एक्सप्लोरर

Russia-Ukraine War: 'यूक्रेन से युद्ध खत्म करना चाहे रूस तो बातचीत के लिए हम भी तैयार'- बाइडेन और मैक्रों ने पुतिन के सामने रखी शर्त

Biden-Macron Joint Statement: अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडेन और फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने कहा कि अगर पुतिन युद्ध खत्म करने के इच्छुक हैं तो वह रूसी राष्ट्रपति से बात करने के लिए तैयार हैं.

US-France Joint Statement: रूस और यूक्रेन के बीच पिछले 9 महीने से युद्ध चल रहा है, लेकिन अब भी कोई पीछे हटने को तैयार नहीं है. रूसी सेना के हमले से यूक्रेन के चमचमाते शहर खंडहरों में तब्दील हो चुके हैं. इसके बाद भी यूक्रेन ने हथियार नहीं डाले. यूक्रेन के खिलाफ युद्ध छेड़ने के कारण पश्चिमी देश रूस से काफी नाराज हो गए हैं. 

अमेरिका सहित तमाम पश्चिमी देश अब रूस को पूरी दुनिया से अलग-थलग करने में जुटे हैं. इस जंग रूस-यूक्रेन जंग पर अमेरिका और फ्रांस का एक साझा बयान सामने आया है. अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन और फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने अपने साझा बयान में रूसी हमले की निंदा की है. दोनों नेताओं ने कहा कि यदि पुतिन जंग रोकने के इच्छुक हों, तो हम भी बात करने के लिए तैयार हैं. 

पुतिन के सामने रखी युद्ध रोकने की शर्त

दोनों नेताओं ने व्हाइट हाउस की बैठक के बाद जारी एक बयान में कहा कि अगर पुतिन युद्ध को समाप्त करने के इच्छुक हैं तो वह रूसी राष्ट्रपति से बात करने के लिए तैयार हैं. बता दें कि जब से पुतिन ने यूक्रेन के खिलाफ जंग शुरू की है, तब से बाइडेन ने उनसे बात करने का विरोध किया है, जबकि मैक्रों ने पुतिन के साथ संचार के रास्ते खुले हुए रखे हैं. 

यूक्रेन के हितों की रक्षा करने का संकल्प

प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए बाइडेन ने कहा, 'मैं यह पता लगाने के लिए उनसे बात करने को तैयार हूं कि अब क्या करेंगे.' हालांकि बाइडेन ने कहा कि वह केवल अपने नाटो सहयोगियों के परामर्श से ऐसा करेंगे और ऐसा कुछ भी नहीं करेंगे जिससे यूक्रेन के हितों को नुकसान पहुंचे. उन्होंने कहा कि मैं इसे अपने दम पर नहीं करने जा रहा हूं. इस दौरान मैक्रों और बाइडेन ने यूक्रेन में आक्रमण और सेना द्वारा वहां किए गए अत्याचारों के लिए रूस को जिम्मेदार ठहराया.

दूसरी बार अमेरिकी दौरे पर मैक्रों

वहीं मैक्रों ने कहा, 'मैं पुतिन से यूक्रेन पर आक्रमण रोकने और परमाणु संयंत्रों की सुरक्षा के लिए बात करना जारी रखूंगा.' बता दें कि फ्रांस के राष्ट्रपति बनने के बाद इमैनुएल मैक्रों दूसरी बार अमेरिका की राजकीय यात्रा पर मंगलवार (29 नवंबर) को वाशिंगटन पहुंचे थे और बाइडेन से लंबी बातचीत की थी. इस दौरान दोनों नेताओं ने मानवाधिकारों के सम्मान, चीन की चुनौतियों और जलवायु परिवर्तन जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की. 

