एक्सप्लोरर

उत्तर कोरिया के सबसे बड़े दुश्मन देश का दावा- किम जोंग जिंदा है और स्वस्थ भी

उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग 15 अप्रैल को अपने दादा के जन्मदिन के समारोह में शामिल नहीं हुए. इसी के बाद से किम की सेहत को लेकर तरह तरह की अटकलें लगने लगी. लेकिन अब सच सामने आ गया है.

दुनिया में इस वक्त अगर कोरोना के बाद किसी की सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है तो वो हैं किम जोंग. वजह है, पिछले तीन हफ्ते से किम जोंग को किसी भी सार्वजनिक कार्यक्रम नहीं देखा जाना. अब उत्तर कोरिया के सबसे बड़े दुश्मन देश दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति मून जे-इन के एक शीर्ष सुरक्षा सलाहकार ने इन अफवाहों को खारिज कर दिया है.

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार मून चुंग-इन ने रविवार (26 अप्रैल) को सीएनएन के साथ एक बातचीत में कहा, "किम जोंग उन जीवित हैं और स्वस्थ हैं." हालांकि किम जोंग पर दक्षिण कोरिया के प्रेसिडेंट ऑफिस ने पिछले हफ्ते एक बयान में कहा था, "हम कुछ भी पुष्टि नहीं कर सकते. उत्तर कोरिया के अंदर कोई विशेष आंदोलन का पता नहीं चला है."

किम जोंग उत्तर कोरिया का वही कुख्यात तानाशाह है, जिसकी मिसाइलों से अमेरिका भी कांपता है, जिसने एक मीटिंग में नींद की झपकी लेने पर अपने रक्षा मंत्री को तोप के आगे बांधकर उड़वा दिया था.

किम जोंग के मौत की खबर कहां से आई इंटरनेट पर वायरल तीन तस्वीरों ने किम जोंग की सेहत को लेकर अफवाहों को और हवा दी. चीन समर्थित पत्रकार कोम ब्रोकसोर ने ट्विटर पर लिखा, 'अब ये साफ है कि शनिवार रात किम जोंग की मृत्यु हो गई.' एक दूसरे ट्विटर यूजर बट सीम ने दुनिया को बताया, अविश्वसनीय, उत्तर कोरिया के 36 साल के नेता किम जोंग नहीं रहे. इसी तरह कंबोडियन पोस्टर नाम के एक ट्विटर हैंडल से एक तस्वीर भी पोस्ट की गई जिसमें किम के पार्थिव शरीर को अंतिम संस्कार के लिए ले जाने का दावा किया.

अभी उत्तर कोरिया के तानाशाह के रहस्यमयी तरीके से गायब होने पर चर्चा गर्म ही हो रही थी कि 21 अप्रैल को अमेरिका के वॉशिंगटन में मौजूद नॉर्थ कोरिया मॉनिटरिंग प्रोजेक्ट ने इस सैटेलाइट इमेज में किम जोंग की निजी ट्रेन को उत्तर कोरिया के पूर्वी तट पर मौजूद Wonsan complex के पास देखने का दावा किया गया है. कहा गया कि किम जोंग इस रेलवे स्टेशन के पास मौजूद रिसॉर्ट में मौजूद हैं और अंतिम सांसे गिन रहे हैं. अमेरिकी चैनल CNN ने भी दावा किया कि हार्ट सर्जरी के बाद से किम की जान खतरे में है. खबर ये आई कि किम जोंग की जान बचाने के लिए चीन ने कुछ डॉक्टरों को उत्तर कोरिया भेजा है...

तो फिर किम की मौत का सच क्या है? एबीपी न्यूज को अपनी पड़ताल में पता चला है कि कंबोडियन पोस्टर नाम के ट्विटर हैंडल से जो तस्वीर पोस्ट की गई वो दरअसल किम के दादा के अंतिम संस्कार की तस्वीरें हैं.

उत्तर कोरिया के सबसे बड़े दुश्मन देश दक्षिण कोरिया ने भी आधिकारिक बयान में किम जोंग की मौत की खबरों का खंडन किया है. दक्षिण कोरिया ने कहा है कि किम जिंदा हैं और पूरी तरह स्वस्थ भी. दक्षिण कोरिया के मुताबिक किम 13 अप्रैल से ही Wonsan complex में मौजूद हैं और यहां ऐसी कोई भी संदिग्ध गतिविधि नहीं देखी गई है जिसके आधार पर कहा जाए कि किम जोंग उन की मौत हो गई है.

ये भी पढ़ें-

भारत में कोरोना के खात्मे पर बड़ी भविष्यवाणी, रिसर्च में दावा- 18 जून तक 100% हो खत्म जाएगा सच्चाई का सेंसेक्स: सोशल मीडिया पर 29 अप्रैल को दुनिया खत्म होने का दावा, जानें क्या है सच?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

होर्मुज के पास LPG टैंकर पर मिसाइल हमला, 28 भारतीय थे सवार, भारतीय दूतावास ने क्या बताया
होर्मुज के पास LPG टैंकर पर मिसाइल हमला, 28 भारतीय थे सवार, भारतीय दूतावास ने क्या बताया
‘अगर रूस और चीन ईरान का युद्ध में साथ देते हैं, तो...’, ट्रंप ने पुतिन और जिनपिंग को दी बड़ी धमकी
‘अगर रूस और चीन ईरान का युद्ध में साथ देते हैं, तो...’, ट्रंप ने पुतिन और जिनपिंग को दी बड़ी धमकी
ब्लैक सी में जहाज पर हुए हमले में भारतीय की मौत, विदेश मंत्रालय ने जाहिर किया गुस्सा, जानें क्या कहा
ब्लैक सी में जहाज पर हुए हमले में भारतीय की मौत, विदेश मंत्रालय ने जाहिर किया गुस्सा, जानें क्या कहा
पाकिस्तान में बड़ा आत्मघाती हमला, सेना के 12 जवान सहित कम से कम 15 लोगों की मौत
पाकिस्तान में बड़ा आत्मघाती हमला, सेना के 12 जवान सहित कम से कम 15 लोगों की मौत

वीडियोज

Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तेज प्रताप यादव गिरफ्तार, आधी रात को ले गई पुलिस, इस मामले में हुए अरेस्ट
तेज प्रताप यादव गिरफ्तार, आधी रात को ले गई पुलिस, इस मामले में हुए अरेस्ट
NEET पेपर लीक प्रोटेस्ट से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक..., CJP आंदोलन ने कैसे हिला दी हुकूमत
NEET पेपर लीक प्रोटेस्ट से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक..., CJP आंदोलन ने कैसे हिला दी हुकूमत
'तुरंत गिरफ्तारी हो...', छात्रों से गाली गलौज करते BJP नेता का वीडियो शेयर कर भड़के अखिलेश यादव
'तुरंत गिरफ्तारी हो...', छात्रों से गाली गलौज करते BJP नेता का वीडियो शेयर कर भड़के अखिलेश यादव
Jana Nayagan BO Collection: 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत 'जन नायकन' ने सैटरडे को 10 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन
'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत 'जन नायकन' ने सैटरडे को 10 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
Gen Z को लेकर इस राज्य के CM का बड़ा ऐलान, चुनाव लड़ने की उम्र घटाने का प्रस्ताव लाएगी सरकार
Gen Z को लेकर इस राज्य के CM का बड़ा ऐलान, चुनाव लड़ने की उम्र घटाने का प्रस्ताव लाएगी सरकार
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
Embed widget