एक्सप्लोरर

Japan: सहयोगी ने कही समलैंगिकों को लेकर अपमानजनक बात तो जापानी पीएम फुमियो किशिदा ने दिखाया बाहर का रास्ता

Japan PM Fumio Kishida Fires Aide: जापान के पीएम फुमियो किशिदा के एक सहयोगी को गे कपल पर नाराज होना भारी पड़ गया. जापानी प्रधानमंत्री ने उसकी इस हरकत पर उसे बाहर का रास्ता दिखा दिया है.

PM Fumio Kishida Fires Aide Over Gay Couples: जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा ने समलैंगिक जोड़ों (Transgender Couples) के लिए अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने को लेकर शनिवार (4 फरवरी) अपने एक सहयोगी को उसके पद से हटा दिया. उनके सहयोगी ने कहा था कि वो गे (Gay), लेस्बियन (Lesbian), बाइसेक्सुअल (Bisexual), ट्रांसजेंडर कपल के साथ नहीं रहना चाहता. उसने ये चेतावनी भी दे डाली थी कि अगर समलैंगिक विवाह की मंजूरी दी गई तो लोग जापान से भाग जाएंगे. हालांकि पीएम के स्टाफ में सचिव पद पर तैनात इस कर्मचारी ने बाद में माफी मांग ली थी. 

'ट्रांसजेंडर पर की गई टिप्पणी बेहूदा'

जापान के पीएम फुमियो किशिदा ने सार्वजनिक प्रसारक एनएचके से ब्रॉडकास्ट किए प्रसारण में कहा,  "उनकी टिप्पणियां अपमानजनक, बेहूदा और  प्रशासन की नीतियों के साथ मेल नहीं खाती हैं." किशिदा ने कहा था कि वह अराई को बर्खास्त कर सकते हैं.

दरअसल पीएम किशिदा ने संसद में कहा था कि पारिवारिक संरचना पर इसके संभावित असर की वजह से समलैंगिक विवाह पर सावधानीपूर्वक विचार करने की जरूरत है. जापानी पीएम की कही इस बात के बाद सचिव अराई ने "भ्रामक" टिप्पणियां की थी. तब पीएम . हालांकि बाद में उसने इसके लिए माफी मांगी थी.

अराई की टिप्पणी किशिदा के लिए शर्मिंदगी की बात है क्योंकि जापान मई में सात देशों के समूह जी-7 के अन्य नेताओं की मेजबानी करने की तैयारी कर रहा है. जापान के इतर जिस पर पिछले सात दशकों में रूढ़िवादी लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी (LDP) का शासन रहा है बाकी G7 समान-लिंग वाले जोड़ों (Same-Sex Couples)के लिए शादी या नागरिक संघों की मंजूरी देते हैं.

इससे जापानी पीएम को पब्लिक से मिलने वाले समर्थन पर असर पड़ सकता है. इससे उसमें कमी आ सकती है. हाल के जनमत सर्वेक्षणों के मुताबिक, वरिष्ठ अधिकारियों के लगातार इस्तीफे की एक चेन के बाद पीएम को मिलने वाला समर्थन पिछले साल से लगभग 30 फीसदी तक कम हो गया है.

'नहीं देखना चाहता ट्रांसजेंडर कपल'

जापानी लोकल मीडिया के मुताबिक, अर्थव्यवस्था और व्यापार अधिकारी मासायोशी अराई (Masayoshi Arai) अक्टूबर में प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा के स्टाफ में सचिव के तौर पर शामिल हुए थे. उन्होंने कहा था कि वो ट्रांसजेंडर कपल को देखना तक नहीं चाहते हैं. 

