एक्सप्लोरर

सऊदी मूल के पत्रकार खशोगी के आखिरी शब्द थे, 'मैं सांस नहीं ले पा रहा'

सऊदी अरब के वाणिज्यिक दूतावास में वॉशिंगटन पोस्ट के पत्रकार जमाल खशोगी की हत्या से पहले उनके आखिरी शब्द थे, "मैं सांस नहीं ले पा रहा." यह ऑडियो रिकॉर्डिंग दो अक्टूबर को खशोगी के सऊदी वाणिज्यिक दूतावास में घुसने के साथ ही शुरू होती है.

वॉशिंगटन: सीएनएन की एक रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि इस्तांबुल में सऊदी अरब के वाणिज्यिक दूतावास में वॉशिंगटन पोस्ट के पत्रकार जमाल खशोगी की हत्या से पहले उनके आखिरी शब्द थे, "मैं सांस नहीं ले पा रहा." दूतावास में खशोगी की हत्या से पहले रिकॉर्ड ऑडियो रिकॉर्डिंग को सुनने वाले एक सूत्र ने रविवार को सीएनएन को बताया कि दो अक्टूबर को हुई हत्या कोई दुर्घटना नहीं बल्कि एक सोची समझी साजिश थी.

यह ऑडियो रिकॉर्डिंग दो अक्टूबर को खशोगी के सऊदी वाणिज्यिक दूतावास में घुसने के साथ ही शुरू होती है. खशोगी को लगा कि वो अपनी मंगेतर से शादी करने के लिए कुछ जरूरी दस्तावेज लेने दूतावास गए हैं लेकिन उन्हें जल्द ही पता चला कि कुछ तो गलत है क्योंकि उन्होंने वहां मिलने वाले एक शख्स को पहचान लिया था. सीएनएन के सूत्र के मुताबिक, इस ऑडियो में मेहर अब्दुल्लाजीज मुतरेब की आवाज को पहचान लिया गया है, जो सऊदी अरब के पूर्व राजनयिक और क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान के खुफिया अधिकारी हैं.

मुतरेब की खशोगी से बातचीत के अंश:

मुतरेब ने कहा, "आप वापस आ रहे हैं."

इस पर खशोगी ने जवाब दिया, "आप ऐसा नहीं कर सकते. लोग बाहर इंतजार कर रहे हैं."

सूत्र के मुताबिक, ऑडियो सुनकर ऐसा लगा कि आगे बिना किसी बातचीत के कई लोग उन पर टूट पड़े. इसके बाद कुछ आवाजें सुनाई दीं और जल्द ही खशोगी सांस लेने के लिए तड़पने लगे. खशोगी कहते हैं, "मैं सांस नहीं ले पा रहा. मैं सांस नहीं ले पा रहा हूं."

इसके बाद ऑडियो में खशोगी के शव को किसी तेजधार हथियार से काटाने की आवाजें सुनाई पड़ती है. इस बीच कथित साजिशकर्ताओं को इन आवाजों को दबाने के लिए संगीत सुनने की सलाह दी गई. हालांकि, खशोगी की मौत के सटीक समय का पता नहीं चल पाया है. सूत्र के मुताबिक, ऑडियो में सुनाई दे रहा है कि मुतरेब तीन बार किसी को फोन करते हैं. तुर्की अधिकारियों के मुताबिक, ये कॉल सऊदी अरब में किसी उच्च अधिकारी को किए गए.

इस घटनाक्रम पर प्रतिक्रिया देते हुए सऊदी अरब के एक अधिकारी ने सीएनएन को बताया, "सऊदी अरब से जुड़े सुरक्षा अधिकारियों ने इस ऑडियो की समीक्षा की है और इसमें कहीं भी यह उल्लेख नहीं है कि कॉल की गई." अगर तुर्की प्रशासन के पास अतिरिक्त सूचना है, जिससे हम वाकिफ नहीं हैं तो हम चाहेंगे कि आप हमें आधिकारिक रूप से उसे सौंपे, हम इसकी समीक्षा करेंगे."

ये भी देखें

पंचनामा: धर्मसभा के मंच से केंद्र सरकार को चेतावनी,मंदिर जल्द बनाएं वरना गद्दी गंवाएं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

NLSIU दीक्षांत समारोह: CJI सूर्यकांत ने छात्रों को किया संबोधित, दी ये सलाह
NLSIU दीक्षांत समारोह: CJI सूर्यकांत ने छात्रों को किया संबोधित, दी ये सलाह
ट्रंप ने रूसी तेल खरीद से हटाया टैरिफ तो गदगद हुए पुतिन के दूत- 'यह सच में...'
ट्रंप ने रूसी तेल खरीद से हटाया टैरिफ तो गदगद हुए पुतिन के दूत- 'यह सच में...'
एअर इंडिया ने रद्द की जेद्दा-रियाद की फ्लाइट्स, सऊदी जाने वाली उड़ानों पर क्यों लगी रोक?
एअर इंडिया ने रद्द की जेद्दा-रियाद की फ्लाइट्स, सऊदी जाने वाली उड़ानों पर क्यों लगी रोक?
कर्ज के लिए मोहताज पाक बनेगा IMF-वर्ल्ड बैंक का अध्यक्ष, 1953 के बाद पहली बार मौका
कर्ज के लिए मोहताज पाक बनेगा IMF-वर्ल्ड बैंक का अध्यक्ष, 1953 के बाद पहली बार मौका

वीडियोज

CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !
SIR पर हल्लाबोल...यूपी में 16 लाख का झोल!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
Embed widget