एक्सप्लोरर

सच्चाई का सेंसेक्स: सोशल मीडिया पर 29 अप्रैल को दुनिया खत्म होने का दावा, जानें सच क्या है

सोशल मीडिया पर अमेरिकी एजेंसी नासा के हवाले से एक बड़ा झूठ फैलाया जा रहा है. झूठे मैसेज में दावा है कि 29 अप्रैल को दुनिया खत्म हो जाएगी. समर्थन में कुछ फोटो और वीडियो भी फैलाए जा रहे हैं.

कोरोना वायरस ने दुनियाभर में दो लाख से ज्यादा लोगों की जान ले ली है. इस बीच सोशल मीडिया पर दुनिया खत्म होने के कुछ झूठे मैसेज और वीडियो वायरल हैं. जिनके जरिए लगातार ये दावा किया जा रहा है कि 29 अप्रैल 2020 को दुनिया में महाप्रलय आने वाली है. 29 अप्रैल को एक छुद्र ग्रह धरती से टकराने वाला है. उल्कापिंड धरती से टकराने पर दुनिया खत्म हो जाएगी. कोरोना वायरस महामारी के बीच सोशल मीडिया पर ऐसी झूठी अफवाहों का दावा अमेरिकी अंतरिक्ष रिसर्च एजेंसी नासा के हवाले से किया जा रहा है. लेकिन नासा ने खुद इस अफवाह का खंडन 4 मार्च को ही कर दिया था.

क्या दावा किया जा रहा है?

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल है, जिसमें पृथ्वी के करीब आते हुए एक क्षुद्रग्रह दिखाई दे रहा है. इस वीडियो का कैप्शन दिया गया है कि दुनिया 29 अप्रैल को खत्म हो जाएगी.

क्या है सच्चाई?

नासा के अनुसार एक क्षुद्रग्रह, जिसे आधिकारिक तौर पर 52768 (1998 OR2) कहा जा रहा है, वो 29 अप्रैल को लगभग 4 मिलियन मील की दूरी पर पृथ्वी के पास से गुजरेगा. 1998 OR2 नाम का यह एस्टेरायड संभावित रूप से खतरनाक हो सकता है क्योंकि ये विशाल आकार का है. लेकिन इससे पृथ्वी पूरी तरह से सुरक्षित रहेगी. इससे डरने वाली कोई बात नहीं है.

इसलिए नासा के हवाले से 29 अप्रैल को दुनिया के अंत का ऐलान करने वाले दावे झूठे हैं.

दुनिया भर में करीब 30 लाख लोग कोरोना संक्रमित

दुनियाभर में कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या दो लाख छह हजार के पार पहुंच गई है. 210 देशों में अब तक 29 लाख 94 हजार 352 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हुए हैं. इनमें से 2 लाख 06 हजार 969 लोगों की मौत हो चुकी है. हालांकि 878,701 लोग संक्रमण मुक्त भी हुए हैं.

दुनियाभर के कुल मामलों में से करीब एक तिहाई मामले अमेरिका में सामने आए हैं. करीब एक चौथाई मौतें भी अमेरिका में हुई हैं. अमेरिका के बाद स्पेन कोविड-19 से दूसरा सबसे ज्यादा प्रभावित देश है, जहां 23,190 लोगों की मौत के साथ कुल 226,629 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है.

इंटरनेट पर फैल रहे हर दावे और अफवाह का सच जानने के लिए सोमवार से शुक्रवार एबीपी न्यूज़ पर 8.30 बजे 'सच्चाई का सेंसेक्स जरुर देखें.

सच्चाई का सेंसेक्स: सोशल मीडिया पर 29 अप्रैल को दुनिया खत्म होने का दावा, जानें सच क्या है

ये भी पढ़ें- भारत के 7 राज्य ऐसे हैं जहां सबसे कम कोरोना के मामले आए सामने, नहीं हुई एक भी मौत

कोरोना से ठीक होने के बाद सिंगर कनिका कपूर की सफाई, कहा - ठीक थी तभी पार्टियों में गई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सीएम विजय ने फहराया तिरंगा, पहली पंक्ति में दिखीं तृषा
सीएम विजय ने फहराया तिरंगा, पहली पंक्ति में दिखीं तृषा
'सरकारी नौकरियों में 99% घोटाला', रामदेव बोले- देश में बड़े आंदोलन...
'सरकारी नौकरियों में 99% घोटाला', रामदेव बोले- देश में बड़े आंदोलन...
श्रीलंकाई गेंदबाज ने जानबूझकर मारी यशस्वी जायसवाल को टक्कर? रन आउट पर हुआ विवाद
श्रीलंकाई गेंदबाज ने जानबूझकर मारी यशस्वी जायसवाल को टक्कर? रन आउट पर हुआ विवाद
इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ का भौकाल, पहले ही दिन बनाए 8 बड़े रिकॉर्ड्स
इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ का भौकाल, पहले ही दिन बनाए 8 बड़े रिकॉर्ड्स

वीडियोज

Awarapan 2 के Poster पर Plagiarism का आरोप, Emraan Hashmi की फिल्म की Homeland से तुलना
Elvish Yadav का Bollywood में बड़ा कदम, 2 फिल्मों में आएंगे नजर; Malamaal Weekly 2 की भी चर्चा
51 साल, 51 कहानियां | Sholay | ABP News
Sansani | Crime News: रफ्तार की रानी...मौत का 'मिस्ट्री मैन'!
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सीएम विजय ने फहराया तिरंगा, पहली पंक्ति में दिखीं तृषा
सीएम विजय ने फहराया तिरंगा, पहली पंक्ति में दिखीं तृषा
'सरकारी नौकरियों में 99% घोटाला', रामदेव बोले- देश में बड़े आंदोलन...
'सरकारी नौकरियों में 99% घोटाला', रामदेव बोले- देश में बड़े आंदोलन...
श्रीलंकाई गेंदबाज ने जानबूझकर मारी यशस्वी जायसवाल को टक्कर? रन आउट पर हुआ विवाद
श्रीलंकाई गेंदबाज ने जानबूझकर मारी यशस्वी जायसवाल को टक्कर? रन आउट पर हुआ विवाद
इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ का भौकाल, पहले ही दिन बनाए 8 बड़े रिकॉर्ड्स
इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ का भौकाल, पहले ही दिन बनाए 8 बड़े रिकॉर्ड्स
खरगे ने फहराया तिरंगा, राहुल गांधी बोले- 'हर हाल में लोकतंत्र...'
खरगे ने फहराया तिरंगा, राहुल गांधी बोले- 'हर हाल में लोकतंत्र...'
PM मोदी ने लाल किले पर पहनी 'राजस्थानी पगड़ी, बंधेज का साफा क्यों है खास?
PM मोदी ने लाल किले पर पहनी 'राजस्थानी पगड़ी, बंधेज का साफा क्यों है खास?
Little Girl Viral Video: आर्मी यूनिफॉर्म में आतंकी मारने की जिद, बच्ची का वीडियो वायरल
आर्मी यूनिफॉर्म में आतंकी मारने की जिद, बच्ची का वीडियो वायरल
SUV से मुकाबले में सेडान की वापसी? आंकड़े दे रहे बड़ा संकेत
SUV से मुकाबले में सेडान की वापसी? आंकड़े दे रहे बड़ा संकेत
Embed widget