ये भी पढ़ें-Russia-Ukraine War: रूसी सेना की बमबारी से यूक्रेन को काफी नुकसान, युद्ध में 10 से 13 हजार जवानों की गई जान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

29 साल के सऊदी प्रिंस की रहस्यमयी तरीके, लग्जरी होटल में ड्रग्स और शराब पार्टी के बाद मिला शव
29 साल के सऊदी प्रिंस की रहस्यमयी तरीके, लग्जरी होटल में ड्रग्स और शराब पार्टी के बाद मिला शव
France Wildfires: फ्रांस में जंगल की भीषण आग, हजारों लोगों को सुरक्षित जगहों पर भेजा गया, जानें कैसी है मौजूद स्थिति
फ्रांस में जंगल की भीषण आग, हजारों लोगों को सुरक्षित जगहों पर भेजा गया, जानें कैसी है मौजूद स्थिति
पाकिस्तान ने फिर की नापाक हरकत, इशाक डार ने बोला झूठ तो भारत ने दिया मुंहतोड़ जवाब, कहा- आतंकवाद...
पाकिस्तान ने फिर की नापाक हरकत, इशाक डार ने बोला झूठ तो भारत ने दिया मुंहतोड़ जवाब, कहा- आतंकवाद...
डोनाल्ड ट्रंप ने दुनिया के 17 देशों पर फोड़ा टैरिफ बम, भारत-पाकिस्तान पर कितने प्रतिशत लगाया?
डोनाल्ड ट्रंप ने दुनिया के 17 देशों पर फोड़ा टैरिफ बम, भारत-पाकिस्तान पर कितने प्रतिशत लगाया?

वीडियोज

CJP Meets Govt. | Jantar Mantar Protest | Delhi में सरकार और Cockroach Janta Party के बीच बातचीत!
Jantar Mantar Protest | PM Modi On Paper Leak: मान गए वांगचुक...CJP का गेम ओवर? | Sonam Wangchuk
PM Modi On NEET | Jantar Mantar Protest: Paper Leak पर आने वाला है सख्त कानून! | Sonam | ABP
Sonam Wangchuk Ended Hunger Strike | Jantar Mantar: सरकार ने वांगचुक को मना लिया | JP Nadda
Sonam Wangchuk Ended Hunger Strike | Jantar Mantar: JP Nadda ने वांगचुक का ऐसे तुड़वाया अनशन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुम्हारी हिम्मत कैसे हुई? दिल्ली यूनिवर्सिटी ने छात्रों को जंतर मंतर जाने से रोका तो गुस्से में आए राहुल गांधी, जमकर सुनाया
तुम्हारी हिम्मत कैसे हुई? दिल्ली यूनिवर्सिटी ने छात्रों को जंतर मंतर जाने से रोका तो गुस्से में आए राहुल गांधी, जमकर सुनाया
Bihar NEET Protest Live: मधेपुरा में सड़क पर उतरे NSUI के छात्र, नवादा में फ्लैग मार्च, RJD बोली- धर्मेंद्र प्रधान को हटाएं
मधेपुरा में सड़क पर उतरे NSUI के छात्र, नवादा में फ्लैग मार्च, RJD बोली- धर्मेंद्र प्रधान को हटाएं
‘क्या कमाल का खिलाड़ी है!’ वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी के मुरीद हुए शशि थरूर, दे दिया बड़ा बयान
‘क्या कमाल का खिलाड़ी है!’ वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी के मुरीद हुए शशि थरूर, दे दिया बड़ा बयान
Bihar Protest Viral Video: ई बिहार है बाबू! न लाठी का डर, न धुएं का असर... बिहारी लइकों का भौकाल हमेशा अमर!
ई बिहार है बाबू! न लाठी का डर, न धुएं का असर... बिहारी लइकों का भौकाल हमेशा अमर!
प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए एक्टर्स को मिल रहे हैं पैसे? एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी के खुलासे से मचा हड़कंप
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', आकांक्षा पुरी का चौंकाने वाला खुलासा
29 साल के सऊदी प्रिंस की रहस्यमयी तरीके, लग्जरी होटल में ड्रग्स और शराब पार्टी के बाद मिला शव
29 साल के सऊदी प्रिंस की रहस्यमयी तरीके, लग्जरी होटल में ड्रग्स और शराब पार्टी के बाद मिला शव
'...अब फ्रेंड्स पर आ गए', पीएम मोदी के वीडियो पर बोले AAP के मनीष सिसोदिया
'...अब फ्रेंड्स पर आ गए', पीएम मोदी के वीडियो पर बोले AAP के मनीष सिसोदिया
PM मोदी के आधी रात वाले वीडियो पर CJP बोली - 'सबसे सख़्त कार्रवाई है, जो आप...'
PM मोदी के आधी रात वाले वीडियो पर CJP बोली - 'सबसे सख़्त कार्रवाई है, जो आप...'
Embed widget