एक्सप्लोरर

Ukraine-Russia Crisis: जो बाइडन ने फिर दोहराई धमकी, कहा- रूस आगे बढ़ा तो देंगे जवाब, कुछ सैन्य टुकड़ियां हटाने के बाद बोला रूस- बातचीत को हैं तैयार

Joe Biden Statement: अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने कहा, "मैं स्पष्ट हूं कि अगर रूस यूक्रेन में अमेरिकियों को निशाना बनाता है, तो हम जबरदस्त जवाब देंगे."

Joe Biden On Russia: यूक्रेन की स्थिति लगातार गंभीर होती जा रही है. अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने साफ कहा है कि वह रूस के साथ टकराव नहीं चाहते हैं लेकिन अगर रूस यूक्रेन में अमेरिकियों को निशाना बनाता है तो अमेरिका इसका करारा जवाब देगा. बाइडेन ने कहा, "हम यूक्रेन पर रूसी हमले का निर्णायक जवाब देने के लिए तैयार हैं, जिसकी अभी भी बहुत अधिक संभावना है. हम रूस के साथ सीधे टकराव नहीं चाह रहे हैं. हालांकि, मैं स्पष्ट हूं कि अगर रूस यूक्रेन में अमेरिकियों को निशाना बनाता है, तो हम जबरदस्त जवाब देंगे."

जो बाइडन प्रशासन ने भी रूस को यूक्रेन पर आक्रमण करने पर ‘‘गंभीर परिणाम’’ भुगतने की चेतावनी देते हुए कहा कि अगर क्रेमलिन रचनात्मक तौर पर चयन करता है तो कूटनीति का मार्ग अभी भी उपलब्ध है. व्हाइट हाउस की प्रधान उप प्रेस सचिव कैरीन जीन पियरे ने सोमवार को संवाददाताओं से कहा कि अमेरिका संकट को कम करने के लिए एक राजनयिक समाधान तक पहुंचने की दिशा में सक्रिय रूप से काम कर रहा है. उन्होंने कहा ''जैसा कि आप सभी जानते हैं, सप्ताहांत में बाइडन ने (रूस के) राष्ट्रपति पुतिन के साथ बात की और हम अपने सहयोगियों तथा भागीदारों के साथ पूर्ण तालमेल बनाते हुए रूस सरकार के साथ संपर्क में हैं.’’

वहीं, रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने मंगलवार को कहा कि वह यूक्रेन पर तनाव कम करने के लिए सुरक्षा मुद्दों पर पश्चिम के साथ काम करना जारी रखने के लिए तैयार हैं. मॉस्को में जर्मन चांसलर ओलाफ स्कोल्ज़ के साथ बातचीत के बाद पुतिन ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, "हम आगे साथ मिलकर काम करने के लिए तैयार हैं. हम वार्ता के रास्ते पर जाने के लिए तैयार हैं."

इससे पहले मंगलवार को क्रेमलिन ने यूक्रेन की सीमाओं से कुछ बलों की वापसी की पुष्टि भी की लेकिन साथ ही कहा कि इस कदम की योजना बनाई गई थी. उसने जोर देकर कहा कि रूस देश भर में सैनिकों को स्थानांतरित करना जारी रखेगा जैसा उसे सही लगेगा. क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेसकोव ने कहा, "हमने हमेशा कहा है कि सैन्य अभ्यास समाप्त होने के बाद... सैनिक अपने स्थायी ठिकानों पर लौट आएंगे. इसमें कुछ भी नया नहीं है. यह एक सामान्य प्रक्रिया है."

गौरतलब है कि रूस ने यूक्रेन की सीमा के पास करीब 100,000 सैनिकों का जमावड़ा कर रखा है. इस कदम पर पश्चिम देश उसे चेतावनी दे रहे हैं और आरोप लगा रहे हैं कि उसका इरादा यूक्रेन पर हमला करने का है। हालांकि, रूस ने बार-बार हमला करने की बात से इनकार किया है. उसका कहना है कि वह यूक्रेन पर हमला करने की कोई योजना नहीं बना रहा है.

यह भी पढ़ें: 

Russia-Ukraine conflict: यूक्रेन सीमा से वापस लौट रहे रूसी सैनिक, रूस बोला- हमने पहले ही कहा था लेकिन...

Russia-Ukraine Conflict: अमेरिका ने फिर दी रूस को चेतावनी- अगर यूक्रेन पर हमला किया तो...

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PoK में बिगड़े हालात, मुनीर की सेना ने प्रदर्शनकारियों पर की अंधाधुंध फायरिंग
PoK में बिगड़े हालात, मुनीर की सेना ने प्रदर्शनकारियों पर की अंधाधुंध फायरिंग
क्या लाखों भारतीयों को मिलेगा ग्रीन कार्ड? US में नया इमिग्रेशन बिल पेश
क्या लाखों भारतीयों को मिलेगा ग्रीन कार्ड? US में नया इमिग्रेशन बिल पेश
भूकंप से कांपा जापान, 7.1 तीव्रता के झटकों से डोली धरती, जानें ताजा हाल
भूकंप से कांपा जापान, 7.1 तीव्रता के झटकों से डोली धरती, जानें ताजा हाल
'नीरव मोदी को...', ब्रिटेन की पूर्व गृह मंत्री प्रीति पटेल के बयान ने चौंकाया
'नीरव मोदी को...', ब्रिटेन की पूर्व गृह मंत्री प्रीति पटेल के बयान ने चौंकाया

वीडियोज

Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'प्रियंका गांधी साबित करें', भड़के शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी
'प्रियंका गांधी साबित करें', भड़के शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी
'गटर छाप' पर विक्रमादित्य सिंह बोले- PM तो फ्रेंड्स कहते हैं
'गटर छाप' पर विक्रमादित्य सिंह बोले- PM तो फ्रेंड्स कहते हैं
Xप्लेन: CJP आंदोलन के बाद कैसे भड़की E20 फ्यूल में चिंगारी? नतीजे क्या
CJP आंदोलन के बाद कैसे भड़की E20 फ्यूल में चिंगारी? नतीजे क्या
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
'जो आतंकवाद को...', सिंधु घाटी सभ्यता पर भारत की पाक को दो टूक
'जो आतंकवाद को...', सिंधु घाटी सभ्यता पर भारत की पाक को दो टूक
पहली बारिश से एक्सप्रेसवे फेल, क्यों बिगड़ रहा खेल?
पहली बारिश से एक्सप्रेसवे फेल, क्यों बिगड़ रहा खेल?
एंटी पेपर लीक बिल पर बहस, बांसुरी स्वराज ने UPA सरकारों की लीक गिनाई
एंटी पेपर लीक बिल पर बहस, बांसुरी स्वराज ने UPA सरकारों की लीक गिनाई
Embed widget