एक्सप्लोरर

अमेरिका में फिर कोरोना का कहर, जो बाइडन ने लोगों से कहा-मास्क पहनकर देशभक्ति का कर्तव्य निभाएं

अमेरिका में कोरोना वायरस की नई लहर दिखी है. यहां कोरोना संक्रमितों की संख्या एक करोड़ 20 लाख पार पहुंच गई. छह महीने बाद एक दिन में 2000 से ज्यादा कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है. पिछले 24 घंटे में 2,013 संक्रमितों की जान गई.

अमेरिका के होने वाले राष्ट्रपति जो बाइडेन लोगों से मास्क पहनने की अपील की है. उन्होंने कहा कि मास्क पहनने की अपील राजनीतिक बयानबाजी नहीं है बल्कि यह देशभक्ति का कर्तव्य है. बता दें कि कोविड-19 से सबसे अधिक प्रभावित देशों में से एक अमेरिका में इस बीमारी के कारण 2,50,000 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है और यहां एक बार फिर संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं. इस बीमारी ने दुनिया भर में 13,49,000 लोगों की जान ले ली है.

जॉन हॉपकिन्स विश्वविद्यालय के अनुसार अमेरिका में अब तक 2,50,537 लोगों की मौत हो चुकी है और 1.15 करोड़ से ज्यादा लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुयी है. यह दुनिया भर में किसी भी देश की तुलना में सबसे अधिक है. सीएनएन की खबर के अनुसार कोरोना वायरस के कारण अब हर मिनट कम से कम एक अमेरिकी की मौत हो रही है. इस बीमारी के कारण 29 फरवरी को पहली मौत होने की खबर मिली थी और मृतकों की कुल संख्या कम से कम 2,50,029 हो गयी.

जॉर्ज वॉशिंगटन विश्वविद्यालय के प्रोफेसर डॉ जोनाथन रीनर ने कहा कि स्थिति बदतर होती जा रही है. उन्होंने बुधवार को कहा, ‘‘हमने अमेरिका में मौतों की भयानक संख्या देखी... यह तीन हफ्ता पहले संक्रमित लोगों की संख्या को दर्शाती है.’’रीनर ने कहा, ‘‘दो से तीन सप्ताह पहले, हम प्रति दिन औसतन 70,000 से 80,000 (नए) मामले देख रहे थे. यदि आप आज 1,700 मौतों पर चिंतित हैं, तो अगले दो से तीन सप्ताह में हम एक दिन में 3,000 लोगों की मौत देखने जा रहे हैं.’’

मौतों की संख्या में हो सकती है बढ़ोत्तरी

संक्रमण के मामलों में वृद्धि का असर अस्पतालों में भी दिख रहा है और कुछ स्थानों पर स्वास्थ्य कर्मियों की भी कमी महसूस की जा रही है. मंगलवार को रिकार्ड 76,830 मरीजों को अस्पतालों में भर्ती कराया गया. अमेरिका के शीर्ष संक्रामक रोग विशेषज्ञ डॉ एंथोनी फौसी ने कहा कि देश एक अनिश्चित समय में गलत दिशा में जा रहा है और मौसम के ठंडा होने से लोगों के अंदर एकत्र होने का अधिक अनुमान है. उन्होंने बीबीसी न्यूज चैनल के साथ एक साक्षात्कार में आगाह किया कि संक्रमण के मामलों में वृद्धि से मौतों की संख्या में भी वृद्धि हो सकती है. फौसी ने लोगों से मास्क पहनने, सामाजिक दूरी बनाए रखने और भीड़-भाड़ से बचने का आग्रह किया. उन्होंने लोगों से कहा कि वे कुछ और समय धैर्य बनाए रखें क्योंकि मदद बस पहुंचने ही वाली है.

अमेरिका में कोरोना की नई लहर, 24 घंटे में आए 1.87 लाख नए केस, दो हजार संक्रमितों की मौत

दुनिया के 218 देशों में फैला कोरोना वायरस, 24 घंटे में आए 6.40 लाख नए केस, 10680 संक्रमितों की मौत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

POK में फिर बरसीं पाकिस्तानी गोलियां! चुनाव से पहले फायरिंग, 2 की मौत
POK में फिर बरसीं पाकिस्तानी गोलियां! चुनाव से पहले फायरिंग, 2 की मौत
ईरान ने मान ली ये शर्त तो परमाणु डील से पीछे हट जाएंगे ट्रंप? रिपोर्ट में बड़ा दावा
ईरान ने मान ली ये शर्त तो परमाणु डील से पीछे हट जाएंगे ट्रंप? रिपोर्ट में बड़ा दावा
नेतन्याहू ने ठुकराया ट्रंप का गाजा पीस प्लान, कहा- 'इजरायली सेना...'
नेतन्याहू ने ठुकराया ट्रंप का गाजा पीस प्लान, कहा- 'इजरायली सेना...'
मक्का रक्षा समझौते पर भड़का ईरान तो आया तुर्किए का रिएक्शन, कहा - 'ये केवल...'
मक्का रक्षा समझौते पर भड़का ईरान तो आया तुर्किए का रिएक्शन, कहा - 'ये केवल...'

वीडियोज

Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
अब दोबारा से होगी आरजीकर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
अब दोबारा से होगी RG कर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
Gum Disease Can Cause Heart Attack: मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
Embed widget