एक्सप्लोरर

Israel Attack: 7 हजार रॉकेट दागे, लड़ाकों ने कब्जाए कई घर... हमास के अचानक हमले में इजराइल का खुफिया विभाग हुआ फेल

Israel-Palestine War: हमास के लड़ाकों ने इजराइल पर हमला कर पूरी दुनिया को चौंका दिया है. इसके साथ ही इसे इजराइल के खुफिया विभाग की बड़ी चूक माना जा रहा है.

Israel-Palestine Conflict: इजराइल पर हमास के हमले को आने वाले कई सालों तक खुफिया विफलता के तौर पर याद किया जाएगा. योम किप्पुर युद्ध की 50वीं वर्षगांठ के मौके पर हमास के लड़ाकों ने जिस तरह से दनादन रॉकेट बरसाए, वह दर्शता है कि इजराइल के इंटेलिजेंस में बड़ी चूक हुई.

द गार्जियन की रिपोर्ट के अनुसार, घंटेभर के अंतराल में हमास ने इजराइल के कई महत्वपूर्ण हिस्सों पर कब्जा कर लिया. इसके साथ ही जिस तरह से शनिवार की सुबह हमास ने रॉकेट बरसाए और इजराइली खुफिया विभाग को भनक तक नहीं लगी, वह हमास के लड़ाकों की प्लानिंग को भी दर्शाता है. रिपोर्ट के अनुसार, हमास के बंदूकधारियों ने दक्षिणी सीमावर्ती समुदायों में इजराइलियों का अपहरण किया और उनकी हत्या कर दी. 

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहीं भयावह तस्वीरें

रिपोर्ट के अनुसार, फिलहाल इजराइल के स्थानीय लोग जिन परिस्थितियों का सामना कर रहे हैं, इसके बारे में उन्होंने कभी कल्पना तक नहीं की होगी. उन्हें इस बात का अंदाजा कभी नहीं रहा होगा कि कभी उनके घरों में घुसकर हमास के लड़ाके उनके साथ ऐसा बर्ताव करेंगे. सोशल मीडिया पर फिलहाल जो तस्वीरें वायरल हो रहीं हैं, उनमें देखा जा सकता है कि कैसे हमास के बंदूकधारी इजराइली नागरिकों पर जुल्म ढा रहे हैं.

हमास और फिलिस्तीनी समाज पर खास निगरानी रखता था इजराइल 

यह सब कुछ हैरान करने वाला इसलिए भी है क्योंकि इजराइल का खुफिया विभाग विशेष तौर पर हमास और फिलिस्तीनी समाज पर निगरानी रखता है, ऐसे में इतना बड़ा हमला इजराइल के खुफिया विभाग पर सवाल खड़े करता है. बता दें कि इजराइल के लिए हमास की गतिविधि पर नजर रखना सबसे महत्वपूर्ण कार्यों में से एक है.

खुफिया एजेंसी से हुई चूक 

द गार्जियन की रिपोर्ट के अनुसार, कब्जे वाले फिलिस्तीनी क्षेत्रों में इजराइल के मुखबिर काम करते हैं, यह बात खुद इजराइली अधिकारियों ने कई मीडिया इंटरव्यू में बताई है. वहीं, इजराइल की सर्विलांस टेक्नोलॉजी को मजबूत माना जाता है, लेकिन यह हमास के हमले के दौरान धरी की धरी रह गई.

रिपोर्ट के अनुसार, इजराइली नौसेना के पूर्व प्रमुख एली मैरोन ने लाइव टेलीविजन पर कई सवाल उठाए. उन्होंने कहा, "पूरा इजराइल खुद से पूछ रहा है कि आईडीएफ (Israel Defense Forces) कहां है, पुलिस कहां है, सुरक्षा कहां है? यह एक बहुत बड़ी विफलता है."

हालांकि दूसरा पहलू यह भी है कि हमास ने इजराइल की कमियों पर लंबे समय तक नजर रखी और जब उनकी प्लानिंग पुख्ता हो गई तब उसने हमला बोल दिया. गौरतलब है कि हमास ने शनिवार (7 अक्टूबर) को 7,000 रॉकेट लॉन्च किए हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कम से कम 40 लोगों की मौत हुई है. वहीं, दूसरी तरफ इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने भी युद्ध का ऐलान कर दिया है. 

ये भी पढ़ें: Israel Attack: इजराइल पर हमास के रॉकेट हमले को लेकर आतंकी संगठन हिजबुल्लाह बोला- गाजा की स्थिति पर नजर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'ईरान ने फिर शुरू किया परमाणु मिसाइल प्रोग्राम', पूर्व अमेरिकी जनरल ने दी चेतावनी
'ईरान ने फिर शुरू किया परमाणु मिसाइल प्रोग्राम', पूर्व अमेरिकी जनरल ने दी चेतावनी
रूस-यूक्रेन के बीच ओलेश्की में हुआ सीजफायर, मेलानिया ट्रंप ने कराया समझौता
रूस-यूक्रेन के बीच ओलेश्की में हुआ सीजफायर, मेलानिया ट्रंप ने कराया समझौता
Explained: क्या नेतन्याहू का युग समाप्त होने की कगार पर? आज वोटिंग, जानिए सबकुछ
Explained: क्या नेतन्याहू का युग समाप्त होने की कगार पर? आज वोटिंग, जानिए सबकुछ
हाई स्पीड रेस में हुई थी मां-बेटी की मौत, भारतीय मूल के 2 लोगों को कोर्ट ने दी सजा
हाई स्पीड रेस में हुई थी मां-बेटी की मौत, भारतीय मूल के 2 लोगों को कोर्ट ने दी सजा

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार MLC चुनाव में कौन मारेगा बाजी? दांव पर अनंत सिंह की भी साख
बिहार MLC चुनाव रिजल्ट: वोटों की गिनती जारी, दांव पर अनंत सिंह की भी साख
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
WPL Auction: मुंबई इंडियंस कंगाल, नीलामी से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
मुंबई इंडियंस कंगाल, WPL ऑक्शन से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
Sigma OTT Release: अब ओटीटी पर धमाल मचाएगी जेसन संजय की 'सिग्मा', जानें- कब और कहां देख सकेंगे?
अब ओटीटी पर धमाल मचाएगी 'सिग्मा', जानें- कब और कहां देख सकेंगे?
SIR में गड़बड़ियों पर बोले AIMIM के वारिस पठान, 'असदुद्दीन ओवैसी ने भी...'
SIR में गड़बड़ियों पर बोले AIMIM के वारिस पठान, 'असदुद्दीन ओवैसी ने भी...'
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
AI की बाज जैसी नजर! पत्थरों के ढेर से ढूंढ निकाला खोया इयरबड
AI की बाज जैसी नजर! पत्थरों के ढेर से ढूंढ निकाला खोया इयरबड
Embed widget