एक्सप्लोरर

कोरोना वैक्सीनेशन की रेस में जानिए कौन सा देश है कहां खड़ा? क्यों इजरायल है सबसे आगे

इजरायल ने अभी तक अपनी आबादी के करीब 7.44 फीसदी का वैक्सीनेशन करा दिया है. जबकि दूसरे नंबर है बहरीन, बहरीन ने अपनी आबादी के 3.29 फीसदी का वैक्सीनेशन करवाया है. इस मामले में अमेरिका और ब्रिटेन की रफ्तार काफी सुस्त दिख रही है.

कोरोना की वैक्सीन के इस्तेमाल को आपात मंजूरी दिए जाने के बाद कई देशों में इसके टीकाकरण का काम काफी तेजी से शुरू हो चुका है. अमेरिका, ब्रिटेन समेत कई देशों में बड़ी तादाद में वैक्सीनेशन वहां के लोगों में कराया जा रहा है. लेकिन, कोरोना वैक्सीनेशन को सबसे पहले मंजूरी देने वाले ब्रिटेन और अमेरिका को इजरायल ने कई मायने में पीछे छोड़ दिया है. वहां पर तेजी के साथ टीकाकरण किया जा रहा है.

इजरायल ने अभी तक अपनी आबादी के करीब 7.44 फीसदी का वैक्सीनेशन करा दिया है. जबकि इस मामले में दूसरे नंबर है बहरीन है. बहरीन ने अपनी आबादी के 3.29 फीसदी का वैक्सीनेशन करवाया है. इस मामले में अमेरिका और ब्रिटेन की रफ्तार काफी सुस्त दिख रही है.

फाइजर को सबसे पहले आपात इस्तेमाल को दुनिया में मंजूरी देने वाले ब्रिटेन में एक और नया स्ट्रेन आने के बाद हलचल तेज हो गई है. ब्रिटेन में अभी तक सिर्फ 1.18 फीसदी लोगों का ही वैक्सीनेशन कराया गया है. तो वहीं, कोरोना से सबसे ज्यादा दुनिया में प्रभावित अमेरिका में सिर्फ 0.64 फीसदी लोगों का ही  वैक्सीनेशन हो पाया है.

अमेरिका में बुधवार तक सिर्फ 21.3 लाख लोगों को कोरोना की पहली खुराक दी जा सकी है. अमेरिका में स्वास्थ्य विभाग ने इस बात को माना है कि वहां पर कोरोना वैक्सीनेशन की रफ्तार धीमी है.

चीन ने भी अपने यहां पर सरकारी कंपनी साइनोफार्म की तरफ से तैयार वैक्सीन के इस्तेमाल की आपात मंजूरी दी दे है. साइनोफार्म ने बताया है कि ट्रायल के तीसरे चरण में ये वैक्सीन 79.34 फीसदी प्रभावी रही है. इधर, भारत की बात करें तो यहां पर ऑक्सफोर्ड की तरफ से तैयार की गई वैक्सीन ‘कोविशील्ड’ जिसे भारत में सीरम इंस्टीट्यूट और एस्ट्रेजेनिका की साझेदारी में तैयार की जा रही है, इसे एक्सपर्ट कमेटी ने मंजूरी दे दी है. इसे डीजीसीआई के पास अंतिम फैसले के लिए भेज दिया गया है.

ये भी पढ़ें: Corona Vaccination Dry Run Successful: चार राज्यों में सफल रहा दो दिन का कोविड-19 वैक्सीनेशन का ड्राई रन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'गिरफ्तार करो या मार दो...', बांग्लादेश वापसी पर दहाड़ीं शेख हसीना, तारिक रहमान को चैलेंज
'गिरफ्तार करो या मार दो...', बांग्लादेश वापसी पर दहाड़ीं शेख हसीना, तारिक रहमान को चैलेंज
‘क्या कोई प्लंबर...’, यानिव हायून की भूमिका पर बोले फ्लाईदुबई के कैप्टन स्मित मछार
‘क्या कोई प्लंबर...’, यानिव हायून की भूमिका पर बोले फ्लाईदुबई के कैप्टन स्मित मछार
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, प्रधानमंत्री ने दिया कर्फ्यू का आदेश
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, PM ने दिया कर्फ्यू का आदेश, इमरजेंसी की आहट
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, प्रधानमंत्री ने दिया कर्फ्यू का आदेश
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, PM ने दिया कर्फ्यू का आदेश, इमरजेंसी की आहट
बिहार के भोजपुर में दो हत्याओं से हड़कंप, बुजुर्ग को रॉड से पीटा, युवक पर चलाई गोली
बिहार के भोजपुर में दो हत्याओं से हड़कंप, बुजुर्ग को रॉड से पीटा, युवक पर चलाई गोली
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
OTT Releases This Week: 'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
Embed widget