एक्सप्लोरर

Biden On Florida Shooting: 'अमेरिका में श्वेत वर्चस्व के लिए कोई जगह नहीं', फ्लोरिडा में हुई गोलीबारी पर भड़के अमेरिकी राष्ट्रपति

US Florida Shooting: अमेरिका में फ्लोरिडा में तीन अश्वेत लोगों की गोलीमार हत्या कर दी गई है. इस घटना पर अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने नाराजगी जाहिर की है.

Florida Shooting: अमेरिका में गोलीबारी की घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही हैं, आये दिन गोलीबारी से जुड़ी खबरें देखने को मिल जाती हैं. ताजा मामला अमेरिका के फ्लोरिडा का है, जहां बीते शनिवार को एक जनरल स्टोर में अश्वेत लोगों को निशाना बनाते हुए ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी है, जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई. 

अब इस घटना पर अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने अपने प्रतिक्रिया दी है. द गार्जियन की रिपोर्ट के अनुसार, राष्ट्रपति जो बाइडेन ने रविवार को एक बयान में कहा कि हमें स्पष्ट रूप से से कहना चाहिए कि अमेरिका में श्वेत वर्चस्व का कोई स्थान नहीं है. उन्होंने आगे कहा कि हमें ऐसे देश में रहने बचना होगा, जहां किसी अश्वेत व्यक्ति को दुकान पर जाते समय या स्कूल जाते समय उनकी त्वचा के रंग के कारण गोली मार दिया जाता है. हमें ऐसा समाज नहीं बनाना है, जहां अश्वेत लोग अपने घरों से बाहर निकलने से डरने लगे. 

गवर्नर ने भी जताया दुख 

वहीं, फ्लोरिडा के गवर्नर रॉन डेसेंटिस ने हमलवारों को 'घृणित पागल' करार दिया. डेसेंटिस ने हत्यारे के बारे में कहा कि उन्होंने जो किया वह फ्लोरिडा राज्य में पूरी तरह से अस्वीकार्य है.  हम लोगों को उनकी जाति और नस्ल के आधार पर निशाना नहीं बनने देंगे.

तीन अश्वेत लोगों की हत्या

बता दें कि अमेरिका के फ्लोरिडा में शनिवार को जैकसनविले के एक स्टोर में यह घटना हुई, जहां एक श्वेत व्यक्ति ने गोलीबारी कर तीन अश्वेत लोगों की हत्या करने के बाद खुद को भी गोली मार ली. स्थानीय शेरिफ ने इस हमले को ‘‘नस्लवाद से प्रेरित’’ बताया है.  मीडिया से बात करते हुए स्थानीय पुलिस अधिकारी ने बताया कि शुरुआती जांच में मिले सबूतों के आधार पर अनुमान लगाया जा रहा है कि हमलावर नफरत की विचारधारा से प्रभावित था, जो इस हमले का मुख्य कारण है. 

हमलावर ने खुद को भी मारी गोली 

पुलिस ने पीड़ितों की पहचान कर ली है, जिसमें 52 वर्षीय एंजेला मिशेल कैर, जिन्हें उनकी कार में गोली मारी गई. 29 वर्षीय ग्राहक जेराल्ड गैलियन और  स्टोर के कर्मचारी ए जे लागुएरे (19) का नाम शामिल है.  रिपोर्ट के अनुसार, गैलियन और  लागुएरे जान बचाकर भागने की कोशिश में मारे गए. अधिकारियों ने बताया कि हमलावर 20 साल का श्वेत व्यक्ति था. अमेरिकी अधिकारी जैक्सनविले शेरिफ टीके वाटर्स ने बताया कि हमलावर एक एआर-स्टाइल राइफल और एक हैंडगन से लैस था, जिसने वारदात को अंजाम देने के बाद खुद को भी गोली मारा ली. इससे पहले 2022 में न्यूयॉर्क के बफेलो में एक श्वेत हमलावर ने अश्वेतों को निशाना बनाकर किए हमले में 10 लोगों की हत्या कर दी थी. 

