एक्सप्लोरर

US Election: फिलहाल दूसरी प्रेसिडेंशियल डिबेट नहीं चाहते बाइडेन, ट्रंप का जिक्र करते हुए कही ये बात

अमेरिका में राष्ट्रपति पद चुनाव के चुनाव से पहले दूसरी डिबेट 15 अक्टूबर को मियामी में होनी है. बाइडेन का कहना है कि जब तक राष्ट्रपति ट्रंप पूरी तरह कोरोना संक्रमण से मुक्त नहीं हो जाते तब तक दूसरी डिबेट नहीं होनी चाहिए.

वाशिंगटन: अमेरिका में राष्ट्रपति पद के चुनाव के लिए डेमोक्रेटिक पार्टी के उम्मीदवार जो बाइडेन ने मंगलवार को कहा कि अगर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प अगले सप्ताह तक कोविड-19 से उबर नहीं पाते हैं, तो राष्ट्रपति पद की दूसरी आधिकारिक बहस (प्रेसिडेंशियल डिबेट) नहीं होनी चाहिए. पूर्व उप राष्ट्रपति बाइडेन ने पत्रकारों से कहा, ‘‘मुझे लगता है कि अगर वह कोविड-19 से उबर नहीं पाते, तो हमें बहस नहीं करनी चाहिए.’’

15 अक्टूबर को मियामी में होगी दूसरी डिबेट

बाइडेन और ट्रम्प के बीच पहली आधिकारिक बहस 29 सितम्बर को हुई थी. दूसरी आधिकारिक बहस 15 अक्टूबर को मियामी और तीसरी और अंतिम बहस 22 अक्टूबर को टेनेसी के नैशविले में होनी है. बाइडेन ने कहा कि उन्हें दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन करना चाहिए.

संक्रमण के फैलने का डर

बाइडेन ने कहा, ‘‘कई लोग संक्रमित हो गए हैं. यह एक गंभीर समस्या है, इसलिए मैं क्लीवलैंड क्लिनिक के दिशा-निर्देशों का पालन करूंगा और जो डॉक्टर कहेंगे, वही करूंगा.’’ उन्होंने कहा, ‘‘मुझे नहीं पता कि राष्ट्रपति की सेहत अभी कैसी है. मैं उनके साथ बहस को तैयार हूं और उम्मीद करता हूं कि सभी दिशा-निर्देशों का पालन किया जाए.’’

दूसरी डिबेट के लिए डोनॉल्ड ट्रम्प  हैं तैयार

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनॉल्ड ट्रम्प ने मंगलवार को ट्वीट किया था कि वह दूसरी बहस के लिए उत्साहित हैं. राष्ट्रपति ने कहा, ‘‘मैं 15 अक्टूबर गुरुवार को मियामी में बहस के लिए उत्साहित हूं.’’ इससे पहले बाइडेन ने पेंसिल्वेनिया में कहा था कि अमेरिका में नफरत के लिए कोई जगह नहीं है.

उन्होंने कहा था, ‘‘अमेरिका में नफरत के लिए कोई जगह नहीं है. इसे अनुमति नहीं दी जाएगी, इसे किसी तरह बढ़ावा नहीं दिया जाएगा, इसे पनाह नहीं दी जाएगी.’’ देश के उप राष्ट्रपति माइक पेंस और डेमोक्रेटिक पार्टी की ओर से उन्हें चुनौती देने वाली सीनेटर कमला हैरिस के बीच बुधवार को उटाह की सॉल्ट लेक सिटी में उप राष्ट्रपति पद की बहस होगी. अमेरिका में तीन नवम्बर को राष्ट्रपति चुनाव होने हैं.

इसे भी पढ़ेंः Shaheen Bagh Protest: शांतिपूर्ण विरोध के नाम पर अतिक्रमण क्यों? | Master Stroke

उत्तर प्रदेश के देवरिया में गोली लगने से एक व्यक्ति की मौत, दूसरा गंभीर 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'ईरान ने फिर शुरू किया परमाणु मिसाइल प्रोग्राम', पूर्व अमेरिकी जनरल ने दी चेतावनी
'ईरान ने फिर शुरू किया परमाणु मिसाइल प्रोग्राम', पूर्व अमेरिकी जनरल ने दी चेतावनी
रूस-यूक्रेन के बीच ओलेश्की में हुआ सीजफायर, मेलानिया ट्रंप ने कराया समझौता
रूस-यूक्रेन के बीच ओलेश्की में हुआ सीजफायर, मेलानिया ट्रंप ने कराया समझौता
Explained: क्या नेतन्याहू का युग समाप्त होने की कगार पर? आज वोटिंग, जानिए सबकुछ
Explained: क्या नेतन्याहू का युग समाप्त होने की कगार पर? आज वोटिंग, जानिए सबकुछ
हाई स्पीड रेस में हुई थी मां-बेटी की मौत, भारतीय मूल के 2 लोगों को कोर्ट ने दी सजा
हाई स्पीड रेस में हुई थी मां-बेटी की मौत, भारतीय मूल के 2 लोगों को कोर्ट ने दी सजा

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार MLC चुनाव में कौन मारेगा बाजी? दांव पर अनंत सिंह की भी साख
बिहार MLC चुनाव रिजल्ट: वोटों की गिनती जारी, दांव पर अनंत सिंह की भी साख
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
WPL Auction: मुंबई इंडियंस कंगाल, नीलामी से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
मुंबई इंडियंस कंगाल, WPL ऑक्शन से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
Sigma OTT Release: अब ओटीटी पर धमाल मचाएगी जेसन संजय की 'सिग्मा', जानें- कब और कहां देख सकेंगे?
अब ओटीटी पर धमाल मचाएगी 'सिग्मा', जानें- कब और कहां देख सकेंगे?
SIR में गड़बड़ियों पर बोले AIMIM के वारिस पठान, 'असदुद्दीन ओवैसी ने भी...'
SIR में गड़बड़ियों पर बोले AIMIM के वारिस पठान, 'असदुद्दीन ओवैसी ने भी...'
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
AI की बाज जैसी नजर! पत्थरों के ढेर से ढूंढ निकाला खोया इयरबड
AI की बाज जैसी नजर! पत्थरों के ढेर से ढूंढ निकाला खोया इयरबड
Embed widget