एक्सप्लोरर

ट्रंप प्रशासन का परिवारवाद: चीफ ऑफ स्टाफ के संभावित लिस्ट में दामाद कुश्नर का नाम

व्हाइट हाउस की प्रवक्ता सारा सैंडर्स ने इन खबरों पर कहा, ‘‘मुझे इस बात की जानकारी नहीं है कि उनके नाम पर विचार चल रहा है लेकिन मुझे लगता है कि यहां सब लोग यह मानेंगे कि राष्ट्रपति उन्हें जिस भूमिका के लिए चुनेंगे वह उसमें बेहतर साबित होंगे.’’

वॉशिंगटन: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दामाद और वरिष्ठ सलाहकार जेरेड कुश्नर राष्ट्रपति के अगले चीफ ऑफ स्टाफ बनने वाले संभावित उम्मीदवारों की सूची में शामिल हैं. हफिंगटन पोस्ट ने इस संबंध में बृहस्पतिवार को सबसे पहले खबर दी. खबर के अनुसार, व्हाइट हाउस के प्रभावशाली सलाहकार और ट्रंप की बेटी इवांका के पति कुश्नर ने इस पद पर चर्चा के लिए रिपब्लिकन नेता से मुलाकात की.

व्हाइट हाउस की प्रवक्ता सारा सैंडर्स ने इन खबरों पर कहा, ‘‘मुझे इस बात की जानकारी नहीं है कि उनके नाम पर विचार चल रहा है लेकिन मुझे लगता है कि यहां सब लोग यह मानेंगे कि राष्ट्रपति उन्हें जिस भूमिका के लिए चुनेंगे वो उसमें बेहतर साबित होंगे.’’ मौजूदा चीफ ऑफ स्टाफ जॉन केली को इस साल के अंत तक पद छोड़ना है जिसकी वजह से राष्ट्रपति नए सेना प्रमुख की तलाश कर रहे हैं.

उपराष्ट्रपति माइक पेंस के 36 वर्षीय चीफ ऑफ स्टाफ निक आयर्स को इस पद के लिए सबसे पसंदीदा उम्मीदवार बताया जा रहा था लेकिन उन्होंने राष्ट्रपति को झटका देते हुए इस पद की दौड़ से बाहर रहने की घोषणा कर दी. कनाडा और मेक्सिको के बीच मुक्त व्यापार संधि की रक्षा करने में उत्तर अमेरिकी देशों के बीच बातचीत में कुश्नर की अहम भूमिका थी. उन्होंने पश्चिम एशिया शांति योजना का मसौदा तैयार करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है. ट्रंप प्रशासन ने कहा कि वह 2019 की शुरुआत में इसकी घोषणा करेगा.

37 वर्षीय कुश्नर के सऊदी अरब के वली अहद मोहम्मद बिन सलमान से भी करीबी संबंध है. इन खबरों के बाद भाई-भतीजेवाद की बहस शुरू होना तय है खासतौर से इस बात को लेकर कि कुश्नर के पास ट्रंप के चुनाव से पहले सरकार में काम करने का कोई अनुभव नहीं है. अपने ससुर की तरह कुश्नर ने वाशिंगटन की सबसे शक्तिशाली राजनीतिक शख्सियत में से एक बनने के लिए न्यूयॉर्क का रियल एस्टेट कारोबार छोड़ दिया.

ये भी देखें

राफेल डील पर मोदी सरकार को बड़ी राहत,जानिए SC के फैसले की बड़ी बातें, क्या हैं फैसले के मायने ?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

स्पेन में दो हाई स्पीड ट्रेनों के बीच टक्कर से भीषण हादसा, अबतक 64 मौतें
स्पेन में दो हाई स्पीड ट्रेनों के बीच टक्कर से भीषण हादसा, अबतक 64 मौतें
Explained: इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार से फायदा होगा?
इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार फायदेमंद?
इजरायल चुनाव के बीच ट्रंप का बड़ा दावा, उनके साथ से नेतन्याहू को हुआ फायदा
इजरायल चुनाव के बीच ट्रंप का बड़ा दावा, उनके साथ से नेतन्याहू को हुआ फायदा
इजरायल के एग्जिट पोल के नतीजों पर क्या बोले नेतन्याहू? बताया किसकी बनेगी सरकार
इजरायल के एग्जिट पोल के नतीजों पर क्या बोले नेतन्याहू? बताया किसकी बनेगी सरकार

वीडियोज

YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs
Bollywood News: लॉस एंजिल्स के रेड कारपेट पर छाया 'रामायण' की स्टार कास्ट का रॉयल लुक (28.10.26)
Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC चुनाव: बैलेट पेपर से चुनाव में कांग्रेस की हार पर PM का तंज, रांका ने पूछ लिया ये सवाल
MLC चुनाव: बैलेट पेपर से चुनाव में कांग्रेस की हार पर PM का तंज, रांका ने पूछ लिया ये सवाल
UP में चुनाव से पहले महिलाओं को 50 हजार रुपये देगी योगी सरकार? साफ हो गई तस्वीर
UP में चुनाव से पहले महिलाओं को 50 हजार रुपये देगी योगी सरकार? साफ हो गई तस्वीर
MLC Election Results 2026 LIVE: अब तक 19 सीटों के आए नतीजे, 11 पर बीजेपी, सपा को 2, कांग्रेस को बड़ा झटका
LIVE: अब तक 19 सीटों के आए नतीजे, 11 पर बीजेपी, सपा को 2, कांग्रेस को बड़ा झटका
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
NZ वनडे सीरीज से पहले मुश्किल में टीम इंडिया, प्रसिद्ध कृष्णा बाहर; रिप्लेसमेंट कौन?
NZ वनडे सीरीज से पहले मुश्किल में टीम इंडिया, प्रसिद्ध कृष्णा बाहर; रिप्लेसमेंट कौन?
ED की बड़ी कार्रवाई, आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की जमीन-इमारतें अटैच
ED की बड़ी कार्रवाई, आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की जमीन-इमारतें अटैच
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान

Embed widget