एक्सप्लोरर

डोनाल्ड ट्रंप की पत्नी मेलानिया की क्या है दिनचर्या, जानिए- 49 साल की उम्र में उनकी खूबसूरती का राज

डोनाल्ड ट्रंप अपनी पत्नी मेलानिया ट्रंप के साथ 24 फरवरी को भारत पहुंचेगें.जानिए मेलानिया ट्रंप के बारे में कि वह कैसे अपने आप को फिट रखती हैं.

नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप के भारत दौरे के दौरान उनके साथ उनकी पत्नी मेलानिया ट्रंप भी होंगी. दुनिया की सबसे ताकतवर पति-पत्नी की ये जोड़ी दो दिन के भारत दौरे के दौरान दिल्ली, अहमदाबाद समेत आगरा भी जाएंगे. जहां दोनों करीब 30 से 45 मिनट ताजमहल का टूर करेंगे. मोहब्बत की इस सबसे खूबसूरत निशानी के सामने जाते ही मेलानिया और डोनल्ड ट्रंप भी खूसबसूरत लम्हों में कैद हो जाएंगे.

बेहद खूबसूरत और फिट मेलानिया ट्रंप अपने पति डोनल्ड ट्रंप से 24 साल छोटी हैं और शादी से पहले वो फैशन मॉडल रह चुकी हैं. 1998 में 52 साल की उम्र में डोनल्ड ट्रंप की मुलाकात उनसे हुई थी. अगले दो महीनों में मेलानिया ट्रंप 50 साल की हो जाएंगी. 49 साल की उम्र में भी उन्होंने अपने आप को बेहद फिट रखा है. एक सुपरमॉडल रह चुकीं मेलानिया की रोज की दिनचर्या ही बता देती है कि फर्स्ट लेडी ऑफ यूनाइटेड स्टेट ने कैसे आज भी अपनी एनर्जी और खूबसूरती को बरकरार रखा हुआ है.

कैसे गुजरता है मेलानिया ट्रंप का दिन

मेलानिया रोज अच्छी नींद लेने के बाद 5.30 बजे उठती हैं. इसी समय उनके पति और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप उठते हैं. हांलाकि डोनल्ड ट्रंप रोज सिर्फ 3 से 4 घंटों की नींद लेते हैं जबकि मेलानिया ये सुनिश्चि करती हैं वो अच्छी नींद जरूर लें जो सेहत के लिए जरूरी है.

मेलानिया ट्रंप और डोनल्ड ट्रंप का एक बेटा भी है जिसका नाम बैरोन ट्र्ंप है. मेलानिया की अगली जिम्मेदारी होती है अपने बेटे को स्कूल के लिए तैयार करके भेजना. इससे पहले जब डोनल्ड ट्रंप अमेरिका के राष्ट्रपति नहीं थे, उस वक्त मेलानिया ही बेटे बैरोन को स्कूल छोड़ती और वहां से लाती थीं.

मेलानिया ट्रंप की डाइट

मेलानिया बेहद हेल्दी डाइट फॉलो करती हैं. खबरों के मुताबिक मेलानिया एक दिन में 7 फलों का सेवन करती हैं. अपने दिन के मील की शुरुआत वो ब्रेकफास्ट में oatmeal या फिर smoothie के साथ करती हैं. जबकि डोनल्ड ट्रंप के रूटीन में अक्सर ब्रेकफास्ट स्किप हो जाता है. हांलाकि जब वो नाश्ता करते हैं तो वो नॉनवेज होता है.

ऐसे रखती हैं स्किन का ध्यान

इसी के साथ मेलानिया अपने बालों और त्वचा का भी खूब ख्याल रखती हैं और इसके लिए वो विटामिन्स भी लेती हैं.  न्यूयॉर्क टाइम्स के मुताबिक डोनल्ड ट्रंप उठने के बाद अपने दिन की शुरुआत न्यूज देखते हुए और ट्विटर पर मैसेज पोस्ट करते हुए गुजारते हैं.

मेलानिया ट्रंप रोज सुबह वर्कआउट भी करती हैं और वो अपने इंटरव्यूज में बता चुकी हैं कि इसके लिए वो पिलाट्स करती हैं. ankle weights पहनकर चलती हैं और टेनिस खेलती हैं. इसके बाद मेलानिया व्हाइट हाउस में मीटिंग्स वगैरह होस्ट करती हैं या फिर पति के साथ ऐसी मीटिंग्स में अपनी उपस्थिति दर्ज कराती हैं. मेलानिया घर के डेकोरेशन और खान-पान पर बारीकी नजर रखती हैं.

