एक्सप्लोरर

America: फिलिपींस ने अमेरिकी नागरिक की देश में एंट्री पर लगाया जिंदगी भर के लिए बैन, जानें क्यों लिया ये सख्त फैसला

Latest America News: फिलीपीन के अधिकारियों के मुताबिक, जब अमेरिकी नागरिक को ऑनलाइन ट्रैवल फॉर्म भरने को कहा गया तब उसने एक इमिग्रेशन अधिकारी से गलत व्यवहार किया.

America Latest News: फिलीपींस ने अमेरिकी यात्री एंथोनी लॉरेंस पर देश (फिलीपींस) में प्रवेश के लिए आजीवन प्रतिबंध लगा दिया है. यह कार्रवाई डिजिटल इमिग्रेशन फॉर्म पर "अपमानजनक शब्द" भरने और इमिग्रेशन अधिकारियों के साथ गलत व्यवहार करने पर फिलीपीन ब्यूरो ऑफ इमिग्रेशन की ओर से की गई है.

दरअसल, फिलीपींस ने अपने देश में ट्रैवल फॉर्म के लिए कागजी आवेदन स्वीकार करना बंद कर दिया है. वहां अब केवल इलेक्ट्रॉनिक ऐप्लिकेशन को ही स्वीकार किया जा रहा है. ऐसे में अब फिलीपींस जाने वाले यात्रियों को अपने आगमन और प्रस्थान से कम से कम 72 घंटे पहले डिजिटल फॉर्म भरना जरूरी है.

क्या कहा इमिग्रेशन ब्यूरो ने

फिलीपीन ब्यूरो ऑफ इमिग्रेशन कमिश्नर नॉर्न टैनसिंगको ने पिछले हफ्ते एक बयान में कहा, “34 वर्षीय एंथनी लॉरेंस को उसके कथित "अपमानजनक" व्यवहार के बाद देश में एंट्री से इनकार कर दिया गया और इसके नाम को स्थायी रूप से ब्लैक लिस्ट में डाल दिया गया है."

7 नवंबर को हुई ये घटना

34 वर्षीय लॉरेंस 7 नवंबर को बैंकॉक से मनीला के निनॉय एक्विनो अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचे थे. फिलीपीन के अधिकारियों के मुताबिक, आगमन के बाद जब उन्हें एक ऑनलाइन ट्रैवल फॉर्म भरने को कहा गया तो उन्होंने एक इमिग्रेशन अधिकारी से गलत व्यवहार किया. इसके बाद आरोपी ने अपना पासपोर्ट और मोबाइल फोन दूसरे अधिकारी के पास फेंक दिया.

सिस्टम ने अपने आप पकड़ी खामी

सीएनएन की रिपोर्ट के मुताबिक, लॉरेंस एक वेल्थ इन्वेस्टर हैं जो कभी-कभी फिलीपींस में रहते हैं. इमिग्रेशन आयुक्त टैनसिंग्को ने अपने बयान में कहा कि, "हमारे सिस्टम में जब हमने लॉरेंस का फॉर्म डाला तो पता चला कि उन्होंने अपना पूरा नाम नहीं लिखा था. इमिग्रेशन अफसरों ने काफी धैर्य से काम लिया, लेकिन ऐसा व्यवहार न केवल अपमानजनक है बल्कि सिस्टम की विश्वसनियता को कमजोर करता है."

क्या है दूसरे पक्ष की सफाई

वहीं इस मामले में लॉरेन्स का कहना है कि उन्होंने तीन बार फॉर्म भरने की कोशिश की, लेकिन कुछ न कुछ गलत हो जा रहा था. इस बीच फ्लाइट का समय भी पास आ चुका था. फ्लाइट मिस न हो इसके लिए उन्होंने गलत जानकारी दे दी. लॉरेंस ने आगे कहा कि, "अपनी गलती का अहसास होते हुए मैंने तुरंत माफ़ी मांगी, लेकिन इमिग्रेशन ऑफिसर ने इसमें कोई दिलचस्पी नहीं दिखाई."

ये भी पढ़ें

फिलिपींस ने अमेरिकी नागरिक की देश में एंट्री पर लगाया बैन, जानें क्यों

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Britain New PM: ब्रिटेन को मिला नया प्रधानमंत्री! जानें कौन है वह शख्स जिसे कीर स्टार्मर की विदाई के बाद मिली बड़ी जिम्मेदारी?
ब्रिटेन को मिला नया प्रधानमंत्री! जानें कौन है वह शख्स जिसे कीर स्टार्मर की विदाई के बाद मिली बड़ी जिम्मेदारी?
भारत के सामने नेपाल का नर्म रुख, विवाद के बाद एक रुपये के सिक्के से हटाएगा विवादित नक्शा
भारत के सामने नेपाल का नर्म रुख, विवाद के बाद एक रुपये के सिक्के से हटाएगा विवादित नक्शा
नेतन्याहू होंगे गिरफ्तार? न्यूयार्क के मेयर ममदानी के बयान पर आया ट्रंप का रिएक्शन, बोले - 'इजरायल के PM को...'
नेतन्याहू होंगे गिरफ्तार? ममदानी के बयान पर आया ट्रंप का रिएक्शन, बोले - 'इजरायल के PM को...'
शिप एमवी गोल्डेन पर मिसाइल हमले में चार भारतीयों की मौत से हड़कंप, जानिए क्या बोली सरकार
शिप एमवी गोल्डेन पर मिसाइल हमले में चार भारतीयों की मौत से हड़कंप, जानिए क्या बोली सरकार

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
Embed widget