एक्सप्लोरर

नए साल पर 'नए रास्ते' की धमकी के साथ ट्रंप से मिलने को तैयार किम

किम ने यह भी कहा कि ट्रंप और वो कोरियाई प्रायाद्वीप के पूर्ण निरस्त्रीकरण पर सहमत हुए थे और उनकी सरकार इस पर दृढ़ है. उन्होंने कहा, "हमने घोषणा की है कि हम और परमाणु हथियारों का निर्माण या परीक्षण नहीं करेंगे और हमने इसके अनुसार काम किया है."

प्योंगयांग: उत्तर कोरिया के राष्ट्राध्यक्ष किम जोंग-उन ने मंगलवार को कोरियाई प्रायद्वीप के परमाणु निरस्त्रीकरण के अपने वादे को दोहराते हुए कहा कि वो अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से दोबारा मिलने के लिए तैयार हैं. हालांकि, अमेरिकी मीडिया द वॉशिंगटन पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार किम ने चेतावनी दी है कि अगर अमेरिका उनके देश पर प्रतिबंध बरकरार रखता है और एकतरफा रियायतों की मांग करता है तो उन्हें 'नए रास्ते' अपनाने होंगे.

राष्ट्रीय टीवी पर प्रसारित अपने नए साल के संबोधन में किम ने बातचीत की अपनी इच्छा जताते हुए ये भी याद दिलाया कि परमाणु निरस्त्रीकरण की वार्ता सफल करने के लिए उत्तर कोरिया की भी अपनी मांगें हैं. उन्होंने चेतावनी दी कि अमेरिका, उत्तर कोरिया के 'धैर्य' को समझने में गलती न करे. किम ने जून 2018 में ट्रंप के साथ उनकी बैठक को 'ज्ञान देने वाला' बताया और कहा कि उन्होंने आपसी मुद्दों पर रचनात्मक विचार और जटिल समस्याओं के त्वरित समाधान साझा किए थे.

उन्होंने कहा, "मैं अमेरिका के राष्ट्रपति के साथ भविष्य में दोबारा कभी भी वार्ता करने के लिए तैयार हूं और ऐसे परिणाम देने का प्रयास करूंगा जिसका अंतर्राष्ट्रीय समुदाय स्वागत करे." उन्होंने कहा, "हालांकि, अमेरिका अगर दुनिया भर के सामने किए अपने वादे को नहीं निभाता है, हमारे लोगों के धैर्य को गलत समझता है, हम पर एकतरफा मांग थोपता है, हमारे गणराज्य पर प्रतिबंध और दबाव कड़ाई से लागू रखता है तो हम अपनी आजादी की रक्षा करने और कोरियाई प्रायाद्वीप की भलाई और शांति और स्थिरता लाने के लिए नए रास्ते तलाशेंगे."

किम ने यह भी कहा कि ट्रंप और वो कोरियाई प्रायाद्वीप के पूर्ण निरस्त्रीकरण पर सहमत हुए थे और उनकी सरकार इस पर दृढ़ है. उन्होंने कहा, "हमने घोषणा की है कि हम और परमाणु हथियारों का निर्माण या परीक्षण नहीं करेंगे और हमने इसके अनुसार काम किया है."

ये भी देखें

साल 2019 में पीएम मोदी का सबसे पहला इंटरव्यू

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ट्रंप के खास तक पहुंचे चीनी जासूस के तार, Nvidia के CEO को किया टारगेट! व्हाइट हाउस में हड़कंप
ट्रंप के खास तक पहुंचे चीनी जासूस के तार, Nvidia के CEO को किया टारगेट! व्हाइट हाउस में हड़कंप
जिनपिंग को सताया तख्तापलट का डर! सेना के 16 जनरलों समेत 33 टॉप लीडर बर्खास्त
जिनपिंग को सताया तख्तापलट का डर! सेना के 16 जनरलों समेत 33 टॉप लीडर बर्खास्त
हसीना की सत्ता पलटने की योजना पहले से बनाई थी, यूनुस के पूर्व सचिव का खुलासा
हसीना की सत्ता पलटने की योजना पहले से बनाई थी, यूनुस के पूर्व सचिव का खुलासा
इजरायल: फिलिस्तीनी वोटर्स को राष्ट्रपति हर्जोग का साथ, बेंजामिन के आरोपों पर क्या बोले?
इजरायल: फिलिस्तीनी वोटर्स को राष्ट्रपति हर्जोग का साथ, बेंजामिन के आरोपों पर क्या बोले?

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Rawa Dosa Recipe: घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
Embed widget