एक्सप्लोरर

राष्ट्रपति ट्रंप के किस फैसले पर भड़क गई कांग्रेस, जयराम रमेश बोले- ये अस्वीकार्य

Jairam Ramesh: ट्रंप ने सुझाव दिया था कि अमेरिका गाजा पट्टी को विकसित करेगा और वहां रोजगार के अवसर पैदा करेगा. कांग्रेस ने ट्रंप की सोच को खतरनाक और और पूरी तरह से अस्वीकार्य बताया.

Jairam Ramesh: कांग्रेस ने बुधवार (5 फरवरी 2025) को कहा कि गाजा को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का ताजा प्रस्ताव अस्वीकार्य है और नरेंद्र मोदी सरकार को इस मामले पर अपनी स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए. कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने एक्स पर पोस्ट कर कहा कि गाजा के भविष्य पर राष्ट्रपति ट्रंप की सोच विचित्र, खतरनाक और पूरी तरह से अस्वीकार्य है.

मोदी सरकार अपनी स्थिति स्पष्ट करे- कांग्रेस

कांग्रेस नेता ने कहा, "दो देश वाला समाधान जो स्वतंत्रता और सम्मान में जीवन जीने के लिए फलस्तीनी लोगों की पूरी तरह से वैध आकांक्षाओं को पूरा करता है और इजरायल के लिए सुरक्षा भी सुनिश्चित करता है, पश्चिम एशिया में स्थायी शांति का एकमात्र आधार है." उन्होंने कहा कि मोदी सरकार को अपनी स्थिति बिल्कुल स्पष्ट करनी होगी.

कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा, "अमरीका के राष्ट्रपति के इस विचार पर मोदी सरकार को अपनी प्रतिक्रिया बिल्कुल स्पष्ट करनी चाहिए. अन्य देशों की सरकारें पहले ही ऐसा कर चुकी हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार (4 फरवरी 2025) को ऐलान करते हुए कहा कि अमेरिका गाजा पट्टी पर अपना स्वामित्व कायम करेगा. उन्होंने कहा कि अमेरिका गाजा पट्टी को अपने अधीन करेगा और वहां आर्थिक विकास करेगा जिससे लोगों के लिए बड़ी संख्या में रोजगार और आवास उपलब्ध होंगे.

गाजा को लेकर ट्रंप का सुझाव

ट्रंप ने यह भी सुझाव दिया कि अमेरिका उस जगह को विकसित करेगा, लेकिन इस बारे में ज्यादा जानकारी नहीं दी कि वहां किसे रहने की अनुमति दी जाएगी. ट्रंप ने कहा, ‘‘अमेरिका गाजा पट्टी को अपने अधीन लेगा. इस पर हमारा अधिकार होगा और वहां मौजूद सभी खतरनाक बमों और अन्य हथियारों को निष्क्रिय करने, जगह को समतल करने और तबाह हो चुकी इमारत को हटाने की जिम्मेदारी हमारी होगी."

ट्रंप के कहा, ‘‘फिलिस्तीनी लोगों के पास कोई विकल्प नहीं है यही कारण है कि वह गाजा वापस जाना चाहते हैं. यह (गाजा पट्टी) अभी एक तबाही स्थल है. हर एक इमारत ढह गई है. वे ढह चुकी कंक्रीट संरचनाओं के नीचे रह रहे हैं, जो बेहद खतरनाक है.’’

ये भी पढ़ें :  अमेरिका में अंडों के लिए मारामारी! चोरी हो गए एक लाख अंडे, क्या है बर्ड फ्लू से कनेक्शन?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

4,000 फीट नीचे मौत का मंजर! पाकिस्तान की खदान में धमाके के बाद 32 शव बरामद
4,000 फीट नीचे मौत का मंजर! पाकिस्तान की खदान में धमाके के बाद 32 शव बरामद
स्पेन के स्यूटा शहर में घुसे अवैध प्रवासी, यूरोप में अलर्ट!
स्पेन के स्यूटा शहर में घुसे अवैध प्रवासी, यूरोप में अलर्ट!
PoJK: नमाज के बाद आगजनी, रेंजर्स की गोलीबारी में 6 की मौत, मस्जिद से हो रहे ऐलान
PoJK: नमाज के बाद आगजनी, रेंजर्स की गोलीबारी में 6 की मौत, मस्जिद से हो रहे ऐलान
PoJK-बलूचिस्तान में बेकाबू हालात, मुनीर की सेना बोली- PAK में कानून...
PoJK-बलूचिस्तान में बेकाबू हालात, मुनीर की सेना बोली- PAK में कानून...

वीडियोज

जंतर मंतर की पुलिस फाइल्स!
Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बिहार में बदले वाहन चेकिंग के नियम, सिपाही-ASI नहीं करेंगे गाड़ी चेक
बिहार में बदले वाहन चेकिंग के नियम, सिपाही-ASI नहीं करेंगे गाड़ी चेक
PM मोदी-पीयूष गोयल का बनाया मॉर्फ्ड वीडियो! पुलिस ने दर्ज की FIR दर्ज
PM मोदी-पीयूष गोयल का बनाया मॉर्फ्ड वीडियो! पुलिस ने दर्ज की FIR दर्ज
Birth Anniversary: 15 साल बड़े शादीशुदा डायरेक्टर से शादी, शराब की थी बुरी लत, 39 की उम्र में निधन, मीना कुमारी का दर्दभरा सफर
मीना कुमारी: 15 साल बड़े शादीशुदा डायरेक्टर से शादी, शराब की थी बुरी लत, 39 की उम्र में निधन
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
'हम नजर रख रहे..., यूएस की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का आया रिएक्शन
'हम नजर रख रहे..., यूएस की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का आया रिएक्शन
किचन गार्डन में ऐसे उगाएं भिंडी, होगी बंपर पैदावार
किचन गार्डन में ऐसे उगाएं भिंडी, होगी बंपर पैदावार
क्या iPhone में Emergency Override Charging करना सेफ? जानिए सच्चाई
क्या iPhone में Emergency Override Charging करना सेफ? जानिए सच्चाई
Embed widget