एक्सप्लोरर

अंतरिक्ष से लौटकर जेफ बेजोस ने ग्राहकों और कर्मचारियों का किया शुक्रिया, कहा- आपके पैसों से हुआ ये संभव

बेजोस के सपनों को साकार करने वाली यह उड़ान 2015 से न्यू शेपर्ड रॉकेट द्वारा अंतरिक्ष की 15 सफल परीक्षण उड़ानों के बाद हुई है। पूर्व की परीक्षण उड़ानों में हालांकि कोई यात्री नहीं गया था.

अमेजॉन के संस्थापक जेफ बेजोस ने अपने रॉकेट से अंतरिक्ष की यात्रा कर इतिहास रच दिया है. दस मिनट की उड़ान के बाद रेगिस्तान में कैप्सूल के जरिए लौटे बेजोस ने इसे 'अब तक का सबसे बेहतरीन दिन' बताया. साथ ही बेजोस ने अपनी इस सफलता के लिए अपनी कंपनी के कर्मचारियों और ग्राहकों का धन्यवाद कहा है.

जेफ बेजोस ने कहा, "मैं अमेजॉन के हरएक कर्मचारी और हरएक अमेजॉन ग्राहक को धन्यवाद देना चाहता हूं, क्योंकि आप लोगों ने इस सब के लिए भुगतान किया है. अमेजॉन के ग्राहकों के पैसों से बेजोस की अंतरिक्ष उड़ान का भुगतान किया गया, कर्मचारियों ने थोड़ा अलग तरीके से भुगतान किया."

इस साल दो और उड़ान अंतरिक्ष के लिए होगी

बेजोस ने अमेजन के सिएटल मुख्यालय के पास केंट, वॉशिंगटन में 2000 में ‘ब्लू ओरिजिन’ की स्थापना की थी. ‘ब्लू ओरिजिन’ के मुख्य कार्यकारी अधिकारी बॉब स्मिथ ने कहा है कि इस साल के अंत तक कंपनी की दो और उड़ान अंतरिक्ष के लिए होगी. ब्रैनसन द्वारा 2004 में शुरू ‘वर्जिन गैलेक्टिक’ के यान से यात्रा करने के लिए 600 लोग पहले से कतार में हैं. 

बेजोस अपने भाई, नीदरलैंड्स के रहने वाले 18 वर्षीय युवक और टेक्सास की रहने वाली 82 वर्षीय महिला पायलट के साथ अंतरिक्ष यात्रा पर गए थे. इस यात्रा में बेजोस के साथ अंतरिक्ष जाने वाले सबसे युवा और सबसे बुजुर्ग शख्स थे. ‘ब्लू ओरिजिन’ और अमेजन के संस्थापक बेजोस दूसरे अरबपति हैं जो अपने ही रॉकेट से अंतरिक्ष की यात्रा पर गए.

अमेरिका के पहले अंतरिक्ष यात्री एलन बी शेपर्ड के नाम पर ‘ब्लू ओरिजिन’ के न्यू शेपर्ड रॉकेट ने अपोलो 11 के चांद पर उतरने की 52वीं वर्षगांठ पर यात्रियों के साथ उड़ान भरी. बेजोस से नौ दिन पहले ‘वर्जिन गैलेक्टिक’ के रिचर्ड ब्रैनसन अंतरिक्ष गए थे. रिचर्ड ब्रैनसन 11 जुलाई को अंतरिक्ष में जितनी ऊंचाई पर पहुंचे थे, उससे 10 मील (16 किलोमीटर) अधिक ऊंचाई 66 मील (106 किलोमीटर) पर ब्लू ओरिजिन का यान पहुंचा.