ये भी पढ़ें: US Soldier Arrested: जानें कौन है ओसामा बिन लादेन को पकिस्तान में घुसकर मारने वाला अमेरिकी सेना का स्पेशल जवान, जो हुआ है अरेस्ट

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Iran Nuclear Programe: क्या ईरान फिर शुरू कर रहा न्यूक्लियर प्रोग्राम? मोसाद का दावा- 'पिकएक्स माउंटेन में सुरक्षित हैं यूरेनियम सेंट्रीफ्यूज'
क्या ईरान फिर शुरू कर रहा न्यूक्लियर प्रोग्राम? मोसाद का दावा- 'पिकएक्स माउंटेन में सुरक्षित हैं यूरेनियम सेंट्रीफ्यूज'
US Tariff On Canada: डोनाल्ड ट्रंप ने अब कनाडा पर लगाया 50 फीसदी टैरिफ, शराब, डेयरी समेत लिस्ट में हैं ये प्रोडक्ट्स
डोनाल्ड ट्रंप ने अब कनाडा पर लगाया 50 फीसदी टैरिफ, शराब, डेयरी समेत लिस्ट में हैं ये प्रोडक्ट्स
दोस्त 'रूस' के मिसाइल हमले में मारे गए 4 भारतीय, गुस्से में विदेश मंत्रालय ने दी चेतावनी- 'भारतीयों की जान खतरे में डालना...'
दोस्त 'रूस' के मिसाइल हमले में मारे गए 4 भारतीय, गुस्से में विदेश मंत्रालय ने दी चेतावनी- 'भारतीयों की जान खतरे में डालना...'
अमेरिका ने ईरान पर फिर किया घातक हमला, लगातार 10वीं रात बरसाया बारूद, कहा- 'हॉर्मुज से 900...'
अमेरिका ने ईरान पर फिर किया घातक हमला, लगातार 10वीं रात बरसाया बारूद, कहा- 'हॉर्मुज से 900...'

वीडियोज

DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!
Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ
BMW खरीदते वक्त Mileage कौन देखता है? Mileage नहीं, Experience मायने रखता है! Ft. Himanshu Arya
Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा
Lock Upp 2 से Yogesh Rawat हुए Evict, Fans ने Makers को किया ट्रोल, बोले- 'Unfair Elimination!'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘प्रधान, शाह और पीएम मोदी दें इस्तीफा’, पीएम आवास के बाहर रातभर चलेगा राहुल का धरना, मान-मनौव्वल की कोशिश नाकाम
‘प्रधान, शाह और पीएम मोदी दें इस्तीफा’, पीएम आवास के बाहर रातभर चलेगा राहुल का धरना
यूपी चुनाव 2027 में बीजेपी का चेहरा सीएम योगी होंगे या नहीं? पंकज चौधरी ने दिए ये संकेत
यूपी चुनाव 2027 में बीजेपी का चेहरा सीएम योगी होंगे या नहीं? पंकज चौधरी ने दिए ये संकेत
Maharashtra Politics: शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
'तो यह दिन नहीं देखना पड़ता... ' मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी के धरने पर बोले अशोक गहलोत
'तो यह दिन नहीं देखना पड़ता... ' मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी के धरने पर बोले अशोक गहलोत
नीम के पेड़ पर कैसे उग आता है पीपल या बरगद, जानें इसके पीछे का विज्ञान
नीम के पेड़ पर कैसे उग आता है पीपल या बरगद, जानें इसके पीछे का विज्ञान
सफदरजंग से मेदांता अस्पताल में शिफ्ट होंगे सोनम वांगचुक, दिल्ली हाई कोर्ट का बड़ा आदेश    
सफदरजंग से मेदांता अस्पताल में शिफ्ट होंगे सोनम वांगचुक, दिल्ली हाई कोर्ट का बड़ा आदेश    
Embed widget