एक्सप्लोरर

चीन में इजरायली राजनयिक पर हमला, अस्पताल में भर्ती

Isreal Hamas war: इजरायली राजनयिक पर चीन में किसी अज्ञात ने चाकू से हमला किया, फिलहाल वह अस्पताल में हैं.

Israel Hamas War: इजरायल और हमास में जारी युद्ध के बीच चीन में इजरायली राजनयिक पर चाकू से हमला हुआ है. द टाइम्स ऑफ इजरायल के मुताबिक, ये एक आतंकी हमला हो सकता है. इजरायली विदेश मंत्रालय ने हमले की पुष्टि की है. मंत्रालय की ओर से बताया गया कि राजनयिक का अस्पताल में इलाज चल रहा है. जहां उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है. 

ये घटना तब घटी है जब इजरायल हमास के बीच पिछले 7 दिनों से युद्ध चल रहा है. इजरायल ने दुनिया भर में यहूदी और इजरायलियों के अलर्ट रहने को कहा है. इजरायली सरकार ने इस हमले के बाद चीनी सरकार की ओर से किसी तरह की निंदा नहीं करने पर चिंता जताई हैं. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, फिलहाल हमले की वजह पता नहीं चल पाई है, हालांकि चीनी पुलिस इस हमले के पीछे की वजह की जांच कर रही है. '

गौरतलब है कि इससे पहले  साल 2020 में इजरायल में चीन के राजनयिक की भी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी. चीन के राजनयिक दु वेई तेल अवीव स्थित अपने अपार्टमेंट में मृत पाए गए थे. हाल की घटना की बात करें तो इससे पहले मिस्र में इजरायली पर्यटकों पर एक पुलिस अधिकारी ने फायरिंग कर दी थी. इस फायरिंग में दो इजरायली पर्यटक और एक मिस्र के नागरिक की मौत हो गई थी. 

मालूम हो कि हमास के लड़ाकों ने बीते 7 अक्टूबर को गाजा पट्टी से इजरायल पर हजारों रॉकेट दागे थे. इसके साथ ही लड़ाकों ने इजरायली क्षेत्र में घुसकर कत्लेआम मचाया था. इस हमले में इजराय के 1300 नागरिकों की मौत हो गई थी. वहीं इजरायल ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए गाजा पट्टी पर हवाई हमले किए हैं, जिनमें 1500 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है. लेकिन हमास और इजरायली सेना के बीच संघर्ष अभी जारी है.

ये भी पढ़ें:

'गाजा में बंधक अपने ही नागरिकों को मार रहा इजरायल, अब तक 13 की मौत', हमास का दावा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'US का टेरिटरी', होर्मुज पर ट्रंप के नए मैप से बौखला उठेगा ईरान
'US का टेरिटरी', होर्मुज पर ट्रंप के नए मैप से बौखला उठेगा ईरान
Xप्लेन: रेटिंग 33% पर, 64% अमेरिकी नाराज! क्या ट्रंप के आखिरी दिन शुरू?
रेटिंग 33% पर, 64% अमेरिकी नाराज! क्या ट्रंप के आखिरी दिन शुरू?
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
भारत ने ऑपरेशन सिंदूर का दिखाया सच तो बौखलाया पाक, कहा- 'मनगढ़ंत'
भारत ने ऑपरेशन सिंदूर का दिखाया सच तो बौखलाया पाक, कहा- 'मनगढ़ंत'

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
महाराष्ट्र: लव जिहाद पर चोट! रक्षाबंधन से लागू होगा धार्मिक स्वतंत्रता कानून
महाराष्ट्र: लव जिहाद पर चोट! रक्षाबंधन से लागू होगा धार्मिक स्वतंत्रता कानून
सनराइजर्स की मालकिन काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
Embed widget