एक्सप्लोरर

Japan Islands: नई टेरिटरी या नया विवाद? जापान को मिले 7000 द्वीप

Japan New Islands: ताजा सर्वेक्षण में जापान क्षेत्र में 7,000 नए अज्ञात द्वीप मिले हैं. नए द्वीप मिलने के बाद प्रशासन का कहना है कि एडवांस टेक्नोलॉजी की मदद से ये संभव हो पाया है.

Japan: जापान को अपने क्षेत्र में पड़ने वाले समुद्र में 7,000 नए अज्ञात द्वीप मिले हैं. इससे पहले 1987 में जापानी सरकार के सर्वेक्षण के अनुसार, कुल 6,852 द्वीप थे. लेकिन अब 7,000 नए द्वीप मिल जाने से कुछ संख्या पहले की तुलना में दोगुने से भी अधिक हो गई है. अब जापान में कुल द्वीपों की संख्या बढ़कर 14,125 हो जाएगी. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो जापान के वैज्ञानिक नए द्वीपों पर काम कर रहे हैं.

नए द्वीप मिलने के बाद प्रशासन का कहना है कि नया आंकड़ा जापान के एडवांस टेक्नोलॉजी और विस्तृत नक्शे देखने की क्षमता को दर्शाता है. सर्वेक्षण करने वाली एजेंसी ने बताया कि उसने 35 साल पहले पिछले सर्वेक्षण के समान आकार के मानदंड का उपयोग किया था जिसमें कम से कम 100 मीटर (330 फीट) की परिधि के साथ सभी प्राकृतिक रूप से होने वाले भूमि क्षेत्रों की गणना शामिल थी. 

पहले से चल रहे कई द्वीपों को लेकर विवाद 

एजेंसी ने बताया कि नए आंकड़ों में कोई कृत्रिम रूप से पुनर्निर्मित भूमि शामिल नहीं है. बताते चलें कि जापान के आसपास के द्वीप कई क्षेत्रीय विवादों के केंद्र में रहे हैं. जैसे कुरील द्वीप समूह को लेकर जापान और रूस में विवाद चलता रहता है. रूस के कब्जे वाले दक्षिणी कुरील द्वीपों पर जापान दावा करता है. इसके साथ ही रूस पर अवैध कब्जे का आरोप लगाता है. 

द्वीप को लेकर जापान और दक्षिण कोरिया के बीच भी है विवाद 

जापान का यह भी कहना है कि पूर्वी चीन सागर में निर्जन सेनकाकू द्वीपों पर उसका दावा है लेकिन चीन ने उस दावे को बार-बार चुनौती दी है. ऐसे ही जापान और दक्षिण कोरिया के बीच एक द्वीप को लेकर विवाद है. इस द्वीप को जापान ताकेशिमा कहता है और दक्षिण कोरिया डोकडो. मौजूदा वक्त में इस द्वीप पर दक्षिण कोरिया का नियंत्रण है. इस द्वीप को लियानकोर्ट रॉक्स के नाम से भी जाना जाता है. इस द्वीप को लेकर 300 से अधिक सालों से कोरिया और जापान के बीच विवाद जारी है. 

गौरतलब है कि जापान ने 35 साल बाद अपने द्वीपों की नए सिरे से गिनती करने के लिए डिजिटल मैपिंग टेक्‍नोलॉजी का इस्‍तेमाल किया है. इस एडवांस टेक्‍नोलॉजी की मदद से मिले नए द्वीपों के बाद जापान के द्वीपों की संख्या बढ़ जाएगी. हालांकि, जापान की सरकार ने अब तक नए द्वीपों को मिलाकर कुल आइलैंड की संख्‍या सार्वजनिक नहीं की है.