ये भी पढ़ें-
ड्रोन वाली साजिश से निपटने के लिए वेस्टर्न नेवी कमांड का बड़ा एलान, 3 किमी की रेंज में ड्रोन नष्ट होगा

बर्ड फ्लू से 11 साल के बच्चे की मौत से बढ़ी चिंता, जानें- क्या है यह वायरस, इसके लक्षण और बचाव

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मिडटर्म इलेक्शन तक नहीं करेंगे हमला, ट्रंप बोले- ईरान से चल रही सार्थक बातचीत
मिडटर्म इलेक्शन तक नहीं करेंगे हमला, ट्रंप बोले- ईरान से चल रही सार्थक बातचीत
Anne Carson ने जीता साहित्य का नोबेल, प्राचीन को आधुनिकता से जोड़ने में माहिर
Anne Carson ने जीता साहित्य का नोबेल, प्राचीन को आधुनिकता से जोड़ने में माहिर
शहबाज ने नहीं भरी हामी, फिर भी मुनीर सऊदी में पाकिस्तानी सेना भेजने को तैयार
शहबाज ने नहीं भरी हामी, फिर भी मुनीर सऊदी में पाकिस्तानी सेना भेजने को तैयार
'घर में रहे, Video न शेयर करें', भारतीय दूतावास की सऊदी में अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी
'घर में रहे, Video न शेयर करें', भारतीय दूतावास की सऊदी में अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी

वीडियोज

नाना पाटेकर की अंतिम यात्रा की तैयारी शुरू, गांव में पसरा सन्नाटा
एक शिष्य के सुसाइड पर सवाल !
मायानगरी के नाना...ऐसे तो नहीं जाना था
आंदोलन की बदलती 'भाषा', शुरू हुआ रील आंदोलन !
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब कहां रुकेंगे?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Bypolls Result 2026 LIVE Streaming: नंदीग्राम में BJP और तमिलनाडु में चलेगा विजय का जादू? कहां-कैसे देखें रिजल्ट
नंदीग्राम में BJP और तमिलनाडु में चलेगा विजय का जादू? कहां-कैसे देखें रिजल्ट Live
CJP प्रोटेस्ट से पहले सुरक्षा घेरा, दिल्ली में 20000 से अधिक जवानों की तैनाती
CJP प्रोटेस्ट से पहले सुरक्षा घेरा, दिल्ली में 20000 से अधिक जवानों की तैनाती
वैभव सूर्यवंशी के 'सुपरस्टार' बनने पर कपिल देव का बड़ा बयान, कांबली से की तुलना
वैभव सूर्यवंशी के 'सुपरस्टार' बनने पर कपिल देव का बड़ा बयान, कांबली से की तुलना
नाना पाटेकर के निधन पर तनुश्री दत्ता का बड़ा बयान, 'अहंकारी आदमी था, ईश्वर ने ही प्राण हरे हैं...'
नाना पाटेकर के निधन पर तनुश्री दत्ता का बड़ा बयान, 'अहंकारी आदमी था, ईश्वर ने ही प्राण हरे हैं...'
'घर में रहे, Video न शेयर करें', भारतीय दूतावास की सऊदी में अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी
'घर में रहे, Video न शेयर करें', भारतीय दूतावास की सऊदी में अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी
'अभी इंतजार कीजिए', स्टारलिंक विवाद पर क्यों एलन मस्क बोले- थैंक्यू राहुल
'अभी इंतजार कीजिए', स्टारलिंक विवाद पर क्यों एलन मस्क बोले- थैंक्यू राहुल
'ज्ञानेश कुमार की तय हो जवाबदेही', दीपके को डर- '10 अक्टूबर से पहले गिरफ्तार..'
'ज्ञानेश कुमार की तय हो जवाबदेही', दीपके को डर- '10 अक्टूबर से पहले गिरफ्तार..'
SIR के पक्ष में उतरे 42 रिटायर्ड जज, देश के नाम खुला खत लिखकर किया आगाह
SIR के पक्ष में उतरे 42 रिटायर्ड जज, देश के नाम खुला खत लिखकर किया आगाह
Embed widget