मेलानिया क्रिसमस जैसे खास मौकों पर व्हाइट हाउस की सजावट वगैरह में पूरी भूमिका निभाती हैं. खाना बनाने वालों से लेकर घर की देखरेख करने वालों से मेलानिया के अच्छे संबंध हैं.

स्लोवेनिया की रहने वाली मेलानिया पिछले 200 साल के अमेरिकी इतिहास में अमेरिकी से बाहर जन्मीं पहली फर्स्ट लेडी हैं. मेलानिया कुल 5 भाषाओं की जानकार हैं. वो स्लोवेनियन और अंग्रेजी समेत इटालियन, जर्मन और फ्रैंच में बोल-समझ सकती हैं. मेलानिया ट्रंप अपने पहनावे और फैशन स्टेटमेंट के लिए भी जानी जाती हैं.

ये भी पढ़ें-

लखनऊ पहुंचे शरद पवार का सवाल, मंदिर के लिए ट्रस्ट तो मस्जिद के लिए क्यों नहीं?

जानें- दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियम के बारे में सबकुछ, 1,10,000 की क्षमता, 750 करोड़ की लागत से बना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Xप्लेन: US डॉलर का दबदबा खात्मे की कगार पर! भारत को क्या फायदा होगा?
US डॉलर का दबदबा खात्मे की कगार पर! भारत को क्या फायदा होगा?
अब लोन देने के लिए टेलीमार्केटिंग कॉल की तो होगी जेल, फ्रांस में कानून, भारत में क्या हैं नियम
अब लोन देने के लिए टेलीमार्केटिंग कॉल की तो होगी जेल, फ्रांस में कानून, भारत में क्या हैं नियम
हॉर्मुज को लेकर US का बड़ा दावा, 1.5 करोड़ बैरल तेल की रोज हो रही सप्लाई
हॉर्मुज को लेकर US का बड़ा दावा, 1.5 करोड़ बैरल तेल की रोज हो रही सप्लाई
तुर्किए से निकलते वक्त ट्रंप ने क्यों बदल दिया था विमान? हो गया खुलासा
ट्रंप को मारने की साजिश कर रहा ईरान, डर की वजह से बदला था विमान

वीडियोज

Gold Silver Price: 1 ही दिन में 10,000 महंगी हुई चांदी! सोना 1.55 लाख के पार, मार्केट में आया भूचाल!
Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तमिलनाडु में परिसीमन के खिलाफ प्रस्ताव? CM विजय बोले- 'महिला आरक्षण को जोड़ने से...'
तमिलनाडु में परिसीमन के खिलाफ प्रस्ताव? CM बोले- 'महिला आरक्षण जोड़ने से देरी होगी'
डिंपल यादव से नाराजगी के बीच रामपुर जाएंगे शिवपाल यादव, आजम खान से करेंगे मुलाकात
डिंपल यादव से नाराजगी के बीच रामपुर जाएंगे शिवपाल यादव, आजम खान से करेंगे मुलाकात
बांग्लादेश टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग इलेवन, 13 महीने बाद लौटा ये दिग्गज 
बांग्लादेश टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग इलेवन, 13 महीने बाद लौटा ये दिग्गज 
Tuesday Box Office: मंगलवार को फिर गरजी 'स्पाइडर मैन', 'ओह माय डॉग' ने भी बढाई रफ्तार, जानें-DC और 'धमाल 4' का कलेक्शन
मंगलवार को फिर चमकी 'स्पाइडर मैन', जानें-'डीसी'- 'धमाल 4' का कलेक्शन
रेप के आरोपी प्रज्वल रेवन्ना के पास जेल में मिला फोन, कांग्रेस सांसद ने साधा निशाना
रेप के आरोपी प्रज्वल रेवन्ना के पास जेल में मिला फोन, कांग्रेस सांसद ने साधा निशाना
कभी इंजन फेल, कभी AC खराब तो कभी नशे में पायलट... आसमान में भारतीय एविएशन लापरवाही!
कभी इंजन फेल, कभी AC खराब तो कभी नशे में पायलट... आसमान में भारतीय एविएशन लापरवाही!
National Flag Disposal Rules: 15 अगस्त पर सड़क पर पड़ा मिले तिरंगा तो यहां करें शिकायत
15 अगस्त पर सड़क पर पड़ा मिले तिरंगा तो यहां करें शिकायत
इस देश ने Meta Smart Glasses पर लगाया बैन! जानिए क्या है वजह
इस देश ने Meta Smart Glasses पर लगाया बैन! जानिए क्या है वजह
Embed widget