एक्सप्लोरर

Video: शिक्षक दिवस से पहले अश्लील पोल डांस कराने वाली प्रिंसिपल की गई नौकरी

चीन के किंडरगार्टन स्कूल में प्रिंसिपल को बच्चों के पहले दिन स्वागत के लिए पोल डांस कराना महंगा पड़ गया. इसके चलते स्कूल प्रिंसिपल की नौकरी दांव पर लग गई.

बीजिंग: एक तरफ जहां भारत में आज टीचर्स डे मनाया जा रहा है वहीं चीन के किंडरगार्टन स्कूल में प्रिंसिपल को बच्चों के पहले दिन स्वागत के लिए पोल डांस कराना महंगा पड़ गया. इसके चलते स्कूल प्रिंसिपल की नौकरी दांव पर लग गई. मामला दक्षिण चीन के गुआंगदोंग प्रांत की है.

बच्चों के सामने पोल डांस कराने पर बच्चों के पेरेंट्स काफी नाराज हुए. विरोध को बढ़ता देख स्कूल प्रशासन ने प्रिंसिपल को स्कूल से निकाल दिया. बताया जा रहा है कि जिस पोल पर डांस हुआ उस पर चीन का राष्ट्रीय झंडा बंधा हुआ था.

जब वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा तब लोगों ने इसके खिलाफ नाराजगी जताई. बच्चों के पेरेंट्स ने नाराजगी जताते हुए कहा बच्चों के लिए इस तरह के डांस का आयोजन स्कूल में कराना दुर्भाग्यपूर्ण है.

बाहर से बुलाए गए थे पोल डांसर स्कूल के पहले दिन बच्चों के स्वागत के लिए स्कूल की प्रिंसिपल ने बाहर से पोल डांसर को बुलाया था. लेकिन प्रिंसिपल को इस बात का अंदाजा नहीं था कि उनका ये फैसला उन पर कितना भारी पड़ने वाला है. इस आयोजन के दौरान 500 बच्चे (जिनकी उम्र 3-6 साल) और 100 पेरेंट्स मौजूद थे.

प्रिंसिपल ने दी आत्महत्या धमकी किंडरगार्टन के प्रिंसिपल लाई रोंग ने अपनी सफाई देते हुए कहा कि उनका मकसद किसी की भावना को ठेस पहुंचाना नहीं था. प्रिंसिपल ने कहा कि पोल डांस के जरिए वो बच्चों को डांस के अलग-अलग फॉर्म के बारे में जानकारी देना चाहती थी. आलोचनाओं से परेशान होकर लाई ने कहा, "मैं मर सकती हूं. मैं पहले से ही जीने की आशा खो चुकी हूं."

प्रिंसिपल ने मांगी माफी लाई ने अपनी गलती स्वीकार करते हुए माफी पत्र लिखा जिसमें उन्होंने कहा कि स्कूल में आयोजन करने से पहले उन्हें सावधानी बरतनी चाहिए थी, आयोजन का मकसद सिर्फ लोगों को इंटरटेन करना था.

ये रही वो वायरल वीडियो

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ट्रंप को हराने के लिए प्लान बना रहा ईरान, अभी होर्मुज पर किसका कंट्रोल?
ट्रंप को हराने के लिए प्लान बना रहा ईरान, अभी होर्मुज पर किसका कंट्रोल?
Explained: अरामको पर हूतियों का बड़ा हमला, भारत समेत पूरी दुनिया के लिए क्यों बढ़ी चिंता
Explained: अरामको पर हूतियों का बड़ा हमला, भारत समेत पूरी दुनिया के लिए क्यों बढ़ी चिंता
पोप लियो को लंग कैंसर, सर्जरी में निकाला गया फेफड़े का एक हिस्सा
पोप लियो को लंग कैंसर, सर्जरी में निकाला गया फेफड़े का एक हिस्सा
गरबा, सिंदूर खेला... न्यूयॉर्क के मेयर जोहरान ममदानी ने दी नवरात्र की शुभकामनाएं
गरबा, सिंदूर खेला... न्यूयॉर्क के मेयर जोहरान ममदानी ने दी नवरात्र की शुभकामनाएं

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
Embed widget