ये भी पढ़ेंः

Japan PM USA Visit: यूएस के दौरे पर जाएंगे जापान के पीएम फूमियो किशिदा, चीन समेत इन मुद्दों पर कर सकते हैं बातचीत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Explained: ईरान पर सऊदी के कंधे से बंदूक चलाएगा अमेरिका! इजरायल को क्यों हजम नहीं हो रहा न्यूक्लियर प्रोग्राम?
ईरान पर सऊदी के कंधे से बंदूक चलाएगा US! इजरायल को क्यों हजम नहीं हो रहा न्यूक्लियर प्रोग्राम?
मान नहीं रहे ट्रंप, अमेरिका ने लगातार 12वें दिन फिर किया हमला तो गुस्से में बोला ईरान- 'आंख के बदले आंख...'
मान नहीं रहे ट्रंप, अमेरिका ने लगातार 12वें दिन फिर किया हमला तो गुस्से में बोला ईरान- 'आंख के बदले आंख...'
क्या अब अमेरिका, ईरान के खिलाफ ग्राउंड अटैक करेगा? यूएस ज्वाइंट चीफ ऑफ स्टाफ का बड़ा जवाब
क्या अब अमेरिका, ईरान के खिलाफ ग्राउंड अटैक करेगा? यूएस ज्वाइंट चीफ ऑफ स्टाफ का बड़ा जवाब
ईरान युद्ध में दलाली के बाद US के पास कटोरा लेकर पहुंचा ‘भिखारिस्तान’, शहबाज ने ट्रंप से मांगी 10 अरब डॉलर की खैरात
ईरान युद्ध में दलाली के बाद US के पास कटोरा लेकर पहुंचा ‘भिखारिस्तान’, शहबाज ने ट्रंप से मांगी 10 अरब डॉलर की खैरात

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पीएम मोदी के फास्ट ट्रैक कोर्ट के ऐलान पर मल्लिकार्जुन खरगे का बड़ा बयान, बोले- 'आपने ही सबसे ज्यादा...'
पीएम मोदी के फास्ट ट्रैक कोर्ट के ऐलान पर मल्लिकार्जुन खरगे का बड़ा बयान, बोले- 'आपने ही सबसे ज्यादा...'
'वो तो कहो गांधी आश्रम का मजबूत कुर्ता था...', अखिलेश यादव ने लगाया पुलिस पर कपड़े फाड़ने की कोशिश का आरोप
'वो तो कहो गांधी आश्रम का मजबूत कुर्ता था...', अखिलेश यादव ने लगाया पुलिस पर कपड़े फाड़ने की कोशिश का आरोप
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
The Odyssey BO Day 6: 'द ओडिसी' ने 6ठे दिन भी काटा बवाल, भारत में बनने वाली है साल की सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म, जानें- 6 दिनों का कलेक्शन
'द ओडिसी' ने 6ठे दिन भी काटा बवाल, भारत में बनने वाली है साल की सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म
भारत में छात्रों के प्रदर्शन पर दानिश कनेरिया की टिप्पणी से छिड़ा विवाद, सोशल मीडिया पर मिली तीखी प्रतिक्रिया
भारत में छात्रों के प्रदर्शन पर दानिश कनेरिया की टिप्पणी से छिड़ा विवाद, सोशल मीडिया पर मिली तीखी प्रतिक्रिया
Explained: PM मोदी के आश्वासन से नहीं मानेंगे 'कॉकरोच'! क्यों सिर्फ फास्ट ट्रैक कोर्ट नहीं रोक पाएगी CJP आंदोलन?
PM मोदी के आश्वासन से नहीं मानेंगे 'कॉकरोच'! क्यों सिर्फ फास्ट ट्रैक कोर्ट से नहीं थमेगा आंदोलन
NEET पेपर लीक के दोषियों को होगी जल्द सजा, पीएम मोदी ने किया फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाने का ऐलान, बोले- 'युवाओं का भविष्य हमारी...'
NEET पेपर लीक के दोषियों को होगी जल्द सजा, पीएम मोदी ने किया फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाने का ऐलान, बोले- 'युवाओं का भविष्य हमारी...'
Cardiac Arrest Survival Case: 40 घंटे तक बंद रही दिल की धड़कन, फिर भी जिंदा बचा इंसान? मेडिकल साइंस भी हैरान
40 घंटे तक बंद रही दिल की धड़कन, फिर भी जिंदा बचा इंसान? मेडिकल साइंस भी हैरान
Embed widget