एक्सप्लोरर

जापान के प्रधानमंत्री ने न्यूक्लियर प्रोगाम पर नॉर्थ कोरिया को दी चेतावनी

रूस की अपनी यात्रा के दौरान शिंजो आबे, रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मिलकर रविवार को प्योंगयांग के नवीनतम परमाणु परीक्षण की स्थिति और 29 अगस्त को जापान के ऊपर से बैलिस्टिक मिसाइल के लॉन्च पर भी चर्चा करेंगे.

टोक्यो: जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे ने उत्तर कोरिया को अपनी मिसाइल और परमाणु हथियार विकास नीतियों को जारी रखने को लेकर चेतावनी दी. आबे ने बुधवार को कहा कि जापान, रूस और अंतर्राष्ट्रीय समुदाय के साथ बातचीत करेगा. ताकि इससे उत्तर कोरिया को यह समझाया जा सके कि अगर वह अपनी परमाणु महत्वाकांक्षाओं को जारी रखता है, तो इस देश का कोई भविष्य नहीं होगा. समाचार एजेंसी एफे न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, पूर्वी आर्थिक मंच में भाग लेने के लिए व्लादिवोस्तोक के लिए रवाना होने से पहले उन्होंने यह बात कही.

रूस की अपनी यात्रा के दौरान शिंजो आबे, रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मिलकर रविवार को प्योंगयांग के नवीनतम परमाणु परीक्षण की स्थिति और 29 अगस्त को जापान के ऊपर से बैलिस्टिक मिसाइल के लॉन्च पर भी चर्चा करेंगे. जापान की सरकार के अनुसार, पिछले चार महीनों में यह इन दोनों नेताओं की दूसरी मुलाकात होगी. आबे को उम्मीद है कि इस मुलाकात के दौरान वह पुतिन से किम जोंग-उन के शासन पर दवाब बनाने में समर्थन हासिल कर लेंगे.

रविवार को किए उत्तर कोरिया के परीक्षण के बाद आबे ने पुतिन से फोन की और उन्हें याद दिलाया कि उत्तर कोरिया के शासन के खिलाफ रूस संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के स्थायी सदस्य के रूप में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है. इससे पहले बुधवार को रूस के राष्ट्रपति ने उत्तरी कोरिया को घेरने के खिलाफ चेतावनी. उन्होंने मॉस्को के रुख को दोहराया कि प्योंगयांग के खिलाफ लगाए गए प्रतिबंधों से कोरियाई प्रायद्वीप की समस्याओं को हल करने में मदद नहीं मिलेगी.

पूर्वी आर्थिक मंच पर दक्षिण कोरियाई राष्ट्रपति मून जाए-इन के साथ बैठक के बाद पुतिन ने कहा, "भावनाओं में बहकर उत्तर कोरिया को अलग-थलग नहीं करना चाहिए."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IAEA बोर्ड ने पारित किया प्रस्ताव, ईरान का जवाब- ये पक्षपात पूर्ण है
IAEA बोर्ड ने पारित किया प्रस्ताव, ईरान का जवाब- ये पक्षपात पूर्ण है
सबसे पुराने अखबार हॉरेट्ज पर मानहानि केस करेंगे नेतन्याहू, वकीलों को दिया निर्देश
सबसे पुराने अखबार हॉरेट्ज पर मानहानि केस करेंगे नेतन्याहू, वकीलों को दिया निर्देश
साउथ चाइना सी पर बीजिंग को दो टूक, फिलीपींस ने चीन के 'नोट' को बताया गैरकानूनी
साउथ चाइना सी पर बीजिंग को दो टूक, फिलीपींस ने चीन के 'नोट' को बताया गैरकानूनी
'भारत के खिलाफ नहीं होने देंगे...', श्रीलंकाई राष्ट्रपति के बयान से पाक-चीन को मिर्ची
'भारत के खिलाफ नहीं होने देंगे...', श्रीलंकाई राष्ट्रपति के बयान से पाक-चीन को मिर्ची

वीडियोज

Nagpur Accident: ओवरटेक करने की कोशिश..मौत से सामना! । Viral NEWS
Ujjain Khade Hanuman Mandir News: चार दिन, चार कोशिशें…फिर भी 'खड़े हनुमान' | Bulldozer Action
Bharat Ki Baat : 'सीता हरण' प्रसंग और भगवा पर नया रण | Akhilesh Yadav | OP Rajbhar | UP Politics
Madhaya Pradesh: Ujjain में लाख कोशिशें नाकाम..नहीं हिले खड़े हनुमान चमत्कार से लोग हैरान।ABP Report
Sandeep Chaudhary | Haldwani Purification Case: खरगे का अपमान बिगाड़गी BJP का खेल? | UP | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
IAEA बोर्ड ने पारित किया प्रस्ताव, ईरान का जवाब- ये पक्षपात पूर्ण है
IAEA बोर्ड ने पारित किया प्रस्ताव, ईरान का जवाब- ये पक्षपात पूर्ण है
सत्य निकेतन: इस वजह से ढही बिल्डिंग? पूछताछ में आरोपी का खुलासा
सत्य निकेतन: इस वजह से ढही बिल्डिंग? पूछताछ में आरोपी का खुलासा
'मुझे पहले ही पता था', 133 पर ऑल आउट होने के बाद पाकिस्तान टीम पर भड़के वसीम अकरम
'मुझे पहले ही पता था', 133 पर ऑल आउट होने के बाद पाकिस्तान टीम पर भड़के वसीम अकरम
'हनुमान अंश' के लिए पहली च्वॉइस नहीं थे शोभिनव सत्या, बताया कैसे बने नीम करौली बाबा
'हनुमान अंश' के लिए पहली च्वॉइस नहीं थे शोभिनव सत्या, बताया कैसे बने नीम करौली बाबा
CM विजय ने बनाया नया गठबंधन, कांग्रेस का ऐलान, दक्षिण की राजनीति में भूचाल?
CM विजय ने बनाया नया गठबंधन, कांग्रेस का ऐलान, दक्षिण की राजनीति में भूचाल?
इनका इतिहास दलितों का अपमान..., BJP अध्यक्ष का राहुल-खरगे पर हमला
इनका इतिहास दलितों का अपमान..., BJP अध्यक्ष का राहुल-खरगे पर हमला
अक्षत मामले में CJI की फटकार के बाद पुलिस ने जारी किया बयान, CJP के दावों को बताया गलत
अक्षत मामले में CJI की फटकार के बाद पुलिस ने जारी किया बयान, CJP के दावों को बताया गलत
किसानों को मिलेगा उन्नत आलू बीज, जानें बुकिंग का तरीका
किसानों को मिलेगा उन्नत आलू बीज, जानें बुकिंग का तरीका
Embed widget