एक्सप्लोरर

जानें, भारत के कितने काम आएंगे 'मोदी के मुरीद' ट्रंप?

नई दिल्ली: डॉनल्ड ट्रंप के राष्ट्रपति बनने के बाद सवाल ये है कि हम भारतीयों के लिए इसकी अहमियत क्या है. इसका जवाब है H-1B वीजा. जिसके जरिए भारतीय छात्र और प्रोफेश्नल अमेरिका में रहते हैं.

ट्रंप ने वादा किया है कि वो H-1B वीजा के नियमों को कड़ा कर देंगे. इसी सिलसिले में अमेरिका के 2 सांसदों ने H-1B वीजा से जुड़ा एक बिल सीनेट में पेश किया है, इस बिल को अगर अमेरिकी संसद की ओर से मंजूरी मिलती है तो भारतीय आईटी कंपनियों के लिए मुश्किल खड़ी हो जाएगी.

आपको बता दें कि ट्रंप पीएम मोदी के मुरीद हैं. ट्रंप ने मोदी की प्रशंसा करते हुए कहा था कि मैं भारत के प्रधानमंत्री के साथ काम करने के लिए उत्साहित हूं. नरेंद्र मोदी बड़ी ऊर्जा के साथ भारतीय नौकरशाही में सुधार कर रहे हैं. वे महान नेता हैं. मैं उनकी प्रशंसा करता हूं.

आपकी जानकारी के लिए यह भी बता दें कि चुनाव प्रचार के दौरान ट्रंप ने हिंदुओं की प्रशंसा भी की थी. उन्होंने कहा था कि अगर मैं अमेरिकी राष्ट्रपति बना तो व्हाइट हाउस में भारतीयों और हिंदुओं का सबसे सच्चा दोस्त होगा. मैं इसकी गारंटी देता हूं.

ट्रंप भारत के भी कायल हैं. उन्होंने चुनाव प्रचार के दौरान कहा था कि भारत अमेरिका का प्राकृतिक सहयोगी है. मेरे प्रशासन में भारत और अमेरिका अच्छे दोस्त साबित होंगे. अच्छे नहीं सर्वश्रेष्ठ दोस्त साबित होंगे.

डोनाल्ड ट्रंप की ये बातें जानकर किसी को भी लग सकता है कि अमेरिका में भारतीयों के अच्छे दिन आने वाले हैं. लेकिन अमेरिका को फिर से महान बनाने की जिद पर अड़े ट्रंप भारतीयों को टेंशन दे सकते हैं.

ट्रम्प ने कहा है कि वो H1B वीजा के नियम सख्त करने के साथ साथ वीजा की फीस बढ़ाएंगे. H1B वीजा के जरिए ही भारतीय प्रोफेश्नल अमेरिका में काम करते हैं. शुरुआत में ये तीन साल के लिए होता है. जिसे छह साल के लिए बढ़ाया जा सकता है. ऐसे में अगर ट्रंप अपने रुख पर कायम रहे तो भारतीय IT कंपनियों का खर्चा बढ़ जाएगा. जिससे अमेरिका में भारतीयों के लिए नौकरी के अवसर कम हो सकते हैं.

H1B वीजा पर ट्रंप के रुख से भारत में भले ही बेचैनी हो. लेकिन आतंकवाद के मुद्दे पर ट्रंप पहले ही भारत का साध देने का वादा कर चुके हैं. डॉनल्ड ट्रंप ने अपने चुनाव प्रचार के दौरान कहा था कि मैं राष्ट्रपति बना तो आतंकवाद के खिलाफ हम भारत के साथ मिलकर काम करेंगे.

अब सवाल ये है कि आतंकवाद पर कड़े रुख का मतलब क्या पाकिस्तान पर सख्ती है. अगर ऐसा हो तो फिर भारत इसका जरूर फायदा उठाना चाहेगा.

दरअसल भारत को जितनी अमेरिका की जरूरत है, अमेरिका को उससे कहीं ज्यादा भारत का साथ चाहिए. चाहे चीन हो या फिर कथित मुस्लिम आतंकवाद. भारत का साथ ट्रंप को मजबूती दे सकता है. अब देखना ये है कि ट्रंप अपने भारत प्रेम पर कितने खरे उतर पाते हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांग्लादेश में दुर्गा पूजा के दौरान सुरक्षा बढ़ाई गई, अल्पसंख्यकों की सुरक्षा को लेकर चिंता
बांग्लादेश में दुर्गा पूजा के दौरान सुरक्षा बढ़ाई गई, अल्पसंख्यकों की सुरक्षा को लेकर चिंता
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
पीओके में LoC पर माइंस फटने से चार लोगों की मौत, मृतकों में JKLF का सहयोगी शामिल
पीओके में LoC पर माइंस फटने से चार लोगों की मौत, मृतकों में JKLF का सहयोगी शामिल
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
Embed widget