ये भी पढ़ें: Britain: जब कोविड महामारी में यात्री थे परेशान...ब्रिटेन के मंत्रियों को सूझ रहा था मजाक, लीक मैसेज से हुआ खुलासा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दक्षिण प्रशांत महासागर में आया 7.2 तीव्रता का भूकंप, सुनामी की चेतावनी जारी
दक्षिण प्रशांत महासागर में आया 7.2 तीव्रता का भूकंप, सुनामी की चेतावनी जारी
'काट देंगे इंटरनेट केबल...', ट्रंप की धमकी के बाद भड़का ईरान, US को दी चेतावनी
'काट देंगे इंटरनेट केबल...', ट्रंप की धमकी के बाद भड़का ईरान, US को दी चेतावनी
फ्रांस में फिर प्रोटेस्ट, हिंसा रोकने के लिए 70 हजार सुरक्षाकर्मी तैनात
फ्रांस में फिर प्रोटेस्ट, हिंसा रोकने के लिए 70 हजार सुरक्षाकर्मी तैनात
हत्या-रंगदारी, अवैध वसूली… US में हिमांशु भाऊ के साथ नीरज फरीदपुरिया गिरफ्तार
हत्या-रंगदारी, अवैध वसूली… US में हिमांशु भाऊ के साथ नीरज फरीदपुरिया गिरफ्तार

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद रफ्तार का जानलेवा कहर !
Bahraich Viral Tower Video: शादी की जिद्द... टावर पर मोहब्बत वाला ड्रामा! | UP News
Janhit with Chitra Tripathi | SIR Controversy: राहुल आंदोलन को ही 'ब्रेक' लगा गये ! | Gyanesh Kumar
SIR Controversy: UP Election 2027 से पहले Software में Error! Voter List में नाम पर बवाल! | SP | EC
Sandeep Chaudhary: भारत में महंगाई मचाएगा त्राहिमाम? सबसे सटीक विश्लेषण! | Trump | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भूकंप के झटकों से फिर कांपा तिब्बत, 4.5 दर्ज की गई तीव्रता
भूकंप के झटकों से फिर कांपा तिब्बत, 4.5 दर्ज की गई तीव्रता
दिल्ली-NCR में हवा हुई खराब, 300 पार पहुंचा AQI; बारिश को लेकर बड़ा अपडेट
दिल्ली-NCR में हवा हुई खराब, 300 पार पहुंचा AQI; बारिश को लेकर बड़ा अपडेट
'फौजी' का धांसू टीजर आउट, प्रभास का लुक उड़ा देगा होश, जानें- कब रिलीज होगी फिल्म?
'फौजी' का धांसू टीजर आउट, विद्रोही सैनिक के दमदार अवतार में दिखे प्रभास
'गश्त के तौर तरीके...', चीन को लेकर विदेश मंत्रालय का बड़ा बयान, जानें LAC पर क्या कहा?
'गश्त के तौर तरीके...', चीन को लेकर विदेश मंत्रालय का बड़ा बयान, जानें LAC पर क्या कहा?
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग केस, हमले के पहले जंगल में चली थीं गोलियां, दो शूटरों ने की थी प्रैक्टिस
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग केस, हमले के पहले जंगल में चली थीं गोलियां, दो शूटरों ने की थी प्रैक्टिस
आतंकवाद के खिलाफ इजरायल का बड़ा ऑपरेशन, 2 सैनिकों की मौत के बाद एक्शन में नेतन्याहू
आतंकवाद के खिलाफ इजरायल का बड़ा ऑपरेशन, 2 सैनिकों की मौत के बाद एक्शन में नेतन्याहू
राजस्थान में 8वीं के छात्रों को स्कॉलरशिप का मौका, 30 अक्टूबर से करें आवेदन
राजस्थान में 8वीं के छात्रों को स्कॉलरशिप का मौका, 30 अक्टूबर से करें आवेदन
SUV की बिक्री में Tata की पकड़, Punch बनी सबसे ज्यादा बिकने वाली कार
SUV की बिक्री में Tata की पकड़, Punch बनी सबसे ज्यादा बिकने वाली कार
Embed widget