिवर्तन या असमानता को मिटाने के लिए कोई टीका नहीं है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूक्रेन ने रूस को पहुंचाया बड़ा नुकसान, जेलेंस्की का दावा- चार फाइटर बॉम्बर विमान तबाह
यूक्रेन ने रूस को पहुंचाया बड़ा नुकसान, जेलेंस्की का दावा- चार फाइटर बॉम्बर विमान तबाह
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
'गोली मार देना...', अमेरिकी हमलों की जानकारी लीक करने वालों पर ट्रंप की चेतावनी
'गोली मार देना...', अमेरिकी हमलों की जानकारी लीक करने वालों पर ट्रंप की चेतावनी
हूतियों ने यमन में राष्ट्रपति भवन परिसर पर किया हमला, दागीं कई मिसाइलें
हूतियों ने यमन में राष्ट्रपति भवन परिसर पर किया हमला, दागीं कई मिसाइलें

वीडियोज

SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)
VIRAL ROBOT: नाबालिग से 'रोबोट' ने की दरिंदगी! धक्का दिया...हैरान कर देगी ये करतूत! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
अंकिता भंडारी केस: जांच पूरी होने तक दुष्यंत गौतम को न दें पदभार, राहुल की राष्ट्रपति को चिट्ठी
अंकिता भंडारी केस: जांच पूरी होने तक दुष्यंत गौतम को न दें पदभार, राहुल की राष्ट्रपति को चिट्ठी
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
Embed widget