एक्सप्लोरर

अमेरिका: जानिए भारत को लेकर राष्ट्रपति जो बाइडन का क्या रुख है?

बाइडन ने अपने प्रशासन में महत्वपूर्ण पदों पर कम से कम 20 भारतीय-अमेरिकियों को नामित किया है जिनमें से 13 महिलाएं हैं.बाइडन प्रशासन ने बाइडन के पदभार संभालते ही भारत के पड़ोसी देश चीन और पाकिस्तान को सख्स चेतावनी दी है.

वॉशिंगटन: अमेरिका में 78 साल के डेमोक्रेटिक नेता जो बाइडन ने देश के 46वें राष्ट्रपति के रूप में शपथ ले ली है. तीन दशक से भी ज्यादा समय तक डेलावेयर से सीनेटर रहने और फिर पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा के साथ आठ साल तक उपराष्ट्रपति रहने के दौरान बाइडन का भारत-अमेरिका संबंधों का मजबूत पैरोकार रहने का ट्रैक रिकॉर्ड है.

भारत और अमेरिका स्वाभाविक साझेदार- बाइडन

जो बाइडन ने अपने चुनाव प्रचार के दौरान कहा था कि भारत और अमेरिका स्वाभाविक साझेदार हैं. रिपब्लिकन प्रशासन के दौरान भारत-अमेरिका असैन्य परमाणु करार पारित कराने और द्विपक्षीय कारोबार में 500 अरब डॉलर का लक्ष्य तय करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने से लेकर बाइडन के हमेशा भारतीय नेतृत्व के साथ मजबूत संबंध रहे हैं और बड़ी संख्या में भारतीय-अमेरिकी उनसे जुड़े हैं.

बाइडन प्रशासन में शामिल हैं बीस भारतीय-अमेरिकी

बाइडन ने अपने प्रशासन में महत्वपूर्ण पदों पर कम से कम 20 भारतीय-अमेरिकियों को नामित किया है जिनमें से 13 महिलाएं हैं. यह अपने आप में एक ऐसे छोटे जातीय समूह के लिए एक नया रिकॉर्ड है जिसकी आबादी कुल आबादी का महज एक प्रतिशत है. इन लोगों में से 17 शक्तिशाली व्हाइट हाउस परिसर का हिस्सा होंगे.

चीन-पाकिस्तान को बाइडन प्रशासन की चेतावनी

वहीं, बाइडन प्रशासन ने बाइडन के पदभार संभालते ही भारत के पड़ोसी देश चीन और पाकिस्तान को सख्स चेतावनी दी है. दोनों ही देशों से भारत के रिश्ते वर्तमान में अच्छे नहीं हैं. अमेरिका के भावी रक्षा मंत्री जनरल (अवकाश प्राप्त) लॉयड ऑस्टिन ने कहा है कि चीन पहले ही ‘क्षेत्रीय प्रभुत्वकारी शक्ति’ बन चुका है और अब उसका लक्ष्य ‘नियंत्रणकारी विश्वशक्ति’ बनने का है. चीन की ऐसी कोशिशों को नाकाम करने के लिए पूरी सरकार को एक साथ मिलकर विश्वसनीय तरीके से काम करने की जरूरत होगी.

इतना ही नहीं पाकिस्‍तान की ओर से भारत विरोधी आतंकवादी गुटों लश्‍कर और जैश-ए-मोहम्‍मद के खिलाफ अधूरे कदमों का जिक्र करते हुए ऑस्टिन ने कहा, ''मैं अपने कार्यकाल के दौरान पाकिस्‍तान पर दबाव डालूंगा कि वह अपनी जमीन का इस्‍तेमाल आतंकवादियों के शरणस्‍थली के रूप में न होने दे.''

यह भी पढ़ें-

Kamala Harris Inauguration: अमेरिका में इतिहास रचने वाली उपराष्ट्रपति कमला हैरिस के बारे में जानिए

Joe Biden Inauguration: जानिए बाइडन ने कैसे तय किया अमेरिका के सबसे बुजुर्ग राष्ट्रपति तक का सफर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पनामा में फिर भूकंप के झटकों से कांप उठी धरती, 6.1 मैग्नीट्यूड दर्ज की गई तीव्रता
पनामा में 6.1 की तीव्रता वाले भूकंप से दहशत, देश में घोषित हुई इमरजेंसी
Explained: सऊदी प्रिंस कड़ी सुरक्षा वाले गुप्त बंकर में छिपे! डिफेंस स्टॉक हो रहा खत्म, हूती हमलों के बीच बड़ा अपडेट
Explained: सऊदी प्रिंस कड़ी सुरक्षा वाले गुप्त बंकर में छिपे! डिफेंस स्टॉक हो रहा खत्म, हूती हमलों के बीच बड़ा अपडेट
'वे सहमत हुए, क्योंकि मैंने...' रूस-यूक्रेन पीस डील को लेकर ट्रंप का बड़ा दावा
'वे सहमत हुए क्योंकि मैंने कहा...' रूस-यूक्रेन पीस डील पर बोले ट्रंप
'भारत पर यकीन, दोनों के संबंध...', PM मोदी-ट्रंप का नाम लेकर क्या बोले सर्जियो गोर?
'भारत पर यकीन, दोनों के संबंध...', PM मोदी-ट्रंप का नाम लेकर क्या बोले सर्जियो गोर?

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'वे सहमत हुए, क्योंकि मैंने...' रूस-यूक्रेन पीस डील को लेकर ट्रंप का बड़ा दावा
'वे सहमत हुए क्योंकि मैंने कहा...' रूस-यूक्रेन पीस डील पर बोले ट्रंप
MLC चुनाव से पहले RLM में संग्राम! रामपुकार सिन्हा सस्पेंड, अब 3 MLA पर गिरेगी गाज?
MLC चुनाव से पहले RLM में संग्राम! रामपुकार सिन्हा सस्पेंड, अब 3 MLA पर गिरेगी गाज?
'भारत पर यकीन, दोनों के संबंध...', PM मोदी-ट्रंप का नाम लेकर क्या बोले सर्जियो गोर?
'भारत पर यकीन, दोनों के संबंध...', PM मोदी-ट्रंप का नाम लेकर क्या बोले सर्जियो गोर?
नॉर्थ अमेरिका में बॉलीवुड फिल्मों की धूम, 'धुरंधर 2' बनी नंबर 1, जानें- 'दृश्यम 3' को टॉप 10 लिस्ट में मिली कौन सी जगह ?
नॉर्थ अमेरिका में बॉलीवुड फिल्मों की धूम, जानें- टॉप 10 फिल्मों की लिस्ट
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
एक महल से दूसरे महल क्यों भागे फिर रहे सऊदी क्राउन प्रिंस? खालिद एयरपोर्ट बंद
एक महल से दूसरे महल क्यों भागे फिर रहे सऊदी क्राउन प्रिंस? खालिद एयरपोर्ट बंद
शिवा शर्मा मर्डर: हर साल बदल जाता था नंबर, दोस्त की मदद से नेपाल भागी आरोपी श्रद्धा
शिवा शर्मा मर्डर: हर साल बदल जाता था नंबर, दोस्त की मदद से नेपाल भागी आरोपी श्रद्धा
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
Embed widget