एक्सप्लोरर

Israel Lebanon Conflict: इब्राहिम कुबैसी के बाद अगला कौन? इजरायली PM ने चेता दिया- जिसके लिविंग रूम में होगा रॉकेट, उसके पास घर न बचेगा

Israel Lebanon Conflict: इजरायली सेना की ओर से कहा गया कि वह हिजबुल्लाह की क्षमताओं और आतंकवादी बुनियादी ढांचे को नष्ट करने और उसे कमजोर करने के लिए काम कर रही है.

Israel Lebanon Conflict: इजरायल और हिजबुल्लाह में तनातनी के बीच मंगलवार (24 सितंबर, 2024) को हिजबुल्लाह की मिसाइल और रॉकेट यूनिट का कमांडर इब्राहिम-अल-कुबैसी मारा गया. इजरायल डिफेंस फोर्सेज़ (आईडीएफ) ने जब इस बात की पुष्टि की तो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इस बात की चर्चा होने लगी कि अब अगला नंबर (इजरायली एयरस्ट्राइक के निशाने के संदर्भ में) किसका है?  

इस बीच, इजरायल के पीएम बेंजामिन नेतन्याहू की ओर से बड़ी चेतावनी जारी की गई. उन्होंने साफ कर दिया कि इजरायल हिजबुल्लाह के खिलाफ फिलहाल हमले जारी रखेगा. एक्स पर बेंजामिन नेतन्याहू के पोस्ट में दो टूक लिखा गया, "हिजबुल्लाह आपको (लेबनान) रसातल की ओर ले जा रहा है. जिसके भी लिविंग रूम में मिसाइल और गैरेज में रॉकेट होगा, उसका घर नहीं बचेगा." सुनिए, वीडियो संदेश में क्या कुछ बोले इजरायली पीएम:

रसताल में लेबनान को ले जा रहा हसन नसरल्लाह!

इजरायली पीएम लेबनान के लोगों से हिजबुल्लाह नेता हसन नसरल्लाह की "पकड़" से "खुद को मुक्त" करने की अपील की है. वह बोले, "हमारा युद्ध आपके साथ नहीं है बल्कि हमारी जंग हिजबुल्लाह के साथ है. नसरल्लाह आपको रसातल की ओर ले जा रहा है. अपने भले के लिए आप नसरल्लाह की पकड़ से खुद को मुक्त करें."

इजरायली PM की चेतावनी क्यों है अहम? समझिए

बेंजामिन नेतन्याहू की यह टिप्पणी तब आई है, जब आई़डीएफ की ओर से कुछ ऐसे फोटो जारी किए गए, जिनमें आम नागरिकों के घरों में हिजबुल्लाह के हथियार (बड़े-बड़े रॉकेट्स) रखे नजर आए. जानकारी दी गई कि हिजबुल्लाह आम लोगों के घरों का इस कदर इस्तेमाल कर रहा है.

हिजबुल्लाह को आराम से...: इजरायली मिलिट्री चीफ

बेंजामिन नेतन्याहू से पहले इजरायल के मिलिट्री चीफ हर्जई हलेवी ने साफ संकेत दिए थे कि इजरायल लेबनान पर हवाई हमले तेज करने वाला है. मंगलवार को उनके बयान में कहा गया, "हमें हिजबुल्लाह को आराम से नहीं बैठने देना है और पूरी ताकत से काम करते रहना है."

इजरायली हमले लेबनान में 558 की ले चुके हैं जान

लेबनान पर सोमवार से इजरायल के हवाई हमलों में मरने वालों की संख्या बढ़कर मंगलवार शाम तक 558 तक पहुंच गई, जिनमें 50 बच्चे और 94 महिलाएं हैं. कुल 1,835 लोग घायल हुए, जबकि लेबनान के लगभग 16,500 निवासी बेरूत और देश के अन्य क्षेत्रों में विस्थापित हो गए. 

यह भी पढ़ेंः इजरायल ने लेबनान में मार गिराया हिजबुल्लाह कमांडर इब्राहिम कुबैसी, UN चीफ ने चेताते हुए कह दी ये बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Britain New PM: ब्रिटेन को मिला नया प्रधानमंत्री! जानें कौन है वह शख्स जिसे कीर स्टार्मर की विदाई के बाद मिली बड़ी जिम्मेदारी?
ब्रिटेन को मिला नया प्रधानमंत्री! जानें कौन है वह शख्स जिसे कीर स्टार्मर की विदाई के बाद मिली बड़ी जिम्मेदारी?
भारत के सामने नेपाल का नर्म रुख, विवाद के बाद एक रुपये के सिक्के से हटाएगा विवादित नक्शा
भारत के सामने नेपाल का नर्म रुख, विवाद के बाद एक रुपये के सिक्के से हटाएगा विवादित नक्शा
नेतन्याहू होंगे गिरफ्तार? न्यूयार्क के मेयर ममदानी के बयान पर आया ट्रंप का रिएक्शन, बोले - 'इजरायल के PM को...'
नेतन्याहू होंगे गिरफ्तार? ममदानी के बयान पर आया ट्रंप का रिएक्शन, बोले - 'इजरायल के PM को...'
शिप एमवी गोल्डेन पर मिसाइल हमले में चार भारतीयों की मौत से हड़कंप, जानिए क्या बोली सरकार
शिप एमवी गोल्डेन पर मिसाइल हमले में चार भारतीयों की मौत से हड़कंप, जानिए क्या बोली सरकार

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
Embed widget