एक्सप्लोरर

जापान: एनीमेशन स्टूडियो में लगी आग से 33 लोगों की हुई मौत, कई घायल

जिस व्यक्ति ने इस घटना को अंजाम दिया वह खुद भी जल गया है. जख्मी हालत में व्यक्ति को हॉस्पिटल ले जाया गया है.

टोक्यो: जापान के क्योटो शहर के एनीमेशन स्टूडियो में एक व्यक्ति द्वारा आग लगाए जाने से कम से कम 33 लोगों की मौत हो गई, जबकि दर्जनों लोग इस घटना में घायल हुए हैं. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. पुलिस के अनुसार, 41 साल का एक व्यक्ति तीन मंजिला क्योटो एनीमेशन कंपनी के स्टूडियो में घुसा था और वहां ज्वलनशील पदार्थ का छिड़काव किया, ऐसा व्यक्ति ने आग लगाने से पहले किया. व्यक्ति को हिरासत में ले लिया गया और उसे जली हुई हालत में अस्पताल ले जाया गया.

जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे ने इस घटना को भयावह बताया और मृतकों के प्रति संवेदना जताई. आग सुबह करीब 10.30 बजे लगी, उस वक्त तीन मंजिला इमारत में करीब 70 लोग काम कर रहे थे. आग पांच घंटे तक लगी रही, इसके बाद अग्निशमन कर्मियों ने इस पर काबू पाया.

स्टूडियो के पहले व दूसरे तल से बहुत से शव बरामद हुए हैं. घटनास्थल से चाकू भी पाया गया है. घटनास्थल के टीवी फुटेज में आग की लपटें व धुआं खिड़की से आता दिख रहा है. क्योटो पुलिस सूत्रों ने जापानी सरकारी टीवी एनएचके से कहा कि आग में 33 लोग मारे गए हैं. देश में दशकों बाद इस तरह ऐसी भायानक आग लगी है. करीब 36 लोग अस्पताल में भर्ती कराए गए, जिनमें से कुछ की हालत गंभीर है.

पुलिस ने कहा कि कुछ चश्मदीदों ने बताया कि आग लगाने वाला संदिग्ध नाराजगी से चिल्ला रहा था. क्योडो न्यूज के अनुसार, चश्मदीदों ने बताया कि उन्होंने एक तेज धमाके के साथ इमारत से काला धुआं निकलते देखा. सोशल मीडिया पर पोस्ट की गई तस्वीरों में संदिग्ध घटनास्थल पर जमीन पर पड़ा दिख रहा है और पुलिस ने उसे घेर लिया और उसके पांव जले हुए हैं.

पुलिस अधिकारी ने कहा कि व्यक्ति ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है. वहीं सोशल मीडिया पर कंपनी के एनीमेशन के प्रशंसकों ने घटना के प्रति आश्चर्य जताया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सऊदी, तुर्किए और पाकिस्तान में आज होगी बड़ी रक्षा डील, भारत के लिए क्या हैं मायने
सऊदी, तुर्किए और पाकिस्तान में आज होगी बड़ी रक्षा डील, भारत के लिए क्या हैं मायने
Xप्लेन: ट्रंप के नए बर्थराइट सिटीजनशिप ऑर्डर से भारतीयों के बच्चों पर क्या संकट?
ट्रंप के बर्थराइट सिटीजनशिप ऑर्डर से भारतीयों के बच्चों पर क्या संकट?
बैंकॉक: स्कूल में छात्र ने की अंधाधुंध फायरिंग- 7 की मौत, मरने वालों में 3 टीचर- 3 स्टूटेंट
बैंकॉक: स्कूल में छात्र ने की अंधाधुंध फायरिंग- 7 की मौत, मरने वालों में 3 टीचर- 3 स्टूटेंट
Xप्लेन: US के 27 राज्यों में कैंडिडा ऑरिस का प्रकोप, कितना खतरनाक है ये फंगस, क्या है लक्षण
Xप्लेन: US के 27 राज्यों में कैंडिडा ऑरिस का प्रकोप, कितना खतरनाक है ये फंगस, क्या है लक्षण

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
परिसीमन बिल पर मोदी सरकार के साथ या खिलाफ DMK? खोले पत्ते, एक्शन में थलापति
परिसीमन बिल पर मोदी सरकार के साथ या खिलाफ DMK? खोले पत्ते, एक्शन में थलापति
'शहर में ऐसी चीजें नहीं होनी चाहिए', जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बोले HC के जज
'शहर में ऐसी चीजें नहीं होनी चाहिए', जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बोले HC के जज
मोहन भागवत के बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'BJP वालों को बताएं कि...'
मोहन भागवत के बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'BJP वालों को बताएं कि...'
रोहित शर्मा से पड़ी फटकार अब तक नहीं भूले जायसवाल, खास पोस्ट शेयर कर लिए मजे
रोहित शर्मा से पड़ी फटकार अब तक नहीं भूले जायसवाल, खास पोस्ट शेयर कर लिए मजे
Spider Man BO: ‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' से RRR तक 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' सहित 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
अबान की कार से मिलीं लिटरेचर की ये किताबें! भाई के लिए ले जा रहा था जेल
अबान की कार से मिलीं लिटरेचर की ये किताबें! भाई के लिए ले जा रहा था जेल
मिट्टी का pH कितना होना चाहिए, किस फसल के लिए कितना सही?
मिट्टी का pH कितना होना चाहिए, किस फसल के लिए कितना सही?
Embed widget