एक्सप्लोरर

Israel-Palestine: इजरायली सेना ने वेस्ट बैंक में किया हमला, 6 फिलिस्तीनियों की मौत और 50 घायल

Israel Attack West Bank: नब्लस पर किए गए आखिरी इजरायली हमले में पांच फिलिस्तीनियों की मौत हो गई थी. इजरायली सैनिकों ने स्थानीय आतंकवादी समूह लायंस डेन को निशाना बनाया था.

Israel-Palestine: फ़िलिस्तीनी (Palestini) स्वास्थ्य मंत्रालय ने बुधवार (22 फरवरी) को बताया कि वेस्ट बैंक के कब्जे वाले नब्लस शहर में इजरायली (Israeli) सेना के हमले में छह फ़िलिस्तीनी मारे गए और दर्जनों घायल हो गए. मंत्रालय ने एक बयान में कहा गया कि 23 से 72 साल की उम्र वाले छह लोग नब्लस पर कब्जे की कार्रवाई के दौरान मारे गए.

फ़िलिस्तीनी स्वास्थ्य अधिकारियों ने बताया कि करीब 50 लोगों को गोली लगने के बाद हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है. इजरायली सेना ने पुष्टि की कि उसकी पुलिस फोर्स उत्तरी वेस्ट बैंक शहर में काम कर रही थी, लेकिन जब एएफपी की तरफ से उनसे संपर्क किया गया तो प्रवक्ता ने अधिक जानकारी देने से मना कर दिया.

तीन घंटे तक चली मुठभेड़

एएफपी के एक पत्रकार ने इजरायली बलों को फिलिस्तीनियों पर आंसू गैस के गोले दागते हुए देखा, जिन्होंने टायर जलाए और आर्मी व्हीकल पर पत्थर फेंके. पत्रकार ने जानकारी दी कि तीन घंटे के बाद इजरायली सेना शहर से हट गई. फिलिस्तीनी रेड क्रीसेंट सोसाइटी ने कहा कि उसके डॉक्टरों ने जिनका इलाज किया उसमें से 45 लोगों को गोली लगी हुई थी और 250 लोग ऐसे थे, जिन्हें आंसू गैस की वजह से सांस लेने में तकलीफ हो रही थी.

अशुभ संकेत दिखते है

नब्लस पर किए गए आखिरी इजरायली हमले में पांच फिलिस्तीनियों की मौत हो गई थी. इजरायली सैनिकों ने स्थानीय आतंकवादी समूह लायंस डेन को निशाना बनाया था. टेलीग्राम पर बुधवार (22 फरवरी) को पोस्ट किए गए एक संदेश में फ़िलिस्तीनी समूह ने कहा कि उसके लड़ाके इजरायली फोर्स के खिलाफ सम्मान की लड़ाई में शामिल थे.

वहीं संयुक्त राष्ट्र में मिडिल ईस्ट शांति दूत टोर वेन्सलैंड ने इजरायल की तरफ से की जा रही घातक घुसपैठ को रोकने की अपील की. उन्होंने सोमवार (20 फरवरी) को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद को बताया कि हम मौजूदा अस्थिरता को दूर करने में विफल हुए है और इसके अशुभ संकेत दिखते हैं. 

ये भी पढ़ें: Israel Protest: इजरायल में नेतन्याहू सरकार के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन जारी, नए कानून के विरोध में सड़कों पर जनसैलाब- जानें पूरा मामला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Xप्लेन: चीन सरकार अस्पताल से स्कूल तक क्यों कर रही आस्था की निगरानी? धर्म को लेकर जानें कानून
चीन सरकार अस्पताल से स्कूल तक क्यों कर रही आस्था की निगरानी? धर्म को लेकर जानें कानून
लक्ष्मी मित्तल की फैक्ट्री पर रूस का मिसाइल अटैक! यूक्रेन में तबाही
लक्ष्मी मित्तल की फैक्ट्री पर रूस का मिसाइल अटैक! यूक्रेन में तबाही
ट्रंप ने रिपोर्टर को ही बना दिया प्रेस सेक्रेटरी, लेविट का नाम लेकर क्या कहा?
ट्रंप ने रिपोर्टर को ही बना दिया प्रेस सेक्रेटरी, लेविट का नाम लेकर क्या कहा?
ट्रंप ने हमास से डील के लिए भेजा अपना दामाद, गाजा पर क्या हुई बात?
ट्रंप ने हमास से डील के लिए भेजा अपना दामाद, गाजा पर क्या हुई बात?

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
अखिलेश के चवन्नी वाले बयान पर RLD विधायक बोले- किसान समाज का अपमान
अखिलेश के चवन्नी वाले बयान पर RLD विधायक बोले- किसान समाज का अपमान
मुकेश खन्ना ने की 'जन गण मन’ को हटाने की मांग, बोले- 'वंदे मातरम' को बनाया जाए राष्ट्रगान
मुकेश खन्ना ने की 'जन गण मन’ को हटाने की मांग, बोले- 'वंदे मातरम' बने राष्ट्रगान
टेस्ट की एक पारी में सबसे ज्यादा ओवर खेलने वाली टीम
टेस्ट की एक पारी में सबसे ज्यादा ओवर खेलने वाली टीम
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
रूस में सैनिकों से क्यों शादी करना चाह रहीं लड़कियां? काला सच आया सामने
रूस में सैनिकों से क्यों शादी करना चाह रहीं लड़कियां? काला सच आया सामने
Jimmy Chilimigras Story: 12 में हाईस्कूल, 15 में CPA और 18 में लॉ ग्रेजुएट, चौंका देगी जिमी की कहानी
12 में हाईस्कूल, 15 में CPA और 18 में लॉ ग्रेजुएट, चौंका देगी जिमी की कहानी
Embed widget